यह था मामला
रजपुरा गांव में कांती का परिवार रहता है। कांती की दस वाल की बेटी अमीता मंदबुद्धि थी। जो शुक्रवार की शाम करीब पांच बजे अमीता घर से बाहर खेलने निकली थी। इसके बाद वह रात तक वापस नहीं आई। उसकी खोजबीन की गई। पूरे गांव में तलाशी के बाद भी उसका कुछ अतापता नहीं चला। इस संबंध में पुलिस को भी जानकारी दी गई। रातभर परिवार वाले परेशान रहे। बच्ची की खोजबीन करते रहे। सुबह होते ही वे उसे खोजने फिर निकल गए.

यहां मिली
गांव के प्रधान उल्लन का ईख का खेत है। जहां गन्ने की कटाई का काम चल रहा है। वहीं सुबह के समय गांव की एक महिला खेत में गई तो उसने एक शव पड़े देखा। शव देखते ही वह चिल्ला पड़ी। आसपास काम करने वाले लोग उस महिला के पास पहुंचे। शव को देखकर सभी चौंक गए। यह शव गांव की ही रहने वाली अमीता का था। बॉडी अद्र्ध नग्न अवस्था में थी। बच्ची के सलवार से ही उसकी गर्दन घोटी गई थी.

दरिंदों की दरिंदगी

सूचना पाते ही पुलिस वाले भी पहुंच गए। इससे पहले गांव के लोग कुछ करते एसपी देहात ने जाकर मोर्चा संभाल लिया। डॉग स्क्वायड भी पहुंची। जहां शव के पास में शराब के गिलास और अंडे के छिलके पड़े हुए थे। डॉग स्क्वायड के डॉग खेत में कुछ दूरी पर जाकर भटक गए। फिलहाल बच्ची का पीएम के बाद अंतिम संस्कार कर दिया गया। रात तक भी कातिल और रेपिस्टों का कुछ सुराग नहीं लग पाया। इसके बाद से पूरे गांव में माहौल काफी भय वाला बना हुआ है। माना जा रहा है कि बच्ची के साथ गैंग रेप किया गया और फिर उसका कत्ल कर दिया गया। लड़की के पिता ने रेप और हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है.

"बच्ची मंदबुद्धि थी। जो गांव के आसपास कहीं भी चली जाया करती थी। उसकी बॉडी खेत से मिली है। बच्ची के साथ जो भी किया गया है वह बड़ा गंभीर मामला है। पीएम के दौरान उसकी स्लाइड तैयार कराई गई हैं। रेप होगा तो जांच में आ जाएगा। आरोपियों को भी जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा."
- एमएम बेग, एसपी देहात