क्यूरेकाओ विलेमस्टेड:

यह शहर काफी रंगीन हैं। यहां पर 1800 शताब्दी में एक राज्य करने वाले गर्वनर माइग्रेन बीमारी से पीड़ित थे। इसके लिए डॉक्टर्स ने सूरज की किरणों को जिम्मेदार ठहराया। ऐसे में उन्होंने राज्य के दूसरे लोगों को इस बीमारी से बचाने के लिए यहां पर लोगों को घरों को मल्टीकलर कराने में सफेद रंगे इस्तेमाल का आदेश दिया। जिसके बाद से यहां पर आज भी हर घर में लाल, पीले, गुलाबी रंग के साथ सफेद रंग का प्रयोग जरूर दिखता है। दिन रात यहां पर काफी खूबसूरत लगता है।

दुनिया के 10 स्‍थान,जहां सबकुछ है रंग-बिरंगा

सिंक्यू टेरा इटली:

इटली का ये शहर काफी खूबसूरत है। यहां पर हर घर की दीवार पर एक खूबसूरत आर्ट मिलेगी। सबसे खास बात तो यह है कि यहां के बीचेच भी दुनिया के सबसे रंगीन बीचेच में हैं। इसके अलावा यहां पर शांति भी सबसे अधिक है। इटली के इस शहर की रंगीनी को लेकर कहा जाता है कि इसका दुनिया में कोई दूसरा जोड़ नहीं है। यहां पर वाटर कलर देखकर हर किसी का मन झूम उठता है।

दुनिया के 10 स्‍थान,जहां सबकुछ है रंग-बिरंगा

पट्टाया थाईलैंड:

थाईलैंड का यह शहर भी दुनिया के रंग बिरंगे शहरों में शामिल है। यहां पर पयर्टक काफी एनर्जिटिक खुद को महसूस करते हैं। यहां पर घरों की दीवारों वह खूबसूरत कलर हैं कि शायद ही कहीं ऐसा देखने को मिले। यहां पर ऐसा फील होता है कि लोगों में दीवारें देखकर ही ऊर्जा आ जाती है।

दुनिया के 10 स्‍थान,जहां सबकुछ है रंग-बिरंगा

ओल्ड सैन जुआन - प्योर्टो रिको:

इस शहर में यूरोपीय कला की एक अनोखी छवि देखने को मिलती हैं। यहां पर रंग बिरंगे घरों के अलावा होटल, रेस्टोरेंट, सिनेमाघर सभी काफी रंगीन हैं। यहां की दीवारों पर एक अलग किस्म का कलर कॉंबिनेशन और एक अलग किस्म की नक्खासी दिखती है। यहां पर शाम के समय तो और भी ज्यादा खूबसूरत लगता है।

दुनिया के 10 स्‍थान,जहां सबकुछ है रंग-बिरंगा

वैलपरैसो चिली:

यह भी शहर दुनिया के रंगीन श्ाहरों में शामिल है। कहा जाता है कि यह शहर पर्यटकों का दिल जीतने में अव्वल है। यहां पर सिर्फ घर होटल ही नहीं बल्कि समुद्र का किनारा भी इसकी खूबसूरती बढ़ाने में शामिल है। यहां के घरों में एक अलग ही अहसास होता है।

दुनिया के 10 स्‍थान,जहां सबकुछ है रंग-बिरंगा

जयपुर भारत:

राजस्थान के चमचमाते गुलाबी शहर जयपुर को महाराजा सवाई जय सिंह ने स्थापित किया था। यहां पर हर साल बड़ी सख्ंया में विदेशी आत हैं। यहां के घरों में इतनी सुंदर कलाकृति है कि पर्यटकों का दिल झूम उठता है। यहां के घरों के रंगीन होने के साथ ही लोगों का पहनावा भी उसी तरह है। यहां पर पिंक कलर की अधिकता होने से यह पिंक सिटी कहा जाता है। रात में यहां पर काफी खूबसूरत लगता है।

दुनिया के 10 स्‍थान,जहां सबकुछ है रंग-बिरंगा

ब्यूएंस एयर अर्जेटीना:

अर्जेंटीना का यह शहर भी रंगीन शहरों की सूची में शामिल है। इस शहर का एक इलाका ला बोका है। यह शहर अपने खुले म्यूज़ियम के लिए मशहूर है।  यहां के लोगों ने अपने आस-पड़ोस की दीवारों पर कबाड़ के सामान और बचे हुए रंगों से बहुत ही सुन्दर म्यूरल्स और ग्राफ़िटी बनाई हैं। जो पर्यटकों का दिल जीतती है।

दुनिया के 10 स्‍थान,जहां सबकुछ है रंग-बिरंगा

सेंट जॉन, न्यूफाउंडलैंड एंड लब्राडर कैनेडा:

कनाडा ये शहर भी काफी खूबसूरत है। यह कैनेडा के सबसे पुराने शहरों में से एक है। कहा जाता है कि 1400 साल से अधिक पुराना शहर है। इस जगह का आर्किटेक्चर बहुत ही निराला है क्योंकि पुराने समय में जहाज के कप्तान अपने घर के लिए एक रंग चुनते थे, जिससे समुद्र से घर को आसानी से पहचाना जा सके। जिसकी वजह से आज भी यह इलाका पहले की तरह ही रंगीन है।

दुनिया के 10 स्‍थान,जहां सबकुछ है रंग-बिरंगा

इजमाल मेक्सिको:

मेक्सिको के इस शहर को मैजिकल सिटी कहा जाता है। यहां की इमारतों से सूर्य जैसा पीला रंग छलकता है। पत्थर से बनी सड़कें और लाइमस्टोन के चर्च और सरकारी इमारतें इस शहर की सुंदरता को चार चांद लगाती हैं। यहां पर एक बड़ी संख्या में पर्यटक आते हैं।

दुनिया के 10 स्‍थान,जहां सबकुछ है रंग-बिरंगा

व्रोक्लॉ पोलैंड:

पोलैंड के इस शहर में टूरिस्ट्स के लिए वैसे तो कई सारे आकर्षण की बहुत सारी चीजें है। जिनमें ब्रिज, रेस्टोरेंट्स और कैफ़े आदि शामिल हैं, लेकिन इस शहर का सबसे सुन्दर भाग है यहां के रंग-बिरंगे घर जो पूरे वातावरण को सजीव बनाता है। इनमें बिल्कुल नेचुरल कलर देखने को मिलते हैं।

दुनिया के 10 स्‍थान,जहां सबकुछ है रंग-बिरंगा

inextlive from Spark-Bites Desk

Interesting News inextlive from Interesting News Desk