2021 yearly Horoscope Libra Rashifal 2021 Libra Horoscope Tula Rashifal : Libra Horoscope 2021 January : इस माह यदि कोई नया कार्य कर रहे तो सोच-समझकर ही कार्यों को आगे बढ़ाये नहीं तो अधिक परिश्रम के बाद भी फल प्राप्ति में कमी की स्थिति रहेगी। शनि की डैया चल रही है इसलिए कार्यो में तनाव या दबाव की स्थिति बनी रह सकती है। यह माह सामान्य फलदायक रह सकता है। जातक अपनी आत्मशक्ति के उदय से कार्यों को ऊँचाई पर ले जाने में सफल हो सकता है। जीविका के संसाधनों को विस्तार दे सकता है। संगीत कला एवं साहित्य के प्रति रुचि बढ़ेगी। स्वजन एवं शुभचिंतको के आगमन से हर्ष होगा। समाज में जातक की प्रतिष्ठा बढ़ेगी। माता-पिता का सहयोग मिलेगा। परिश्रम एवं सूझ-बूझ से किये गये कार्यों में बड़ी सफलता का योग बन सकता है। जिससे जातक के आत्मविश्वास में वृद्धि हो सकती है।

Happy New Year 2021 Images, Quotes, GIF, whatsapp stickers: हैप्‍पी न्‍यू ईयर विश करना हो तो यहां से चुनें बेस्‍ट फोटोज, स्‍टीकर्स और ग्रीटिंग्‍स

Rashifal 2021-Aries: मेष राशि वालों की जिंदगी में क्‍या गजब करेगा नया साल, जानें

Tula Rashifal 2021 February: इस माह यात्रा न करें तो ज्यादा अच्छा रहेगा। क्योंकि यात्रा कष्टदायक सिद्ध हो सकती है। कार्यों में बाधायें आ सकती है। जिससे विश्वास में कमी की स्थिति बन सकती है। विरोधी घात-प्रतिघात करके तनाव दे सकते है। भावना में कोई निर्णय न लें नहीं तो दबाव की स्थिति बन सकती है। शत्रुओं से सावधान रहें और उनकी क्रियाकलाप पर निगाह बनाये रखें। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। किसी शुभ-चिंतक एवं प्रतापी व्यक्ति से जातक का संपर्क हो सकता है जिससे जातक के कार्यों को नई दिशा मिल सकती है। कार्य व्यापार को नये तरीके से करने और ऊँचाई पर ले जाने की योजना का लाभ भी मिल सकता है। जातक अपनी योजना को लाभकारी या पटरी पर लाने में सफल हो सकता है। गुप्त शत्रुओं से सावधान रहें नहीं तो ये दबाव बना सकते है।दाम्पत्य जीवन सुखपूर्ण व्यतीत होगा।

Rashifal 2021-Taurus: जॉब, कारोबार हो या प्‍यार, 'वृष' राशि वालों के लिए कुछ ऐसा रहेगा नया साल

Tula Rashifal 2021 March: इस माह सोच-समझकर ही पूँजी निवेश करें नहीं तो हानि की स्थिति बन सकती है। चोरी या कपट के द्वारा किसी से हानि मिल सकती है इसलिए सावधानी रखें। पत्नी और बच्चों से मानसिक कष्ट मिलने का योग है जातक यदि प्रयास करें तो बिगड़े कार्य बन सकते है। जातक में कर्मठता की जागृति का उदय होगा। जिससे उन्नति का योग बन सकता है। महिलाओं का चित शांत और सतर्क एवं गतिशील बना रहेगा। अपने लोगों के आगमन से जातक का चित हर्षोल्लासित होगा। पड़ोस में शुभ कार्य की स्थिति बन सकती है। जातक अपने कर्मपथ को मजबूत करके उन्नति की ओर बढ़ सकता है।

Rashifal 2021-Gemini: मिथुन राशि वालों के लिए क्‍या गजब करेगा नया साल, जानें पूरा हाल

Tula Rashifal 2021 April: इस माह घरेलू खर्च बढ़ेगें इसलिए सोच-समझकर ही कार्य करें। सट्टा, शेयर एवं लाटरी में धन न लगायें नहीं तो नुकसान का योग बन सकता है। नवीन कार्यों में प्रगति का योग है। शारीरिक सुख में वृद्धि होगी। सामाजिक मान-प्रतिष्ठा बढ़ने से जातक प्रसन्नचित्त होगा। मुकदमें या शत्रुओं पर विजय प्राप्त करने में भी सफलता मिल सकती है। शुभ कार्यों में धन खर्च करने का योग बन सकता है। व्यापार में लाभ का योग है। पारिवारिक सुख में वृद्धि होगी। बड़े एवं गुरुजनों के प्रति आस्था बढ़ेगी। व्यापार में उतार-चढ़ाव के बीच लाभकारी स्थितियाँ बनी रह सकती है।

Rashifal 2021- Cancer: कर्क राशि वालों के लिए ये तोहफे लेकर आएगा नया साल, जानें 2021 का पूरा हाल

2021 yearly Horoscope in Hindi

Rashifal 2021 - Leo: सिंह राशि वालों के लिए ये फायदे और नुकसान लेकर आ रहा नया साल, जानें पूरा हाल

Tula Rashifal 2021 May: इस माह स्त्री से अनावश्यक मतभेद या तनाव की स्थिति बन सकती है लेकिन माता-पिता से सहयोग मिलता रहेगा। आय में भी थोड़ी कमी होने का योग है। यह माह शुभ-अशुभ मिश्रित फलदायक होगा। साहसिक कार्यों में जातक को उपलब्धि या धन लाभ का योग बन सकता है। मित्रों से अनावश्यक तनाव या विद्रोह की भावना विकसित हो सकती है। भाईयों से प्रेम बढ़ेगा। परिवार में धार्मिक एवं मांगलिक कार्य हो सकते है। विवाह आदि जैसे शुभ कार्य का योग है। संतान संबंधी कोई समस्या हल हो सकती है। जिससे जातक के तनाव में कमी आयेगी और कार्य पटरी पर आयेगें।

Rashifal 2021 - Virgo: कन्‍या राशि वालों की जिंदगी ऐसे बदलेगा नया साल, जानें पूरे साल का राशिफल

Tula Rashifal 2021 June: इस माह दाम्पत्य जीवन में थोड़ी कटुता आ सकती है। न्यायालय के कार्यों में बाधा या विलम्भ की स्थिति बन सकती है। इस माह ख्याति उन्नति बढ़ेगी। दान-पुण्य में रुचि बढ़ेगी। अपने ऊँचे अधिकारियों से प्रोत्साहन मिल सकता है जिससे जातक के कुछ बड़े कार्य सम्पन्न हो सकते है। माह के उत्तरार्ध में स्वास्थ्य लाभ की स्थितियाँ बन सकती है। शत्रुओं की वृद्धि होगीं लेकिन जातक अपने बुद्धि कौशल से शत्रुओं को पराजित करने में सफल हो सकता है पत्नी के कारण कलह की स्थिति बन सकती है। व्यापार आदि लाभप्रद स्थिति में आ सकता है। कुछ आर्थिक परेशानियाँ अभी बनी रह सकती है। इसलिए सोच-समझकर ही कार्य करें तभी स्थितियाँ पटरी पर आयेगीं।

Horoscope 2021: नया साल करेगा क्‍या कमाल, जानें अपनी राशि का पूरा हाल

Tula Rashifal 2021 July: इस माह घरेलू खर्च में वृद्धि का योग है। पारिवारिक सुख मिल सकता है। धन लाभ की स्थितियाँ बनेगीं। मान-सम्मान में वृद्धि का योग है। इस माह शुभ फलदायक स्थितियाँ बनेगीं। जातक के प्रभाव एवं प्रताप में वृद्धि होगी। धन संग्रह में वृद्धि होगीं। आवश्यक कार्यों में सफलता का योग बनेगा। बकाये धन की वापसी हो सकती है। भोजन शयन आदि की दिनचर्या अनियमित रहेगी। अनावश्यक भागदौड़ की स्थितियाँ बनी रह सकती है। धीरे-धीरे परिस्थितियाँ आपके अनुकूल होगीं। श्रेष्ट विचारों का उदय होगा। अध्यात्म के प्रति रुचि बढ़ सकती है।

Rashifal 2021 - Scorpio: नए साल में कुछ यूं चमकेगी वृश्चिक राशि वालों की किस्‍मत, जानें 2021 का संपूर्ण राशिफल

Tula Rashifal 2021 August: इस माह समाज में जातक की मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगीं। रोजी-रोजगार में सुधार या उन्नति का योग बनेगा। पुत्र प्राप्ति का योग बन सकता है। परिवार जनों से प्रेम एवं उन्नति कारक स्थितियाँ बनेगीं। रोजी-रोजगार में सफलता मिलेगी। महत्वपूर्ण कार्यों में सफलता मिल सकती है। रोग के कारण दबाव रहेगा। लोगों से आदर-सम्मान प्राप्त होगा। सावधान रहें नहीं तो गलत कार्यों में रुचि बढ़ सकती है। पत्नी से तर्क एवं विरोध का सामना करना पड़ सकता है। सावधान रहें नहीं तो धन हानि की स्थिति बन सकती है। आनावश्यक विवादों से बचें शत्रुओं से तनाव या भय मिल सकता है।

Horoscope 2021 - Sagittarius: नए साल में ऐसे चमकेगी धनु राशि वालों की किस्‍मत, जानें सभी राशियों का वार्षिक राशिफल

Tula Rashifal 2021 September: इस माह जातक यदि सही दिशा में श्रम एवं परिश्रम करेगा तो उचित फल मिल सकता है लेकिन सावधानी कम होते ही उचित फल की हानि हो सकती है। शनि की ढैया का प्रभाव रहेगा इसलिए सावधानी बनाये रहें। स्वास्थ्य संबंधी भी कुछ परेशानियाँ रहेगीं। ऋण के लेन-देने से बचें नहीं तो तनाव मिल सकता है। छोटी-छोटी बातों से मन खिन्न हो सकता है। आमदनी में भी बाधायें बनी रह सकती है लेकिन परिवार के दायित्वों की पूर्ति होगी। रचनात्मक कार्यो के प्रति रुझान बढ़ेगा। साहस एवं पराकर्म में थोड़ी कमी आ सकती है। अनावश्यक वाद-विवाद से बचें। सावधान रहें नहीं तो पद-प्रतिष्ठा में हानि की स्थिति बन सकती है।

Horoscope 2021 - Capricorn: मकर राशि वालों के लिए कुछ ऐसा रहेगा नया साल, जानें पूरे वर्ष का राशिफल

Tula Rashifal 2021 October: इस माह यात्रा कम करें तो अच्छा है नहीं तो यात्रा में कष्ट का योग बन सकता है। शत्रुओं से सावधान रहें। नहीं तो विश्वासघात या तनाव मिल सकता है। व्यापार आदि में सूझ-बूझ से कार्य करने पर उन्नति का योग बन सकता है। रोगों से मुक्ति का योग इस माह बन सकता है। मित्रों से सम्मान या रागात्मक अनुराग बढ़ेगा। शत्रुओं की पराजय होगी। संतान एवं मानसिक सुख का योग है। आत्मशक्ति का ह्रास हो सकता है। कटु वाणी के कारण तनाव मिल सकता है। दुष्ट जनों की संगति का योग है। इससे बचने का प्रयास करें। मातृ सुख की प्राप्ति हो सकती है। शत्रु वृद्धि का योग है इसलिए सूझ-बूझ से कार्य करें तभी कार्य पटरी पर आ सकते है।

Horoscope 2021 - Aquarius: कुंभ राशि वालों की लाइफ में खूब धन आएगा, लेकिन परेशानियां भी लाएगा, जानें पूरे वर्ष का राशिफल

Tula Rashifal 2021 November: इस माह जातक को माता-पिता का सहयोग मिलेगा। खर्च की अधिकता भी बढ़ेगी। सोच-समझकर ही पूँजी निवेश करें नहीं तो हानि की स्थिति बन सकती है। व्यापारियों के लिए भी यह समय मिलाजुला रहेगा। बिना सोच-समझे बाजार में पैसा लगाने पर हानि की संभावना बढ़ सकती है। यात्रा कष्टप्रद हो सकती है इसलिए यात्रा से बचें। विरोधी एवं गुप्त शत्रुओं की वृद्धि हो सकती है। अत्यधिक श्रम के बाद ही अल्पलाभ का योग बनेगा। सामाजिक एवं पारिवारिक दायित्वों की पूर्ति होगीं। अनावश्यक आरोप प्रत्यारोप का सामना जातक को करना पड़ सकता है जिससे तनाव में वृद्धि हो सकती है। निर्णय लेने में कमी आयेगी इसलिए सावधानी से कार्य करें अनावश्यक ऋण के लेने-देने से बचें सावधान रहें नहीं तो बने कार्य भी बिगड़ सकते है।

Horoscope 2021 - Pisces: मीन राशि वालों की जिंदगी ऐसे बदलेगा नया साल, जानें अपना वार्षिक राशिफल

Libra Horoscope 2021 December: इस माह जातक के दाम्पत्य जीवन में उतार-चढ़ाव एवं कटुता आ सकती है। स्त्री से मतभेद हो सकता है। इसिलिए सोच-सझकर ही निर्णय लें। अधिकारी वर्ग से भी कुछ समस्यायें सामने आयेगीं जिससे जातक को तनाव मिल सकता है। कार्य अधिकता एवं भागदौड़ के कारण मानसिक एवं शारीरिक शिथिलता का अनुभव जातक को हो सकता है। विद्यार्थियों को अधिक परिश्रम करके ही स्थिति को पटरी पर लाने का योग बनेगा। रोजगार में तनाव एवं अनावश्यक परेशानी का योग है। शारीरिक कष्ट के कारण भी तनाव मिल सकता है। धन का आगमन भी सामान्य रहेगा। मित्रों से सहयोग मिलने का योग है। अन्न वस्त्र एवं घरेलू सुख का योग है। सोच-समझकर किये गये कार्यों के कारण जातक अपनी स्थिति को पटरी पर लाने में सफल हो सकता है।

द्वारा: ज्योतिर्विद् एवं वास्तुविद् डॉ. त्रिलोकीनाथ, लखनऊ

Spiritual News inextlive from Spiritual News Desk