gorakhpur@inext.co.in

GORAKHPUR : सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को प्रयागराज जाने से रोकने पर उबले सपाईयों ने प्रदर्शन किया। शास्त्री चौराहे पर हो-हल्ला मचा रहे सपाई कैंट इंस्पेक्टर से भिड़ गए। धक्का-मुक्की में कैंट इंस्पेक्टर की वर्दी फट गई। प्रदर्शन कर रहे जिलाध्यक्ष, महानगर अध्यक्ष सहित सवा सौ लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। बाद में निजी मुचलके पर छोड़ दिया। एसपी सिटी ने बताया कि प्रदर्शन को देखते हुए हर गतिविधि पर पुलिस की नजर है।

सड़क जाम करने की कोशिश

मंगलवार को प्रयागराज जा रहे सपा के नेशनल प्रेसीडेंट अखिलेश यादव को लखनऊ एयरपोर्ट पर प्रशासन ने रोक लिया। अखिलेश यादव को रोकने की  सूचना पर उबले कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन शुरू कर दिया। जिलाध्यक्ष प्रह्लाद यादव, महानगर अध्यक्ष जियाउल इस्लाम, पूर्व विधायक विजय बहादुर यादव सहित अन्य सपा नेता शास्त्री चौराहे पर पहुंच गए। प्रदेश सरकार के विरोध में नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन शुरू कर दिया। सपाइयों के एक्टिव  होने की सूचना पर कैंट पुलिस सहित भारी पुलिस पहुंच गया। सड़क जाम की कोशिश में जुटे जिलाध्यक्ष प्रह्लाद यादव, महानगर अध्यक्ष जियाउल इस्लाम, पूर्व विधायक विजय बहादुर यादव, जवाहर यादव, रघुवर यादव सहित कई लोगों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया।

अखिलेश को उड़ने से रोकने में अफसरों के छूटे पसीने, यहां देखें एयरपोर्ट से लेकर सड़क तक पूरा मंजर

Crime News inextlive from Crime News Desk