कानपुर (फीचर डेस्क)। 2020 की शुरुआत दीपिका पादुकोण स्टारर 'छपाक' जैसी पावरफुल और बेहद अहम मूवी से होने वाली है। हालांकि, 2019 में भी कई ऐसे सब्जेक्ट्स पर मूवीज बनाई गईं जो सीधे तौर पर महिलाओं से जुड़े थे या उनमें उनके नजरिए से कहानी कही गई थी। आइए डालते हैं ऐसी ही कुछ मूवीज पर एक नजर...

मणिकर्णिका: द क्वीन ऑफ झांसी
25 जनवरी, 2019 को रिलीज हुई इस फिल्म में कंगना रनोट लीड रोल में थीं। इसमें उन्होंने झांसी की रानी लक्ष्मीबाई का लीड रोल प्ले किया था। इतना ही नहीं, इस फिल्म का डायरेक्शन भी खुद उन्होंने ही किया। बॉक्स ऑफिस पर भले ही मणिकर्णिका ने खास कमाल न दिखाया हो लेकिन इसमें कंगना के काम की जमकर तारीफ हुई।


एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा

1 फरवरी, 2019 को रिलीज हुई इस फिल्म में सोनम कपूर आहूजा लीड एक्ट्रेस थीं। वहीं उनके रियल फादर अनिल कपूर ने उनके ऑन-स्क्रीन फादर का रोल किया था। इसमें सोनम ने एक ऐसी सेंसिटिव कहानी को छुआ था जिसे पर्दे पर दिखाना आसान नहीं था। फिल्म में वह एक लेस्बियन बनी थीं। इसके जरिए उन्होंने एक लेस्बियन की जिंदगी पर रोशनी डाली थी।


द जोया फैक्टर
20 सितंबर, 2019 को रिलीज हुई इस फिल्म में भी सोनम कपूर आहूजा ही लीड एक्ट्रेस थीं। फिल्म की पूरी कहानी एक ऐसी लड़की के इर्द-गिर्द घूमती है जो इंडियन क्रिकेट टीम का 'लकी चार्म' बन जाती है। सोनम के साथ इसमें दुलकर सलमान लीड रोल में नजर आए थे। हालांकि, यह मूवी खास कमाल नहीं दिखा सकी थी।


सांड की आंख

25 अक्टूबर, 2019 को रिलीज हुई इस फिल्म में तापसी पन्नू और भूमि पेडनेकर ने दो बुजुर्ग महिलाओं का किरदार निभाया था। इसमें तापसी और भूमि शूटर दादी बनी थीं। फिल्म में दोनों के रोल को लेकर कुछ सेलेब्स ने उनका विरोध भी किया था। यह कहानी दो दादियों की असल जिंदगी पर बेस्ड थी।


मर्दानी 2
इसी महीने की 13 तारीख को आई रानी मुखर्जी की फिल्म मर्दानी 2 ने अपनी दमदार कहानी से सभी को इम्प्रेस किया। इसमें रानी लीड रोल में थीं। खास बात यह रही कि फिल्म में उनके साथ कोई मेल एक्टर लीड रोल में नहीं था। रानी इसमें एक पुलिस ऑफिसर बनी थीं, जो एक सीरियल रेपिस्ट-किलर के पीछे लगी है।


features@inext.co.in

2019 में बनीं ढेर सारी सीक्वल फिल्में, 'दबंग 3' और 'मर्दानी 2' भी शामिल

Bollywood News inextlive from Bollywood News Desk