- 24 घंटे में कोरोना संक्रमण से और 36 लोग हुए स्वस्थ

- एक और मौत के साथ मरने वालों की संख्या 11 हुई

- कुल 2166 संक्रमितों में प्रवासियों की कुल संख्या 1184

PATNA : बिहार में शुक्रवार को 179 नए पॉजिटिव मिले हैं। संक्रमितों की संख्या 2166 हो गई है। 2166 में 1184 प्रवासी हैं। राज्य के स्वास्थ्य सचिव लोकेश कुमार ने बताया कि पिछले 24 घंटे में 36 कोरोना संक्रमित ठीक हुए हैं। खगडि़या में शुक्रवार को कोरोना संक्रमित एक व्यक्ति की मौत हो गई। अब तक इस महामारी से राज्य में कुल 11 मौत हुई हैं।

ठीक होने वालों की संख्या हुई 628

पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमित और 36 लोग स्वस्थ हो गए। जिसके बाद ठीक होने वालों की संख्या 629 हो गई। शुक्रवार को एक और संक्रमित की मृत्यु हो गई है। 22 वर्ष का यह व्यक्ति हाल ही में दिल्ली से खगड़यिा लौटा था। स्वास्थ्य विभाग ने इसकी पुष्टि की है। कोरोना से राज्य में अब तक 11 मौतें हो चुकी हैं।

2105 संक्रमितों में 1184 प्रवासी

राज्य में कुल संक्रमितों में से अकेले 1184 प्रवासी हैं। इनमें सर्वाधिक नई दिल्ली 333, महाराष्ट्र 293, गुजरात 212, कर्नाटक 19, उत्तर प्रदेश के 41 और तेलंगाना से आए 38 लोग हैं।

58905 सैंपल की हुई जांच

राज्य की 14 लैब में अब तक 58905 सैंपल की जांच की गई है। जिसमें 2166 संक्रमित पाए गए हैं, शेष रिपोर्ट निगेटिव आई है। संभावना जताई गई है कि इस महीने के अंत तक सात और सरकारी अस्पतालों में कोरोना की जांच शुरू हो जाएगी।