आप सब फिल्म सीरीज हैरी पॉटर के बारे में अच्छी तरह से जानते हैं क्योंकि जेके रॉलिंग के नॉवेल पर बेस्ड इस फ्रेंचाइजी को आपने बेहद पसंद किया है और उसके हर करेक्टर से आप को बेहद प्यार है। खास कर फिल्म के नायक हैरी पॉटर से, वो बच्चा जो जिंदा बच गया, लेकिन क्या आप इस चरित्र को निभाने वाले इंग्लिश एक्टर डैनियल रेडक्लिफ को भी उतनी ही अच्छी तरह से जानते हैं शायद नहीं तो आइए आज हम आपको बताते हैं डैनियल के कुछ रोचक राज जिनके बारे में जान कर आप हैरान रह जायेंगे।

Daniel Radcliffe in a still from ‘David Copperfield’

1- डैनियल पांच साल की उम्र से ही एक्टर बनना चाहते थे और उन्होंने अपना एक्टिंग डेब्यु 10 साल की उम्र में चार्ल्स डिंकंस के नॉवल 'डेविड कापरफील्ड' पर बेस्ड टीवी शो से किया था।

2- 2001 में आयी फर्स्ट हैरी पॉटर फिल्म 'Harry Potter and the Philosopher's Stone' डैनियल की डेब्यु फिल्म नहीं थी बल्की उन्होंने अपना हॉलीवुड मूवी डेब्यु एक स्पाई नॉवल पर बेस्ड फिल्म 'The Tailor of Panama' से किया था।

Daniel Radcliffe in a still from his film debut ‘The Tailor of Panama’

3- आप जानते हैं कि फिल्म हैरी पॉटर में उनका चयन किस तरह से हुआ था। दरसल वे अपने पिता के साथ एक प्ले देखने गए थे जिसका नाम था 'स्टोंस इन द पॉकेट'। इसी नाटक को देखने फिल्म के र्निमाता डेविड हेयमैन भी आए थे। डैनियल के पिता ने दोनो को मिलवाया और डेविड अपना पर फेक्ट हैरी नजर आ गया हालाकि बात में उनका ऑडीशन भी लिया गया।  

4- इस सीरीज की नॉवल्स में उनकी पसंदीदा किताब हैरी पॉटर और 'प्रिजनर्स ऑफ अज्कबान' है और फेवरेट चरित्र हैग्रिड का है।

5- डैनियल इंडियन क्रिकेटर मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर के जबरदस्त फैन हैं। 2007 में लॉर्डस के मैदान पर उन्होंने सचिन से बैट पर उनके ऑटोग्रॉफ भी लिए हैं। क्रिकेट के लिए दीवानगी के चलते डैनियल इंग्लैंड के लिए खेलना भी चाहते थे।

6- डैनियल कवितायें भी लिखते हैं Jacob Gershon के पेन नेम से उनकी कवितायें 2009 में प्रकाशित भी हो चुकी हैं।

7- वे dyspraxia नाम की कार्डिनेशन डेवलेपमेंट डिस्ऑर्डर से संबंधित बीमारी से ग्रस्त रहे हैं। हालाकि उन्हें इसका हल्का ही प्रभाव रहा है लेकिन फिर भी उन्हें कुछ वक्त तक जूते के फीते बांधने और लिखने में दिक्कतों का सामना करना पड़ा था। क्योंकि इस बीमारी में बॉडी पार्टस को कम्युनिकेट करने में दिमाग को परेशानी होती है।  

8- अपनी डेब्यु फिल्म के अलावा डैनियल की पहली हैरी पॉटर सीरीज से अलग फिल्म 'दिसंबर ब्वॉयज' थी जो 2007 में प्रदर्शित हुई थी। और हैरी पॉटर सीरीज के बाद रिलीज होने वाली उनकी पहली फिल्म 'दी वोमेन इन ब्लैक' थी जो 2012 में आयी।

Daniel Radcliffe in ‘Horns’

9- डैनियल ने एनिमेटेड फिल्म 'द सिंप्सन' में अपनी आवाज दी थी। वे 2010 में आयी 'ट्री हाउस ऑफ हॉरर XXI' और 2014 की फिल्म 'डिग्गस' में भी बतौर चरित्र की आवाज काम कर चुके हैं।  

10- वे बेस गिटार भी बजा लेते हैं और हैरी पॉटर में अपने को स्टार गैरी ओल्डमैन से इसके लेसेन भी ले चुके हैं।

Hindi News from Hollywood News Desk

Hollywood News inextlive from Hollywood News Desk