जकार्ता (आईएएनएस)। इंडोनेशिया के जावा और सुमात्रा में शुक्रवार रात भूकंप के जबरदस्त झटके महसूस किये गए हैं। अधिकारियों ने शनिवार को बताया कि 6.9 तीव्रता वाले इस भूकंप से एक व्यक्ति की मौत हो गई है, जबकि चार अन्य लोग घायल हैं। इसके अलावा एक हजार की संख्या में लोग बेघर हो गए हैं। नेचुरल डिजास्टर मैनेजमेंट एजेंसी ने अपने बयान में बताया कि भूकंप के बाद लगभग 100 इमारतें क्षतिग्रस्त हो गई हैं, जिसमें 58 घर और एक मस्जिद भी शामिल हैं। कुछ अधिकारियों का कहना है कि भूकंप के झटके इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता में भी महसूस किये गए।

इंडोनेशिया में 6.9 मैग्नीट्यूड के भूकंप से कांपी धरती,एक हजार से अधिक लोग बेघर

इंडोनेशिया में 7.3 मैग्नीट्यूड के भूकंप का कहर, एक की मौत और सैकड़ों घर तबाह

अधिकारियों ने जारी कर दी थी सुनामी की चेतावनी

अधिकारियों ने भूकंप के तुरंत बाद जावा और सुमात्रा में सुनामी की चेतावनी भी जारी कर दी थी लेकिन दो घंटे बाद ही चेतावनी को खत्म कर दिया गया। बता दें कि इंडोनेशिया में आये दिन भूकंप के जबरस्त झटके महसूस किये जाते हैं। इससे पहले इंडोनेशिया के मालाकू द्वीप पर 14 जुलाई को भूकंप के जबरदस्त झटके महसूस किये गए थे। तब अधिकारियों ने बताया था कि 7.3 तीव्रता वाले इस भूकंप से एक महिला की मौत हो गई है और सैकड़ों लोगों को बचाया गया है। इस भूकंप के चलते दक्षिण हलमहेरा जिले में 160 घर ढह गए थे। सैकड़ों लोगों को कई स्कूलों, सरकारी भवनों और बड़े मैदानों में रखा गया था। इस वक्त भी इंडोनेशिया में कुछ इसी तरह का नजर है।

इंडोनेशिया में 6.9 मैग्नीट्यूड के भूकंप से कांपी धरती,एक हजार से अधिक लोग बेघर

International News inextlive from World News Desk