अमृतसर (एएनआई)। पंजाब के चिकित्सा शिक्षा और अनुसंधान मंत्री ओपी सोनी ने कहा कि महाराष्ट्र के नांदेड़ के हजूर साहिब से पंजाब लौटे कुल 137 लोग अब तक कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। एएनआई से बात करते हुए, सिंह ने कहा, "55 और भक्तों का शुक्रवार शाम कोरोना परीक्षण किया गया जिसमें सभी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। लोगों को सरकार की सलाह का पालन करना चाहिए और सभी निवारक उपायों का पालन करना चाहिए। उन्हें अपने घरों के अंदर रहना चाहिए। उन्हें चिंता करने की जरूरत नहीं है।" इस बीच राज्य स्वास्थ्य विभाग ने कहा, पंजाब में शुक्रवार को 105 नए कोविड-19 मामले सामने आए हैं। राज्य में अब कुल मामलों की संख्या 585 पहुंच गई है और मरने वालों की संख्या 20 हो गई।

देश में 1100 से ज्यादा मौतें

देश भर में कोरोना वायरस मामलों की कुल संख्या 35,365 पहुंच गई है, जिनमें 25,148 सक्रिय मामले शामिल हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा उपलब्ध कराए गए आंकड़ों के अनुसार, अब तक 9,064 मरीज या तो ठीक हो गए हैं वहीं 1,152 लोगों की मौत हो गई है।

शुक्रवार को दो हफ्ते के लिए बढ़ा लॉकडाउन

इस बीच शुक्रवार को गृह मंत्रालय ने लॉकडाउन को दो हफ्ते और बढ़ा दिया है। लॉकडाउन 4 मई से प्रभावी होगा। 14 अप्रैल को, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 3 मई तक कोरोना वायरस के प्रसार को धीमा करने के लिए लॉकडाउन को बढ़ाया था। मगर अब यह 17 मई तक जारी रहेगा।

स्पेशल ट्रेन चलाने की अनुमति

केंद्रीय गृह मंत्रालय (एमएचए) ने शुक्रवार को राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन के कारण फंसे हुए लोगों के लिए ट्रेन के इस्तेमाल की अनुमति दे दी है। केंद्रीय गृह सचिव अजय भल्ला ने कहा कि विभिन्न स्थानों पर फंसे प्रवासी मजदूरों, तीर्थयात्रियों, पर्यटकों, छात्रों व अन्य व्यक्तियों की आवाजाही के लिए रेल मंत्रालय (एमओआर) द्वारा विशेष ट्रेनों के संचालन की अनुमति दी गई है। उन्होंने कहा कि एमओआर गतिविधि के लिए राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के साथ समन्वय के लिए नोडल अधिकारियों को नामित करेगा।

National News inextlive from India News Desk