RANCHI: अगले महीने से झारखंड के क्फ् जेल कैंपस सोलर पावर से जगमग होंगे। जी हां, झारखंड रिन्युएवल एनर्जी डेवलपमेंट एसोसिएशन(ज्रेडा) द्वारा राज्य के सभी सरकारी भवनों में सोलर पावर से बिजली सप्लाई करने की शुरुआत झारखंड के जेलों से होने वाली है। इस योजना के फ‌र्स्ट फेज में जेलों में रूफ टॉप सोलर पावर प्लांट लगाए जाएंगे। इनमें होटवार जेल रांची समेत रामगढ़, हजारीबाग, पलामू, खूंटी, गढ़वा, दुमका, चाईबासा, सिमडेगा, जामताड़ा, कोडरमा, बोकारो व धनबाद के जेल शामिल हैं।

फ्भ् केवी तक का प्लांट

ज्रेडा के रूफटॉप सोलर पावर के इंचार्ज श्रीराम सिंह ने बताया कि राज्य की जेलों मे उनकी क्षमता के अनुसार सोलर पावर का रूफटॉप प्लांट लगाया जा रहा है। जिन जेलों की क्षमता सबसे कम है, वहां क्भ् किलोवाट का सोलर पावर प्लांट लगाया जा रहा है, जबकि बड़े जेलों मे फ्भ् किलोवाट क्षमता तक का सोलर पावर प्लांट लग रहा है।

बैकअप में भी पावर रहेगा

श्रीराम सिंह ने बताया कि जेलों में जो सोलर प्लेट लग रहे हैं, वो पूरी तरह से ऑटोमेटिक हैं। इसमें जितनी बिजली की जरूरत होगी उतना ही यूज हो पाएगा। उसके बाद भी जो पावर बच जाएगा, वो बैकअप के रूप में रहेगा। हर जेल में बड़ी-बड़ी बैट्री भी लगाई जा रही है, ताकि बैकअप रखा जा सके। उन्होंने बताया कि जहां-जहां सोलर प्लेट लग रहे हैं, वहां बिजली की सप्लाई भी होगी। जब धूप नहीं होगी, तो सोलर से बिजली सप्लाई नहीं होने पर ऊर्जा विभाग की ओर से मिल रही बिजली सप्लाई होगी।

मार्च तक प्लेट एसेंबलिंग (बॉक्स)

श्रीराम सिंह ने बताया कि राज्य की क्फ् जेलों में रूफटॉप सोलर पावर प्लांट लगाने का काम तेजी से चल रहा है। जिन कंपनियों का प्लेट लगना है, उनका अप्रूवल हो गया है, और प्लेट आने भी शुरू हो गए हैं। प्लेट आने के साथ ही एसेंबलिंग का काम भी शुरू होगा। मार्च महीने तक सभी जेलों में प्लेट एसेंबल हो जाएगा और अप्रैल महीने से सोलर पावर से बिजली मिलनी शुरू हो जाएगी।

इन जिलों के जेल में लगेगा सोलर पावर प्लांट (बॉक्स)

होटवार जेल, रामगढ़, हजारीबाग, पलामू, खूंटी, गढ़वा, दुमका, चाईबासा, सिमडेगा, जामताड़ा, कोडरमा, बोकारो व धनबाद के जेल शामिल हैं।

वर्जन

ज्रेडा की ओर से राज्य के सभी सरकारी भवनों में सोलर पावर रूफटॉप प्लांट लगाया जा रहा है। पहले फेज में राज्य की क्फ् जेलों में अप्रैल महीने से बिजली मिलनी शुरू हो जाएगी। मार्च तक प्लेट एसेंबलिंग का कम पूरा हो जाएगा।

-श्रीराम सिंह, ईई सह ज्रेडा रूफटॉप सोलर पावर इंचार्ज, रांची