- हादसे में दो पुलिसकर्मी हुए घायल, राज्यपाल और सीएम ने जताया शोक

HALDWANI: नैनीताल के समीप वीरभट्टी स्थित पार्वती प्रेमा जगाती स्कूल में आयोजित वार्षिकोत्सव में पहुंची राज्यपाल बेबी रानी मौर्य की सुरक्षा व्यवस्था में तैनात काठगोदाम थानाध्यक्ष का वाहन लौटते समय 30 फीट गहरी खाई में गिर गया। हादसे में दो सिपाहियों की मौत हो गई, जबकि थाना इंचार्ज व महिला एसआई गंभीर रूप से घायल हो गए।

30 फीट गहरी खाई में गिरा वाहन

दोपहर करीब साढ़े 12 बजे कार्यक्रम से लौटते समय स्कूल से कुछ ही दूरी पर उनका वाहन अनियंत्रित होकर 30 फीट खाई में पलटते हुए सड़क पर गिर गया। हादसे में थानाध्यक्ष नंदन रावत समेत महिला एसआई माया बिष्ट, चालक नंदन बिष्ट, हमराह ललित मोहन गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को तुरंत हल्द्वानी लाया गया। थाना इंचार्ज व कांस्टेबल ललित मोहन को बृजलाल हॉस्पिटल और महिला एसआई को माया बिष्ट व चालक नंदन बिष्ट को कृष्णा अस्पताल में भर्ती कराया गया। उपचार के दौरान डॉक्टरों ने कांस्टेबल ललित निवासी लीमाछौड़ा, छड़नदेव, डीडीहाट (पिथौरागढ़) व चालक नंदन बिष्ट निवासी मेजर मनोज विहार कॉलोनी, खत्याड़ी (अल्मोड़ा) को मृत घोषित कर दिया। राज्यपाल बेबी रानी मौर्य और सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने जवानों की मृत्यु पर शोक प्रकट किया है।