महाराष्ट्र (आईएएनएस)। महाराष्टर् में एक बड़ा सड़क हादसा हो गया है। यहां जलगांव के चोपडा-यावल के बीच डंपर और एसयूवी कार में टक्कर हो गई। अंकलेश्वर-बुरहानपुर राजमार्ग पर हुए इस भीषण सड़क हादसे में करीब 10 लोग मारे गए हैं। वहीं करीब 6 लोग घायल हैं। इसमें तीन लोग ज्यादा गंभीर हैं। अब तक मिली जानकारी इस हादसे का शिकार हुए ज्यादातर लोग एक ही परिवार के हैं। ये लाेग लगभग 100 किलोमीटर दूर चोपडा में एक सामाजिक समारोह में भाग लेने के बाद मुक्तेनगर स्थित घर जा रहे थे। फैजपुर पुलिस स्टेशन के अधिकारी महेंद्र एस महाजन ने आईएएनएस को बताया कि घटना आधी रात के करीब हुई है। एस महाजन ने कहा कि हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस बल माैके पर पहुंचा। हादसे के शिकार लोगों को आसपास के अस्पतालों में उपचार हेतु पहुंचाया गया। वहीं वाहन चालकों में एसयूवी चालक धनराज जी कोहली घायल हैं। वहीं डंपर चालक मुकुंद जी भंगाले है। दुर्घटना के कारणों की जांच जारी है।

एक सप्ताह में दूसरा बड़ा हादसा

महाराष्ट्र में यह दूसरा बड़ा हादसा है। इसके पहले नासिक में भीषण एक्सीडेंट हुआ था। महाराष्ट्र के नासिक जिले में बीते मंगलवार बस और रिक्शे की टक्कर हुई थी। टक्कर के बाद दोनों गाड़ियां कुएं में गिर गईं थी। इस दाैरान 20 से अधिक लोगों की मौत हुई थी और तमामल लोग घायल हुए थे। इस दर्दनाक हादसे को लेकर पीएम मोदी ने गहरा दुख जताया था। वहीं परिवहन मंत्री और एमएसआरटीसी अध्यक्ष अनिल परब ने नासिक दुर्घटना में मारे गए लोगों के परिजनों को 10-10 लाख रुपये की अार्थिक मदद देने का ऐलान किया था। साथ ही यह भी कहा था कि सभी घायलों का इलाज मुफ्त में किया जाएगा।

National News inextlive from India News Desk