क्कन्ञ्जहृन् ष्टढ्ढञ्जङ्घ: गैसे सिलेंडर से लदे एक ट्रक ने पहले युवक को कुचल दिया। फिर भागने के दौरान तीन अन्य को चपेट में ले लिया। इसमें एक अधेड़ की मौत हो गई जबकि मां-बेटी घायल हो गई। एक अन्य घटना में बोलेरो की चपेट में आने से बच्चे की मौत हो गई। घटना के विरोध में लोगों ने रोड जाम कर हंगामा किया। बाद में प्रशासन ने प्रभावित परिवार को मुआवजा दिए जाने एवं मामला दर्ज किया। तब जाकर जाम हटाया गया।

बैकंठपुर सब्जीमंडी के पास हादसा

पहली घटना बैकंठपुर सब्जी मंडी के पास हुई। यहां फतुहा के इंडस्ट्रीलय एरिया स्थित प्लांट से बाढ़ जा रहे ट्रक की चपेट में आने से प्रीतपाल सिंह के बेटे रंजन पासवान (22) की मौत हो गई। घटना के बाद चालक ट्रक एचआर 09आर 2585 लेकर भागने लगा। इस दौरान बांस टाल के पास तीन अन्य को चपेटे में ले लिया। इस घटना 55 साल के जतन सरदार की मौत हो गई। जबकि सुनील पासवान की पत्‍‌नी दीपा और आठ साल की बेटी विभा घायल हो गई। इसके बाद ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया, जिससे सैकड़ों सिलेंडर बिखर गए। इसी दौरान मौका देखकर चालक एवं खलासी भाग निकले। घटना के बाद लोगों ने दो घंटे तक रोड जाम कर दिया गया। बाद में बीडीओ पंकज कुमार दीक्षित और एसएचओ मृत्युंजय कुमार पहुंचे और मृतक के परिवार को 20-20 हजार रुपया आदि प्रदान किया। साथ ही मामला दर्ज किया गया।

बोलेरो ने बच्चे को कुचला

दूसरी घटना गोविंदपुर में घटी। यहां राधा ईट चिमनी भट्ठा पर भट्ठा मालिक से मिलने कोई बोलेरो से आ रहा था। इसी दौरान बोलेरो की चपेट में आने से एक बच्चे की कुचल कर मौत हो गई। मृतक घोसवरी थाना के दौलतपुर कुंभरा के नगीना मांझी का पुत्र था, जो भट्ठा पर काम करता है। घटना के बाद भट्ठा मालिक, मुंशी और बोलेरो से आया आदमी भाग निकले। इस संबंध में मामला दर्ज किया गया है।