1. खुद की तारीफ :
लड़कियों को ऐसे लड़के बिल्कुल भी नहीं पसंद, जो हमेशा खुद की तारीफ में लगे रहते हैं। अक्सर देखा जाता है कि डेटिंग के दौरान लड़के अपनी बढ़ाई में न जाने क्या-क्या कहते रहते हैं। इसका उल्टा असर पड़ता है और लड़की आपसे दूर भागने लगेगी।

2. बाहरी सुंदरता को तवज्जो :
सुंदर महिलाओं की प्रशंसा करना अच्छी बात है लेकिन रंग-रूप से ज्यादा आपको उसके व्यवहार और नेचर की भी तारीफ करनी होगी। महिलाओं को यह कतई नहीं पसंद कि आप दिनभर उनकी खूबसूरती के कसीदे पढ़े। आप अगर उनके मन और दिल तक जगह नहीं बना पाए, तो वो आपसे दूर चली जाएगी।

3. ये जिदंगी नहीं है रेस :

कंप्टेटिव होना अच्छी बात है लेकिन इसका एक दायरा तय कर लें। अगर आप हर काम को एक कंप्टीशन की तरह लेंगे तो जिंदगी के मजे नहीं ले पाएंगे। खासतौर पर लड़कियां खुले दिमाग और खुशमिजाज मर्दों को ज्यादा पसंद करती है। तो आप भी रेस कोर्ट से बाहर आकर जिंदगी को इंज्वॉय करें।

4. दोस्ती की अहमियत समझें :
दोस्तों के बिना जिंदगी अधूरी है ऐसे में अगर आप अपने पार्टनर के दोस्तों पर प्रतिबंध लगाते हैं तो उन्हें यह बिल्कुल भी नहीं अच्छा लगेगा।

5. हमेशा सवाल मत करें :
अक्सर देखा जाता है कि लड़के अपनी गर्लफ्रेंड को लेकर इतना पजेसिव हो जाते हैं कि उनके यहां-वहां जाने पर तमाम तरह के सवाल खड़े करते हैं। वो आपकी गर्लफ्रेंड होने के साथ एक लड़की भी है और उसे खुलकर जीने दें। अगर आप बंदिशें लगाएंगे तो वो आपसे दूर होती जाएगी।

ऐसे 10 लोगों से दूर भागती हैं लड़कियां
6. खुद निर्णय न लें :
किसी भी मसले पर खुद कोई डिसीजन न लें, अपने पार्टनर से सलाह जरूर लें। इससे उन्हें अच्छा लगेगा।

7. हमेशा रूड मत रहें :
वैसे कहा जाता है कि लड़कियों को इमोश्नल लड़के पसंद नहीं होते, पर ऐसा नहीं है दोस्त! क्योंकि अगर आप लड़की की भावनाओं को नहीं समझोगे तो हो सकता है वो आपसे मोहब्बत न कर पाए।

8. बातें शेयर करना न भूलें :
लड़कियों को साफ दिल लड़के इम्प्रेस करते हैं। यदि आप कोई बात उनसे छुपा रहे हैं, धोखा करना या झूठ बोलना आपकी आदत बन चुका हो तो आपको इस बारे में सोचकर सही कदम उठाने की जरूरत है।

9. महिलाओं का सम्मान न करने वाले :

महिलाओं का सम्मान करने वाले लड़के उन्हें काफी पसंद आते हैं। महिलाओं को सम्मान देने से आपकी महिलाओं के प्रति सोच का पता चलता है। महिलाओं को सम्मान देने से लडकियों को लगता है आप महिलाओं की इज्जत करते हैं।

10. केयर न करने वाले :
लड़कियों को केयरिंग लड़के पसंद आते हैं। खयाल रखने की प्रवृत्ति से लड़कियों को लगता है कि आप उनका हर मुश्किल वक्त में साथ निभाएंगे। लड़कों का केयरिंग स्वभाव लडकियों को उनके प्रति आकर्षित करता है। और वे ऐसे लड़कों पर पूरा भरोसा करती हैं।

Relationship News inextlive from Relationship Desk

 

Relationship News inextlive from relationship News Desk