1. दीपिका पादुकोण :
बॉलीवुड में आने से पहले दीपिका पादुकोण एक सक्सेसफुल मॉडल थीं। साल 2006 में किंगफिशर के एनुअल कैलेंडर में दीपिका को जगह मिली थी। यही नहीं विजय माल्या के बेटे सिद्धार्थ के साथ दीपिका रिलेशनशिप में भी रहीं।
2. कटरीना कैफ :
किंगफिशर कैलेंडर 2003 के संस्करण में कटरीना को जगह मिली थी। बस यहीं से कैट के लिए बॉलीवुड के रास्ते खुल गए।
3. नरगिस फाकरी :
खूबसूरत और सेक्सी मॉडल नरगिस फाकरी साल 2009 में किंगफिशर कैलेंडर गर्ल बनी थीं। इसके ठीक दो साल बाद 2011 में फिल्म 'रॉकस्टार' से नरगिस ने बॉलीवुड में डेब्यू किया था।
4. याना गुप्ता :
मॉडल और एक्ट्रेस याना गुप्ता साल 2003 में किंगफिशर कैलेंडर गर्ल के रूप में फेमस हुईं थीं।
5. ईशा गुप्ता :
एक्ट्रेस ईशा गुप्ता भी साल 2007 में किंगफिशर कैलेंडर गर्ल बन चुकी हैं। ईशा ने फिल्म 'जन्नत 2' से बॉलीवुड में इंट्री ली थी।
6. लीजा हेडेन :
किंगफिशर कैलेंडर गर्ल से लेकर कई मैग्जीन के कवर पेज पर लीजा की तस्वीरें छाई रही हैं।
7. पूनम पांडे :
किंगफिशर मॉडल पूनम पांडे के बारे में आपको काफी कुछ पता होगा। टीम इंडिया की जीत पर न्यूड डांस का वादा करने वाली पूनम सोशल मीडिया पर काफी चर्चित रहती हैं। पूनम ने बॉलीवुड फिल्म 'नशा' में भी काम किया है।
8. ब्रूना अब्दुल्लाह :
ब्राजीलियन मॉडल ब्रूना अब्दुल्लाह भी साल 2007 में किंगफिशर कैलेंडर गर्ल बन चुकी हैं। ब्रूना 'ग्रेट ग्रैंड मस्ती' और 'जय हो' में नजर आ चुकी हैं।
9. नतालिया कौर :
2012 किंगफिशर कैलेंडर गर्ल नतालिया कौर फिल्म 'जिस्म 3' में नजर आईं थीं।
10. सैयामी खेर :
एक्ट्रेस सैयामी खेर साल 2012 में किंगफिशर कैलेंडर में नजर आईं थीं। इसके बाद फिल्म 'मिर्ज्या' में वह नजर आईं।
Bollywood News inextlive from Bollywood News Desk
Bollywood News inextlive from Bollywood News Desk