2021 yearly Horoscope Aries Rashifal 2021 Aries Horoscope Mesh Rashifal : Aries Horoscope January 2021 : मेष राशि वालों के लिए नए साल का पहला महीना अनुकूल रहेगा यद्यपि कुछ कार्यों में बाधायें भी आयेगीं। जिससे जातक थोड़ा दबाव महसूस कर सकता है लेकिन मंगल की स्थिति मजबूत होने के कारण स्थितियाँ सप्ताह का मध्य आते-आते अनुकूल होने लगेगीं। जिससे जातक के उत्तरदायित्यों की पूर्ति होगी। पद प्रतिष्ठा की वृद्धि हो सकती है। इस माह में आर्थिक स्थितियाँ संघर्ष के साथ पटरी पर आयेगीं। व्यापारियों के लिए यह माह सूझ-बूझ एवं रणनीति के साथ कार्य करने पर ही लाभप्रद होगी। अर्थात सावधानी से किये गये कार्यों से विशेष लाभ होगा। विद्यार्थियों के लिए भी समय थोड़ा मिलाजुला रहेगा लेकिन महीने के मध्य आते आते पढ़ाई-लिखाई में विशेष रुचि बढ़ेगी। किसी प्रतियोगिता में सफलता का योग बन सकता है। जिससे जातक उन्नति करने में सफल हो सकता है। इस राशि वाले यदि हनुमान जी की पूजा या सुन्दरकाण्ड का पाठ करेगें। तो कार्यों को पटरी पर लाने में सफल होगें। व्यापारी अपनी आर्थिक स्थिति को उन्नतिशील बनाने में सफल हो सकते है।व्यापार को नई दिशा दे सकते है। सब मिलाकर मेष राशि वालों के लिए यह माह लगभग अनुकूल रहेगा।प्रगतिशील स्थितियाँ बनी रहेगीं।

Happy New Year 2021 Wishes, Images, Status, Quotes: इन मैसेजेस और फोटोज के साथ अपनों को भेजें नए साल की शुभकामनाएं

Horoscope 2021: नया साल करेगा क्‍या कमाल, जानें अपनी राशि का पूरा हाल

Aries Horoscope February 2021: मेष राशि वालों के लिए फरवरी माह अनुकूल रहेगा। संतान प्राप्ति का योग बन सकता है या संतानों की उन्नति हो सकती है। कुटुंब पर पड़ने वाला दबाव कम होगा या समाप्त हो जायेगा। व्यापार में लाभ की स्थित रहेगीं किंतु साझेदारी वाले व्यापार से बचे। क्योंकि साझेदारी वाले व्यापार हानि की स्थिति बन सकती है। आपसी संदेह के कारण तनाव मिल सकता है। जिससे व्यापार में हानि या व्यापार को लेकर तनाव के कारण कष्ट मिल सकता है। स्वास्थ्य में सुधार होगा। कार्य व्यापार का विस्तार होगा। किसी नये कार्य के प्रारम्भ का अवसर मिल सकता है। कोई बड़ा कार्य पटरी पर आ सकता है। जातक का महत्व बढ़ेगा। अपने परिश्रम और सूझ-बूझ से जातक बड़ा लक्ष्य प्राप्त करने में सफल हो सकता है। नौकरी वालों के लिए समय अनुकूल है प्रमोशन आदि मिल सकता है। मंगल का मंत्र या सुन्दरकाण्ड का पाठ करने से स्थितियाँ अधिक अनुकूल होगीं। कार्यों में आने वाली बाधायें कम होगीं।

Happy New Year 2021 Images, Quotes, GIF, whatsapp stickers: हैप्‍पी न्‍यू ईयर विश करना हो तो यहां से चुनें बेस्‍ट फोटोज, स्‍टीकर्स और ग्रीटिंग्‍स

Rashifal 2021-Taurus: जॉब, कारोबार हो या प्‍यार, 'वृष' राशि वालों के लिए कुछ ऐसा रहेगा नया साल

Aries Horoscope March 2021: इस माह में आपसी संबंधों को लेकर कुछ परेशानी या तनाव की स्थिति बन सकती है। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। व्यापार में प्रतिस्पर्धा बढ़ेगी लेकिन व्यापारी गतिविधियाँ सुचारु रुप से चलेगीं। व्यापार में कभी-कभी बड़े लाभ की स्थिति बन सकती है। बाजार एवं शेयर मार्केट में पैसा लगाना इस राशि वालों के लिए अनुकूल रहेगा। समाज में मान सम्मान में वृद्धि होगी। लेकिन कुछ लोगों के कारण प्रतिष्ठा को लेकर जातक दबाव महसूस कर सकता है। अपनी सूझबूझ एवं कार्यशैली से जातक चिंताओं को दूर करने में सफल होगा और हर परिस्थिति को पटरी पर लाने के लिए निरन्तर प्रयासरत रहेगा। इस माह अपाहिजों को राहु का दान करें और सुन्दरकाण्ड का पाठ करें। तो स्थितियाँ अनुकूल बनी रहेगीं। बाधायें दूर होगीं।

Rashifal 2021-Gemini: मिथुन राशि वालों के लिए क्‍या गजब करेगा नया साल, जानें पूरा हाल

2021 yearly Horoscope in Hindi

Rashifal 2021- Cancer: कर्क राशि वालों के लिए ये तोहफे लेकर आएगा नया साल, जानें 2021 का पूरा हाल

Aries Horoscope April 2021: अप्रैल माह इस राशि के जातकों के लिए विशेष शुभ रहेगा। कई महत्वपूर्ण कार्य पटरी पर आयेगें। बड़े व्यापारियों से मेल-जोल होगी। कोई बड़ा कार्य या बड़े व्यापार की स्थिति बनेगीं। लाभ की स्थिति भी अनुकूल रहेगी। जातक अपने व्यापार को बड़ा आकार देने में सफल होगा इसलिए धन संचय करने में जातक सफल हो सकता है। संतान सुख या संतानों का सहयोग प्राप्त होगा। ईष्ट मित्र जातक के कार्यों में सहयोग करेगें। जिससे कार्य में आने वाली बाधायें या परेशानियाँ कम होगीं। जातक के कार्य पटरी पर आयेगें। महीने के अन्तिम सप्ताह में कुछ मानसिक परेशानियाँ आयेगीं। स्वास्थ्य पर ध्यान बनायें रखें। नहीं तो तनाव का सामना करना पड़ सकता है। कुशल रणनीति एवं सूझ-बूझ से कार्य करने पर इस माह इस राशि के जातकों के लिए उत्तम रहेगा। और बड़े लाभ की स्थिति बनेगी।

Rashifal 2021 - Leo: सिंह राशि वालों के लिए ये फायदे और नुकसान लेकर आ रहा नया साल, जानें पूरा हाल

Aries Horoscope May 2021: महीने के प्रारम्भ सप्ताह में थोड़ा स्थितियाँ कष्टकारी रहेगीं। कार्य-व्यापार में उतार-चढ़ाव के साथ स्थितियाँ आगे बढ़ेगीं लेकिन महीने के उत्तरार्ध में भाग्य वृद्धि होगी। व्यापार आदि में उन्नतिशील स्थितियाँ बनेगीं। आर्थिक स्थितियों में गुणात्मक सुधार होगा। मान-सम्मान एवं प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। नौकरी करने वालों के लिए भी यह सप्ताह अनुकूल है। उन्नति का या प्रमोशन का लाभ मिल सकता है। घर परिवार में सुखद वातावरण रहेगा। मंगल कार्य होने की स्थिति बन सकती है। घरेलू वातावरण सुखद एवं उत्साह वर्धक रहेगा। व्यापारियों के लिए भी यह माह हर दृष्टि से अनुकूल एवं आर्थिक स्थितियों में सुधार लाने वाला होगा। जातक शेयर मार्केट या बाजार में पैसा लगायेगा तो लाभ की स्थिति बन सकती है।

Rashifal 2021 - Virgo: कन्‍या राशि वालों की जिंदगी ऐसे बदलेगा नया साल, जानें पूरे साल का राशिफल

Aries Horoscope June 2021: विद्यार्थियों को अधिक परिश्रम करना पड़ेगा। तभी कार्य पटरी पर आयेगें। नहीं तो दबाव का सामना करना पड़ सकता है। किसी प्रतियोगिता या प्रतिस्पर्धा में अधिक परिश्रम एवं सूझ-बूझ से काम लेने पर कोई बड़ा कार्य हो सकता है। व्यापारियों के लिए समय अनुकूल है। खासकर सट्टा बाजार से जुड़े लोगों के लिए बहुत अनुकूल समय है बड़े लाभ की स्थिति बन सकती है। परिवारिक सुख उत्तम रहेगा। लेकिन कार्यव्यापार की चिंता बनी रहेगी यदि आलस करेगें, तो लाभ में कमी आयेगी। मित्रों से मिलाजुला सम्बन्ध रहेगा। अनावश्यक विवादों एवं कार्यों से बचें। यदि जातक सूझ-बूझ से काम लेगा तो मानसिक सुख एवं मित्रों का निरन्तर सहयोग बना रहेगा। कार्य को अधिक गतिशील बनाने के लिए हनुमान चालीसा का पाठ या सुन्दरकाण्ड का पाठ करें तो स्थितियाँ निरन्तर अनुकूल बनी रहेगीं।

Rashifal 2021 - Libra: नया साल बदलकर रख देगा तुला राशि वालों की जिंदगी, जानें 2021 का संपूर्ण राशिफल

Aries Horoscope July 2021: इस माह किसी मांगिलक कार्य करने से बचें नहीं तो मांगलिक कार्यों में बाधा आ सकती है, जिससे जातक तनाव महसूस कर सकता है। पारिवारिक परेशानियाँ आ सकती है। धर्म-कर्म के पालन में भी अवरोधों का सामना करना पड़ सकता है। व्यापार की दृष्टि से यह माह मिलाजुला रहेगा। सूझ-बूझ से व्यापार में पैसा लगायें नहीं तो धन हानि की स्थिति बन सकती है। ऋण भार बढ़ सकता है। धन संग्रह में भी कमी आ सकती है। बाजार एवं शेयर मार्केट की नब्ज समझकर ही निर्णय लें तभी धन लगायें। हनुमान जी का स्मरण करें और उनसे बल बुद्धि का आशीर्वाद मांगे ताकि जातक परिस्थितियों को अनुकूल करने में सफल हो सकें।

Rashifal 2021 - Scorpio: नए साल में कुछ यूं चमकेगी वृश्चिक राशि वालों की किस्‍मत, जानें 2021 का संपूर्ण राशिफल

Aries Horoscope August 2021: नौकरी पेशा वालों के लिए यह माह अनुकूल रहेगा। नौकरी में पद्दोन्नति या अच्छे स्थान में हस्तानान्तरण होने पर स्थितियाँ अनुकूल होगीं। जातक को धन संग्रह करने का अवसर मिल सकता है। घर परिवार के स्वास्थ्य को लेकर थोड़ी चिंता बढ़ेगी। माता-पिता के स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान बनायें रखें। व्यापारियों के लिए गुरु लौहपाद से आगे बढ़ेगा। जिससे व्यापारियों के लिए व्यापार में उन्नति का मार्ग प्रशस्त होगा। बड़े लाभ की स्थिति बनेगी। रोजी-रोजगार में उन्नति के अवसर मिलेगें। इस राशि वालों के दामपत्य जीवन में सुधार होगा। मधुरता बढ़ेगीं। संतान से संबंधित चिंता का योग धीरे-धीरे समाप्त होगा। यात्रा का योग बन सकता है। हनुमान जी का निरन्तर स्मरण करते रहें। स्थितियाँ उन्नतिशील बनेगीं या पटरी पर आयेगीं।

Horoscope 2021 - Sagittarius: नए साल में ऐसे चमकेगी धनु राशि वालों की किस्‍मत, जानें सभी राशियों का वार्षिक राशिफल

Aries Horoscope September 2021: इस माह इस राशि वालों के जातकों के लिए घरेलू सुख में वृद्धि का योग है। भूमि खरीदने, भवन निर्माण के कार्यों में गतिशीलता आयेगी। देनदारी भी सुखद रहेगी। लेन-देने की स्थितियाँ अनुकूल बनी रहेगीं। क्रय-विक्रय में लाभ का योग है। व्यापार आदि में बड़े लाभ की स्थिति बन सकती है। इस माह नये-नये संसाधनों एवं तकनीकी संसाधनों से जातक आगे बढ़ने में सफल होगा। दृढ़ इच्छा बलवती होगी। कठोर निर्णय लेने में जातक सफल होगा। कार्यों को नई दिशा देने में सफलता मिलेगी। कोई निर्माण कार्य चल रहा होगा तो उसके पूर्ण होने का समय इस माह में अनकूल रहेगा। सब मिलाकर यह माह शुभाशुभ साबित रहेगा। विद्यार्थियों के लिए भी यह समय अनुकूल रहेगा। किसी प्रतियोगिता या प्रतिस्पर्धा में आगे बढ़ने का योग बनेगा। पढ़ाई-लिखाई में निरन्तर मन लगेगा। जातक नये शोध कार्यों से ख्याति प्राप्त कर सकता है।

Horoscope 2021 - Capricorn: मकर राशि वालों के लिए कुछ ऐसा रहेगा नया साल, जानें पूरे वर्ष का राशिफल

Aries Horoscope October 2021: परिवार में प्रगति का योग है। संतान वृद्दि की स्थिति बन सकती है। संताने या स्वयं के आगे बढ़ने का प्रबल योग है। अनावश्यक तनाव परेशानियों का अन्त होगा। कई कार्य पटरी पर आयेगें। कुटुंब सुख में वृद्धि होगी। स्त्री एवं बच्चों के प्रति निरन्तर सहयोग एवं अनुराग बना रहेगा। अध्यात्मिक चिंतन में वृद्धि होगी। पूजा-पाठ में मन लगा रहेगा। सूझ-बूझ से कार्य करने पर या अधिक परिश्रम करने पर किसी बड़े कार्य की सिद्धि हो सकती है। व्यापारियों के लिए यह सप्ताह मिलाजुला रहेगा। व्यापार में कुछ बाधायें बनी रह सकती है। जिसके कारण मानसिक तनाव का सामना करना पड़ सकता है। यदि जातक सूझ-बूझ से कार्य करेगा। और मंगल मंत्र करता रहेगा। तो बाधायें खत्म होगीं। और कई महत्वपूर्ण कार्यों को जातक पटरी पर लाने पर सफल होगा। यह माह सूझ-बूझ एवं तनाव के बीच परिश्रम से आगे बढ़ने वाला माह है।

Horoscope 2021 - Aquarius: कुंभ राशि वालों की लाइफ में खूब धन आएगा, लेकिन परेशानियां भी लाएगा, जानें पूरे वर्ष का राशिफल

Aries Horoscope November 2021: इस माह इस राशि वालों के जातकों के कार्यों में थोड़ी अड़चने आयेगीं। भाईयों से तर्क-वितर्क या तनाव मिलने से कष्ट हो सकता है। सूझ-बूझ से कार्य करें तभी कार्य पटरी पर आयेगें। इस माह सुखों में थोड़ी कमी रहेगीं लेकिन परिश्रम एवं सूझ-बूझ से जातक उस कमी को पूरा कर सकता है। माह के मध्य तक थोड़ा सावधान रहें। अनावश्यक किसी बात पर न उलझें नहीं तो कोई बड़ा दबाव बन सकता है। शनि आपकों अनावश्यक भागदौड़ या यात्रा करा सकता है। इसलिए सोच समझकर कार्य करें। व्यापारियों के लिए यह माह समान्य रहेगा। व्यापार में थोड़ा उतार-चढ़ाव रहेगा। भले लाभ कम हो लेकिन व्यापार में गतिशीलता बनी रहेगीं। पैतृक संपत्ति मिलने का योग बन सकता है। घर परिवार में सूझ-बूझ से कार्य करें नहीं तो पारिवारिक टकराव की स्थिति बन सकती है। रणनीति बनाकर कार्य करने पर धन लाभ हो सकता है।

Horoscope 2021 - Pisces: मीन राशि वालों की जिंदगी ऐसे बदलेगा नया साल, जानें अपना वार्षिक राशिफल

Aries Horoscope December 2021: इस माह इस राशि वालों को पारिवारिक सुख में वृद्धि होगी। परिवार के साथ अच्छा ताल-मेल बनेगा। परिवार के सभी सदस्यों की उन्नति का योग है। माह के प्रथम सप्ताह में स्थितियाँ अधिक अनुकूल रहेगीं। बिगड़े हुए कई कार्य बनेगें। रोजी-रोजगार की स्थितियाँ पटरी पर आयेगीं। जिससे जातक के आर्थिक सुधारों में वृद्धि होगी। समाजिक कार्यों में जातक का मन लगेगा। बढ़ चढ़कर समाजिक कार्यों में जातक सम्मिलित होगा जिससे जातक का महत्व बढ़ेगा। लेकिन कुछ कार्यों को लेकर शारीरिक मानसिक एवं पारिवारिक अशांति रहेगी। जिसके कारण जातक तनाव महसूस कर सकता है। रोग आदि की दृष्टि से यह माह थोड़ा न्यून है। इसलिए स्वास्थ्य पर ध्यान बनायें रखें। नहीं तो स्वास्थ्य संबंधित परेशानी का योग बन सकता है। जिसके कारण सुख-शांति में कमी आ सकती है। पुत्र पत्नि का सहयोग बनेगा जिससे जातक राहत महसूस करेगा और तनाव में कमी आयेगी। व्यापारियों के लिए यह सप्ताह अनुकूल रहेगा। व्यापार एवं रोजी-रोजगार की स्थिति सुदृढ़ होगी। व्यापारी अपने कार्यों को मजबूती देने में सफल होगें। जिससे व्यापार पटरी पर आयेगा और लाभ की अनुकूल स्थितियाँ बनी रहेगीं। हनुमान जी एवं विष्णु जी की पूजा से बाधायें कम आयेगीं। कार्यों में गतिशीलता बढ़ेगी।

द्वारा: ज्योतिर्विद् एवं वास्तुविद् डॉ. त्रिलोकीनाथ

Spiritual News inextlive from Spiritual News Desk