नेपिदाव (आईएएनएस)। म्यांमार में भारी बारिश के चलते आई बाढ़ से अब तक कम से कम 10 लोगों की मौत हो गई है। स्थानीय अधिकारियों का कहना है कि मंगलवार तक, पांच प्रांतों के 119,000 लोग बढ़ते पानी के चलते लापता हो गए हैं। बाढ़ से सबसे ज्यादा म्यांमार का मगवाय इलाका प्रभावित हुआ है, वहां करीब 70,000 लोग फंसे हैं। सूचना मंत्रालय द्वारा जारी की गई तस्वीरों में देखा जा रहा है कि लोगों को सुरक्षित बचाने के लिए नौकाएं तत्पर हैं, जबकि कुछ बच्चे और परिवार बढ़ते पानी के स्तर से बचने के लिए छत पर चिपके हैं।

2015 में मारे गए 100 लोग
हालांकि, खराब मौसम के चलते प्रभावित लोगों को भारी बारिश से बचाने का अभियान अभी रोक दिया गया है। राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन समिति (एनडीएमसी) ने बताया कि कई लापता लोगों को खोजकर एक अस्थायी आश्रयों में शिफ्ट कर दिया गया है, इसके अलावा प्रभावित क्षेत्रों में मौजूद सभी प्रकार के आश्रयों को बाढ़ पीड़ितों के लिए खोल दिया गया है। इसके बाद समिति ने यह भी कहा कि गर्भवती महिलाओं और छोटे बच्चों के साथ वाली महिलाओं के लिए अतिरिक्त आश्रय का व्यवस्था किया गया है। बता दें कि म्यांमार में इससे पहले 2015 में ऐसी बाढ़ आई थी। उसमें लगभग 100 लोग मारे गए थे और 200,000 से अधिक लोग लापता हो गए थे।

जापान में भी बाढ़ का कहर

बता दें कि सिर्फ म्यांमार ही नहीं बल्कि हाल ही में जापान में भी भारी बाढ़ का कहर देखा गया है। जापान में बाढ़ से करीब 200 लोगों की मौत हो गई और हजारों लोग लापता हो गए थे। स्थानीय अधिकारियों ने उस समय बताया कि लगभग 73,000 सेनाकर्मी, पुलिस और अग्निशामक दल 83 हेलीकॉप्टरों और दर्जनों जहाजों की मदद से लापता हुए लोगों की तलाश में जुटे रहे।  

जापान में भारी बारिश का कहर जारी, अब तक 199 की मौत

जापान में बाढ़ के बाद भीषण गर्मी का कहर, अब तक 14 लोगों की मौत

International News inextlive from World News Desk