2021 yearly Horoscope Cancer Rashifal 2021 Cancer Horoscope Kark Rashifa l : Cancer Horoscope 2021 January : यह माह शुभाशुभ मिश्रित फलदायक रहेगा। कठिन परिश्रम से लाभ की स्थिति बन सकती है। बड़े लोगों की संगत से भी लाभ होगा। घरेलू सुख-शांति से भी उतार-चढ़ाव की स्थिति रहेगी। भूमि-भवन एवं वाहन सुख रहेगा। धनार्जन की स्थिति सामान्य रहेगीं। मित्रों का सहयोग मिलेगा जिससे जातक धनार्जन करनें में जातक सफल हो सकता है। कुछ महत्वपूर्ण रुके कार्य संपन्न होगें। भाई-बहनों का सहयोग रहेगा। माता-पिता का भी सहयोग मिलेगा। भाग्य की स्थिति भी अनुकूल रहेगीं। व्यापारियों के लिए यह समय मिलाजुला रहेगा। सोच-समझकर ही व्यापार में पैसा लगायें। अधिक परिश्रम से स्थितियाँ लाभप्रद बनी रहेगीं।

Rashifal 2021-Aries: मेष राशि वालों की जिंदगी में क्‍या गजब करेगा नया साल, जानें

Kark Rashifal 2021 February: इस माह जमीन जायजात भवन एवं वाहन के क्रय-विक्रय से जातक को लाभ हो सकता है। कृषि कार्यों में भी सामान्य लाभ की स्थिति है। भागदौड़ एवं व्यस्तता इस माह अधिक रहेगी। स्वास्थ्य के प्रति भी सचेत रहें। नेत्र एवं पेट रोग की स्थिति बन सकती है। ईश्वर उपासना करें तो स्थितियाँ पटरी पर आयेगीं। घर में किसी बात को लेकर असंतोष की स्थिति बन सकती है। व्यापार आदि की दृष्टि से यह माह सामान्य लाभदायक रहेगा। कुछ बड़े अवसर जातक के सामने आ सकते है। उस अवसर को भुनाने से न चूके इससे बड़े लाभ की स्थिति बन सकती है। और जातक की आर्थिक स्थिति पटरी पर आ सकती है।

Rashifal 2021-Taurus: जॉब, कारोबार हो या प्‍यार, 'वृष' राशि वालों के लिए कुछ ऐसा रहेगा नया साल

Kark Rashifal 2021 March: इस माह स्वास्थ्य संबंधित कुछ कठिनाई रहेगी इसलिए स्वास्थ्य पर निगरानी बनाये रखें। संतान के प्रति रागात्मक अनुराग बढ़ेगा। ताल-मेल से संतानों को जातक ऊर्जावान बनाने में सफल हो सकता है। पत्नि से कुछ मन-मुटाव की स्थिति बन सकती है जिससे मन खिन्न हो सकता है। समाजिक मान प्रतिष्ठा में दबाव या हानि का योग है। इसलिए सावधानी रखें अनावश्यक ऋण के लेन-देन से बचें नहीं तो परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। वाणी में संयम रखें नहीं तो बना हुआ कार्य बिगड़ सकता है। आर्थिक व्यय की स्थिति अधिक है। मित्रों से धोखा मिल सकता है। सावधानी बनाये रखें।

Rashifal 2021-Gemini: मिथुन राशि वालों के लिए क्‍या गजब करेगा नया साल, जानें पूरा हाल

Kark Rashifal 2021 April: जातक यदि नौकरी करता होगा तो नौकरी में हस्तानान्तरण का योग बन सकता है। दाम्पत्य जीवन में भी अनावश्यक तर्क एवं मतभेद की स्थिति बन सकती है।शारीरिक कष्ट रहेगा। मित्रों संबंधियों एवं श्रेष्टजनों से अनावश्यक विरोध या तनाव का सामना करना पड़ सकता है। रोजी-रोजगार वाले स्थान से परिवर्तन की स्थिति बन सकती है। अऩावश्यक विरोध बन सकता है। मानसिक व्यथा की स्थिति आ सकती है। किसी के द्वारा नजरअंदाज या अनादर के कारण जातक तनाव महसूस कर सकता है। व्यापारियों के लिए यह समय थोड़ा दबापूर्ण रहेगा।आय की अपेक्षा व्यय अधिक होगा। जिससे जातक तनाव महसूस कर सकता है। व्यापार में सोच-समझकर सक्रियता बनाये।

Horoscope 2021: नया साल करेगा क्‍या कमाल, जानें अपनी राशि का पूरा हाल

Kark Rashifal 2021 May: इस माह भाई-बहनों का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। धर्म-कर्म में रुचि बढ़ेगी। साहस पराकर्म से प्रतिकूल परिस्थितियों को नियन्त्रण में रखने में जातक सफल होगा। परिवारिक वातावरण भी लगभग अनुकूल रहेगा। उच्च अधिकारियों से विवाद की स्थिति बन सकती है। विद्यार्थियों के लिए प्रतियोगी परीक्षा में अधिक परिश्रम के बाद ही फल की प्राप्ति होगी। मानसिक तनाव में वृद्धि हो सकती है। मित्रों एवं सहयोग से कोई नया कार्य या नई योजना बनाने में जातक सफल हो सकता है। व्यापारियों के लिए समय अनुकूल है सट्टा बाजार एवं शेयर मार्केट में पैसा लगाने से लाभ की स्थिति बन सकती है।

2021 yearly Horoscope in Hindi

Rashifal 2021 - Leo: सिंह राशि वालों के लिए ये फायदे और नुकसान लेकर आ रहा नया साल, जानें पूरा हाल

Kark Rashifal 2021 June: नौकरी पेशा वालों के लिए यह सप्ताह अनुकूल रहेगा। पद-प्रतिष्ठा की वृद्धि होगी। संतान से जातक का मन थोड़ा खिन्न हो सकता है। भ्रमण आदि की स्थिति बन सकती है। भूमि-भवन वाहन का सुख मिल सकता है। माह के उत्तरार्ध में शत्रु जातक को हानि पहुँचा सकते है। स्वजनों एवं परिजनों से मतभेद होने से कार्य बिगड़ सकता है। धर्म-कर्म से ईश्वरीय कृपा बनेगी। जिससे कुछ महत्वपूर्ण कार्य बन सकते है। व्यापार आदि की दृष्टि से यह समय अनुकूल है। सर्राफा व्यापारियों को अच्छा लाभ या धनार्जन की स्थिति बन सकती है। इसलिए सर्राफा के क्षेत्र में पैसा लगाने से आर्थिक स्थितायाँ अनुकूल बनी रह सकती है।

Rashifal 2021 - Virgo: कन्‍या राशि वालों की जिंदगी ऐसे बदलेगा नया साल, जानें पूरे साल का राशिफल

Kark Rashifal 2021 July: इस माह इस राशि वालों का मान-सम्मान बढ़ेगा। कर्तव्य पालन में दक्षता बढ़ेगी। जातक अपने कार्यों को दृढ़तापूर्वक करने में सफल हो सकता है। नवीन कार्यों की योजना बन सकती है। यदि कोई मुकदमा चल रहा होगा तो उसमें विजय की संभावना अधिक है। अत्याधिक भागदौड़, परिश्रम एवं व्यस्तता के कारण जातक को तनाव मिल सकता है। व्यापार में लाभ एवं हानि दोनों की स्थितियाँ बन सकती है। खर्च में कमी का प्रयास करना चाहिए नहीं तो आर्थिक दबाव का सामना करना पड़ सकता है। बच्चों की पढ़ाई-लिखाई एवं पत्नी के सुख में अवरोधों का सामना करना पड़ सकता है। व्यापारियों के लिए समय लगभग अनुकूल है परिश्रण एवं सूक्ष-बूझ से व्यापार बढ़ेगा।

Rashifal 2021 - Libra: नया साल बदलकर रख देगा तुला राशि वालों की जिंदगी, जानें 2021 का संपूर्ण राशिफल

Kark Rashifal 2021 August: इस माह थोड़ा सावधान रहें स्वाभिमान पर थोड़ा आघात हो सकता है। रोजीरोटी की समस्या आ सकती है। आकस्मिक पीड़ा या तनाव का अनुभव जातक कर सकता है। यह माह मिश्रित फलदायक होगा। पत्नि को कष्ट की स्थिति बनेगी। अनावश्यक कर्ज लेने से बचें। नहीं तो तनाव मिल सकता है। व्यर्थ के वाद-विवाद से बचें। मुकदमें आदि में आंशिक सफलता का योग है। शत्रु पराजित होगें। अनावश्यक यात्रायें करनी पड़ सकती है। मन में उत्साह बढ़ेगा। इससे जातक की सक्रियता भी बढ़ेगी। व्यापार आदि में सामान्य लाभ की स्थिति रहेगी। पूर्ण परीक्षण के बाद ही बाजार में पैसा लगायें।

Rashifal 2021 - Scorpio: नए साल में कुछ यूं चमकेगी वृश्चिक राशि वालों की किस्‍मत, जानें 2021 का संपूर्ण राशिफल

Kark Rashifal 2021 September: व्यय की अधिकता रहेगी उसके अपेक्षा आय कम होगी स्वास्थ्य पर ध्यान दें। वायु-विकार एवं पित्त रोग से कष्ट से रोग हो सकता है। मन थोड़ा खिन्न रहेगा। अत्यधिक भागदौड़ कार्य अधिकता से शरीर में शिथिलता आयेगी। जिससे स्वास्थ्य संबंधित परेशानी बढ़ सकती है। स्त्री एवं संतान से मतभेद एवं तनाव मिल सकता है। व्यापार में उन्नति के मार्ग में बाधा आयेगी इसलिए सोच-समझकर व्यापारिक गतिविधियों में आगे बढ़े। अध्यात्म एवं पूजा-पाठ में भी थोड़ी अरुचि बढ़ेगी। भाई-बंधुओं के प्रति प्रेम एवं अऩुराग बढ़ेगा।

Horoscope 2021 - Sagittarius: नए साल में ऐसे चमकेगी धनु राशि वालों की किस्‍मत, जानें सभी राशियों का वार्षिक राशिफल

Kark Rashifal 2021 October: पारिवारिक सुख में वृद्धि होगी। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई-लिखाई में लग सकता है। परीक्षा में सफलता मिल सकती है। शारीरिक समस्यायें रहेगीं। घरेलू परेशानियाँ भी दबाव बना सकती है। जिससे मन थोड़ा खिन्न हो सकता है। अनचाही यात्राओं से कष्ट एवं गृहस्थ जीवन में थोड़ी चिंतायें बढ़ेगीं। जिससे जातक थोड़ा तनाव महसूस कर सकता है। मित्रों से भी मन-मुटाव की स्थितियाँ बन सकती है। कर्म के प्रति सक्रियता बन सकती है। व्यापारियों के लिए यह माह थोड़ी सावधानी रखने का है व्यापार में लाभ की कमी या हानि की स्थिति बन सकती है इसलिए सावधानी से व्यापार की बारीकियों को समझकर निर्णय लें।

Horoscope 2021 - Capricorn: मकर राशि वालों के लिए कुछ ऐसा रहेगा नया साल, जानें पूरे वर्ष का राशिफल

Kark Rashifal 2021 November: इस माह भागदौड़ की अधिकता हो सकती है। मानसिक उत्साह में वृद्धि एवं प्रसन्नता का भाव आ सकता है। नौकरी आदि में उऩ्नतिशील स्थिति बन सकती है। अत्याधिक परिश्रम से सफलता का योग बनेगा। माह के उत्तरार्ध में रचनात्मक कार्यों में मन लगेगा। यश एवं सम्मान की प्राप्ति होगी। मित्रों एवं परिवार जनों का थोड़ा विरोध भी बढ़ेगा जिससे जातक थोड़ा तनाव महसूस कर सकता है। मानसिक तनाव से बचने के लिए सोच-समझकर ही निर्णय लें। व्यापारियों के लिए यह माह लाभप्रद हो सकता है लेकिन साझेदारी में किये गये व्यापार में हानि की स्थिति बन सकती है इसलिए सोच-समझकर ही व्यापारिक गतिविधियों को आगे बढ़ायें।

Horoscope 2021 - Aquarius: कुंभ राशि वालों की लाइफ में खूब धन आएगा, लेकिन परेशानियां भी लाएगा, जानें पूरे वर्ष का राशिफल

Cancer Horoscope 2021 December: इस माह अनावश्यक मानसिक कलेश की स्थिति बन सकती है। अपरचित एवं नये व्यक्तियों से सतर्क रहें नहीं तो तनाव दे सकते है। आय की अपेक्षा व्यय अधिक होने से मन परेशान हो सकता है। बड़े बुजुर्गों से राय लेकर ही कार्य करेगें तो लाभ की स्थिति बन सकती है। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। नई योजनाओं का विकास हो सकता है और पुरानी परेशानियों से मुक्ति मिल सकती है। घर गृहस्थी के बढ़ते खर्च से जातक परेशान हो सकता है लेकिन श्रम एवं भाग्य से जातक आगे बढ़ने में सफल हो सकता है। दान-पुण्य के कार्यों में रुचि बढ़ेगी जिससे जातक को मानसिक शांति मिल सकती है। व्यापार की दृष्टि से माह अनुकूल है उद्योग धंधों में लाभकारी स्थितियाँ बनी रहेगीं।

Horoscope 2021 - Pisces: मीन राशि वालों की जिंदगी ऐसे बदलेगा नया साल, जानें अपना वार्षिक राशिफल

द्वारा: ज्योतिर्विद् एवं वास्तुविद् डॉ. त्रिलोकीनाथ, लखनऊ

Spiritual News inextlive from Spiritual News Desk