- जबरदस्त गर्मी ने किया परेशान, सड़क पर निकलने से भी बचे

- दिनभर गर्म हवाओं और तपिश ने लोगों को बुरी तरह जलाया

Meerut: मौसम लगातार गर्म हो रहा है। तपिश लगातार त्वचा को जला रही है। लोग घर से निकलने से भी बच रहे हैं। काम की मजबूरी हो तो ही बाहर जा रहे हैं। लगातार तापमान बढ़ रहा है, जिसकी तपिश शनिवार को महसूस हुई। जो साल का सबसे गर्म दिन रहा। इसके चलते लोग घरों से भी नहीं निकले और सड़क सुनसान सी दिखीं। आसपास के एरिया में हालांकि बूंदाबांदी के आसार बने हुए, लेकिन आने वाले समय में गर्मी कम होने के बजाय बढ़ने की उम्मीदें जताई जा रही हैं।

तपिश से झुलसे

मौसम में लगातार बदलाव को लेकर वैज्ञानिक परेशान हैं। एक तरफ तापमान बढ़ता है तो दूसरी तरफ मौसम से राहत भी मिल जाती है। इस उतार चढ़ाव से मौसम वैज्ञानिक फेल हो रहे हैं। एक बार फिर अचानक तापमान में जबरदस्त बढ़ोत्तरी ने लोगों को गर्मी का एहसास दिला दिया। जिसके चलते शनिवार का दिन साल में सबसे गर्म दिन दर्ज किया गया। तापमान की इस तपिश से लोग घरों में दुबके रहे। सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। बाजारों में भी रौनक नहीं दिखी। गर्मी एकदम झुलसा देने वाली थी।

सबसे गर्म दिन

शनिवार का अधिकतम तापमान ब्फ्.7 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान ख्8.भ् डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आ‌र्द्रता अधिकतम फ्फ् व न्यूनतम क्9 दर्ज की गई। मौसम विभाग के पिछले पांच वर्षों के आंकड़ों पर नजर डाले तो इन पांच साल में ख्फ् मई का दिन दूसरी बार सबसे गर्म रहा। इससे पहले साल ख्0क्फ् में ख्फ् मई को तापमान ब्ब्.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। देखा जाए तो पांच साल में मई के दौरान तापमान ब्भ् डिग्री सेल्सियस तक रहा। जो साल ख्0क्ख् में फ्क् मई को दर्ज किया गया था। मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो अभी तापमान और बढ़ेगा।

आंधी-तूफान और बूंदाबांदी

मेरठ और इसके आसपास के जिलों में बारिश भी हुई। जिसके चलते मेरठ में भी शाम को गर्म हवाएं और मौसम में बदलाव नजर आया। धूल भरी हवाएं चली और कुछ बूंद भी पड़ीं, लेकिन मौसम गर्म ही रहा। जिसके चलते आने वाले समय में आंधी व हल्की बूंदाबांदी के आसार बने हुए हैं। सहारनपुर, बिजनौर, मथुरा व हाथरस जिलों में बूंदाबांदी से लोगों को राहत महसूस हुई। मानसून आने की संभावनाएं अभी दूर तक नजर नहीं आ रही है।

मई माह में सबसे गर्म दिन

वर्ष दिनांक अधिकतम तापमान बारिश

ख्0क्क् क्भ् मई ब्0.8 डिग्री सेल्सियस 7म्.भ् मिमि

ख्0क्ख् फ्क् मई ब्भ् डिग्री सेल्सियस शून्य मिमि

ख्0क्फ् ख्फ् मई ब्ब्.8 डिग्री सेल्सियस ब्क्.9 मिमि

ख्0क्ब् क् मई ब्फ्.क् डिग्री सेल्सियस ब्फ्.फ् मिमि

ख्0क्भ् ख्फ् मई ब्फ्.7 डिग्री सेल्सियस ख्9.9 मिमि

सभी आंकड़े मौसम विभाग से प्राप्त