मुंबई(ब्यूरो)। अभिनेता अक्षय कुमार और दक्षिण सिनेमा जगत के सुपरस्टार रजनीकांत की फिल्म '2.0' गत 29 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म कलेक्शन के नए कीर्तिमान गढ़ रही है, वहीं अक्षय की बेटी भी अपने पापा का नया रूप देखकर उत्साहित हैं।

नन्हीं नितारा ने '2.0' में देखा डैडी का खुंखार रूप,अब पापा नहीं ये कह कर पुकार रहीं

इस वजह से नितारा ने दिया नया नाम

हालांकि अक्षय की छह साल की बेटी ने अभी तक यह फिल्म नहीं देखी है, लेकिन पोस्टर में अक्षय के पक्षीराजा बने अवतार को देखकर उनकी बेटी नितारा ने अक्षय को बर्डमैन कहना शुरू कर दिया है। अक्षय जल्द ही अपनी बेटी नितारा को यह साई-फाई (साइंस फिक्शन) फिल्म दिखाने ले जाएंगे।

नन्हीं नितारा ने '2.0' में देखा डैडी का खुंखार रूप,अब पापा नहीं ये कह कर पुकार रहीं

600 करोड़ में बनी है ये फिल्म

फिल्म '2.0' के हिंदी वर्जन ने अब तक 132 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है। 600 करोड़ के बजट में बनी यह अब तक की सबसे महंगी फिल्म कही जा रही है। '2.0' में अक्षय कुमार और रजनीकांत के अलावा एमी जैक्सन, सुधांशु पांडेय और आदिल हुसैन ने भी अहम भूमिकाएं निभाई हैं।

Box Office Collection: 7 दिनों में ताबड़तोड़ कमा लिए इतने, रजनी-अक्षय ने खुद के ही ये बड़े रिकाॅर्ड तोड़े

Box Office Collection: रजनी-अक्षय का एक्शन पांचवें दिन बना 100 करोड़ी, इतनी कमाई कर तोड़े ये बड़े रिकाॅर्ड

Bollywood News inextlive from Bollywood News Desk