2021 yearly Horoscope Scorpio Rashifal 2021 Scorpio Horoscope Vrishchik Rashifal : Scorpio Horoscope 2021 January : इस माह स्थितियाँ कुछ संघर्षपूर्ण रहेगीं यद्यपि संघर्ष के बाद सफलता का योग है। परिश्रम के साथ कुछ लाभदायक स्थितियाँ भी बनेगीं जिससे कुछ महत्वपूर्ण कार्य पटरी पर आयेगें। अत्यधिक धन खर्च करने से बचें नहीं तो धन की परेशानी के कारण दबावपूर्ण स्थितियाँ बन सकती है। जमीन-जायजात मकान एवं वाहन के क्रय करने का योग बन सकता है। व्यापार आदि में स्थितियाँ थोड़ी अनुकूल रहेगीं। सोच-समझकर किये गये कार्यों से व्यापार में थोड़ी उन्नतिकारी स्थितियाँ बनेगीं। ईष्ट मित्रों के कारण थोड़ा तनाव परिवारजनों के व्यवहार से थोड़ा दुःख और पारिवारिक परिस्थितियों को लेकर जातक को थोड़ी परेशानी महसूस करनी पड़ सकती है। स्वास्थ्य पर ध्यान बनाये रखें। खाने-पीने में भी सावधानी रखें नहीं तो पेट संबंधित परेशानी का योग बन सकता है। व्यापार की दृष्टि से यह समय बहुत अनुकूल नहीं है इसलिए व्यापार में सोच-समझकर ही पैसा लगाये धन हानि का योग है। शेयर-मार्केट एवं सट्टे के कार्य से बचें।

Happy New Year 2021 Images, Quotes, GIF, whatsapp stickers: हैप्‍पी न्‍यू ईयर विश करना हो तो यहां से चुनें बेस्‍ट फोटोज, स्‍टीकर्स और ग्रीटिंग्‍स

Rashifal 2021-Aries: मेष राशि वालों की जिंदगी में क्‍या गजब करेगा नया साल, जानें

Vrishchik Rashifal 2021 February: इस माह स्वास्थ्य संबंधित कुछ बाधा रहेगी इसलिए नियमित जाँच कराते रहें नहीं तो परिस्थितियाँ विकट हो सकती है। मित्रों का सहयोग बना रहेगा जिससे जातक के कार्य एवं सहयोगों में निरन्तर सुधार बना रहेगा। साझेदारी जैसे कार्यों में जातक को लाभ मिल सकता है। यह माह शुभ-अशुभ मिश्रित फल देने वाला माह है। जातक यदि सूझ-बूझ से कार्य करेगा तो धन संचय करने में सफल हो सकता है। संतान एवं परिवार के तरफ से कुछ उलझनें या परेशानियाँ मिल सकती है। अनावश्यक मानसिक तनाव से बचें। विरोधियों पर निगाह बनाये रखें। सामान्य दिनचर्या लगभग अनुकूल एवं शुभ रहेगी। विद्यार्थियों के लिए समय लगभग अनुकूल है। पढ़ाई-लिखाई में सुधार होगा। किसी प्रतियोगिता में सफल होने का संकल्प लेकर जातक परिश्रम कर सकता है जिससे भविष्य में जातक की स्थिति मजबूत हो सकती है। अपाहिजों को दान करने से स्थितियाँ पटरी पर आयेगीं।

Rashifal 2021-Taurus: जॉब, कारोबार हो या प्‍यार, 'वृष' राशि वालों के लिए कुछ ऐसा रहेगा नया साल

Vrishchik Rashifal 2021 March: इस माह मांगलिक कार्यों में व्यय का योग बन सकता है। बात-चीत एवं व्यवहार में थोड़ा संयम रखें तो कई महत्वपूर्ण कार्य बन सकते है। यह समय उत्तम फलदायक रहेगा। मित्रों से सहयोग एवं सहायता मिलेगीं जिससे जातक कार्यों को पटरी पर लाने में सफल हो सकता है। शत्रुओं पर भी जातक दबाव बनाने में सफल हो सकता है। जमीन-जायजात वाहन आदि खरीदने का योग बन सकता है। जातक के मान-सम्मान में वृद्धि होगी। देश-विदेश जाने का अवसर मिल सकता है। सदगुणों का विकास होगा। जातक की प्रतिष्ठा बढ़ेगी। मान-सम्मान एवं कृति का विस्तार होगा। जातक की सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

Rashifal 2021-Gemini: मिथुन राशि वालों के लिए क्‍या गजब करेगा नया साल, जानें पूरा हाल

Vrishchik Rashifal 2021 April: इस माह लोगों से मिलजुल कर रहें लेकिन सावधानी रखें। धन जन की हानि का योग है। बाहरी खान-पान से भी बचें। विष,भय या खाने-पीने में कोई विषयुक्त चीजों के प्रयोग के कारण स्वास्थ्य संबंधित परेशानी हो सकती है इसलिए सावधान रहें। रोजी-रोजगार के दिशा में अत्य़धिक परिश्रम के बाद अल्पलाभ की स्थिति बन सकती है इसलिए सूझ-बूझ एवं सही दिशा में परिश्रम करें। अनावश्यक एवं व्यर्थ के भागदौड़ के कारण मन खिन्न हो सकता है। शारीरिक शिथिलता का भी योग बन सकता है। अनावश्यक क्रोध या उत्तेजना के कारण स्थितियाँ विषम हो सकती है। क्रोध एवं उत्तेजना में कोई निर्णय न लें नहीं तो बड़ी परेशानी का योग बन सकता है। नये शास्त्र एवं अध्ययन से मानसिक संकोच की स्थिति बन सकती है। नये वस्त्र एवं आभूषण क्रय करने का योग बन सकता है। यह माह सामान्य रूप से मिलाजुला फलदायी सिद्ध हो सकता है।

Rashifal 2021- Cancer: कर्क राशि वालों के लिए ये तोहफे लेकर आएगा नया साल, जानें 2021 का पूरा हाल

Vrishchik Rashifal 2021 May: इस माह नौकरी आदि के क्षेत्र में लगे लोगों के लिए समय अनुकूल है। प्रमोशन या उन्नति का योग बन सकता है। भाई-बहनों से प्रेम एवं अनुराग बढ़ेगा। विद्यार्थियों के लिए परिश्रम से आगे बढ़ने का योग है। परिश्रम से कोई बड़ी सफलता भी मिल सकती है। पारिवारिक उत्तरदायित्वों की पूर्ति होगी। भाई बंधुओं सहोदरो से सहयोग एवं सुख की प्राप्ति होगी। स्वास्थ्य संबंधित समस्याओं का निदान होगा। सुखद स्वास्थ्य की स्थिति बनेगी। माता का सहयोग एवं सुख प्राप्त होगा। पारिवारिक कार्यों में धन खर्च करने का योग बन सकता है। उन्नति का द्वारा खुलेगा। रुका कार्य पूरा होगा। जिससे जातक को उन्नति करने का अवसर मिल सकता है। यह माह इस राशि के जातकों के लिए अनुकूल है इसलिए सक्रियता बनाये रखें।

2021 yearly Horoscope in Hindi

Rashifal 2021 - Leo: सिंह राशि वालों के लिए ये फायदे और नुकसान लेकर आ रहा नया साल, जानें पूरा हाल

Vrishchik Rashifal 2021 June: इस माह न्यायालय एवं मुकदमें आदि के क्षेत्र में अनुकूल परिस्थितियाँ बनेगी। विरोधी एवं प्रतिस्पर्धी पराजित होगें जिससे तनाव में कमी आयेगी। स्त्री से तनाव या वियोग मिल सकता है इसलिए सावधानी रखें। पत्नी को दुखित न करें। यह समय निश्चित फलदायक रहेगा। लौहपाद से अष्टमेष गुरु का आगमन अत्यधिक श्रम के बाद अल्प लाभ देने वाला हो सकता है। विद्यार्थीगण पढ़ाई-लिखाई के प्रति सक्रिय होगें और किसी प्रतियोगिता में सफल होने का योग भी बन सकता है। पारिवारिक सुखों की प्राप्ति हो सकती है यद्यपि मन थोड़ा अशान्त रहेगा। जातक यदि सूझ-बूझ से कार्य करेगा तो इच्छित कार्यों में सफलता मिलेगी और जातक आगे बढ़ने में सफल हो सकता है लेकिन सावधान रहें। क्रोध,रोग एवं उत्तेजना में वृद्धि का योग है। व्यापारीगण यदि सूझ-बूझ से व्यापार में पैसा लगायेगें तो स्थितियाँ अनुकूल होगीं।

Rashifal 2021 - Virgo: कन्‍या राशि वालों की जिंदगी ऐसे बदलेगा नया साल, जानें पूरे साल का राशिफल

Vrishchik Rashifal 2021 July: जातक के मान-सम्मान में वृद्धि का योग है। पारिवारिक सुखों में भी वृद्धि होगी। आय बढ़ेगी। धन लाभ का योग है। घरेलू खर्च में भी वृद्धि का योग है। सुख-सुविधाओं में भी व्यय हो सकता है। विषम परिस्थिति के होते हुए भी जातक उऩ्नति एव ख्याति प्राप्त करने में सफल हो सकता है। दान-पुण्य में रुचि बढ़ेगी। धन लाभ के नये-नये साधन बनेगे जिससे आर्थिक स्थितियाँ पटरी पर आ सकती है। उच्च अधिकारियों को प्रसन्न करने में जातक सफल हो सकता है। जिसके कारण जातक कुछ आर्थिक लाभ कमाने में भी सफल हो सकता है। माह का प्रारम्भ थोड़ा संघर्षमय रहेगा लेकिन माह का उत्तरार्ध अनुकूल रहेगा। धन लाभ स्वास्थ्य लाभ एवं आनन्दमय स्थितियाँ बनेगीं। शत्रु पराजित होगें। सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगीं। वाहन का भी सुख प्राप्त हो सकता है।

Rashifal 2021 - Libra: नया साल बदलकर रख देगा तुला राशि वालों की जिंदगी, जानें 2021 का संपूर्ण राशिफल

Vrishchik Rashifal 2021 August: इस माह पारिवारिक सुख में वृद्धि होगी। वाणी की कठोरता को त्यागें इससे जातक कुछ बड़ा कार्य निकालने में सफल हो सकता है। व्यापारियों को इस बात पर विशेष ध्यान देना होगा तभी बड़े लाभ की स्थिति बन सकती है। व्यापार आदि में पैसा लगाना भी उचित होगा और लाभ की स्थितियाँ बनेगीं। मानसिक चिंता थोड़ी रहेगी। मकान एवं खेती से भी धन का लाभ मिल सकता है। महत्व एवं प्रशंसा के क्षेत्र में किये गये कार्य में थोड़ी निराशा मिल सकती है। जमीन-जायजात के मामले में लड़ाई-झगड़े का भी योग है। सावधान रहें। घर गृहस्थी के खर्च से परेशान हो सकते है। परन्तु भाग्य प्रबल है। व्यापार में लाभ का योग है। शत्रु पराजित होगें। इसलिए सावधान रहें। भाग्य में वृद्धि का योग है इसलिए व्यापार आदि में लाभ का योग बन सकता है। बाजार एवं शेयर मार्केट में पैसा लगाना लाभप्रद रहेगा। अभिष्ट सिद्धि के लिए किये गये प्रयास सफल हो सकते है।

Horoscope 2021: नया साल करेगा क्‍या कमाल, जानें अपनी राशि का पूरा हाल

Vrishchik Rashifal 2021 September: इस माह मित्रों के सहयोग से जातक की उन्नति का योग बन सकता है। यह माह कई मामलों में जातक के लिए लाभदायक सिद्ध होगा और कई महत्वपूर्ण कार्य बनेगें या पटरी पर आयेगें लेकिन कुछ ग्रह ऐसे है जो कि दबाव बना सकते है। जातक का परिश्रम व्यर्थ हो सकता है सुख-शांति में बाधा का योग बन सकता है। बड़े लोगों की सलाह से कार्य करें जिससे जातक को प्रसन्नता मिलेगी। मित्रों से भी सहयोग लें तो विषम परिस्थितियाँ पटरी पर आयेगीं। पेट में दर्द एवं मरोड़ की स्थिति बन सकती है। घुटनों के दर्द से जातक परेशान हो सकता है। जातक यदि सूझ-बूझ से काम लेगा तो कार्य पटरी पर आयेगें। पारिवारिक कलह से छुटकारा मिल सकता है। स्त्री एवं संतान सुख में वृद्धि होगी। व्यापार आदि की दृष्टि से सप्ताह अनुकूल है बाजार में पैसा लगाना लाभप्रद हो सकता है। ईश्वर आराधना करें सब स्थितियाँ पटरी पर आयेगीं।

Horoscope 2021 - Sagittarius: नए साल में ऐसे चमकेगी धनु राशि वालों की किस्‍मत, जानें सभी राशियों का वार्षिक राशिफल

Vrishchik Rashifal 2021 October: इस माह स्वास्थ्य संबंधित कुछ परेशानी आ सकती है। इसलिए स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान दें। वाणी एवं व्यवहार में सुधार लायें इससे हानि लाभ की स्थिति में जातक सही दिशा में निर्णय लेने में सफल हो सकता है। यह समय शुभ-अशुभ मिश्रित फलदायक रहेगा। संतान एवं पत्नी से मतभेद का योग बन सकता है। रोजी-रोजगार में कुछ समस्यायें आ सकती है। भोजन एवं शयन में क्रम बाधित हो सकता है इससे स्वास्थ्य संबंधित परेशानी का योग बन सकता है। मन में उत्साह की वृद्धि होगी। जिससे जातक कोई नया कार्य करने के प्रति लालायित होगा। व्यवसायिक दृष्टि से समय अनुकूल है। कृषि एवं व्यापार के क्षेत्र में उत्तरोत्तर उन्नति का योग बन सकता है। कार्यों की दृष्टि से यात्रा अधिक करनी पड़ सकती है। जिसका भविष्य में लाभ मिल सकता है।

Horoscope 2021 - Capricorn: मकर राशि वालों के लिए कुछ ऐसा रहेगा नया साल, जानें पूरे वर्ष का राशिफल

Vrishchik Rashifal 2021 November: इस माह कारोबार में संघर्ष के बाद एवं सूझ-बूझ से किये गये कार्यों के कारण लाभ की स्थिति बन सकती है। मित्रों आदि का सहयोग मिलेगा। जिससे कार्य पटरी पर आयेगें और कार्यों को भी नई दिशा मिल सकती है। थोड़ा सावधान रहें स्वजनों से विवाद एवं तर्क की स्थिति बन सकती है। जल भय मार्गभय की स्थिति बन सकती है। स्वास्थ्य संबंधित परेशानियाँ आ सकती है। भोजन एवं शयन में गतिरोध का योग है। किसी रोग के आकर्मण के कारण स्वास्थ्य संबंधितक परेशानी बढ़ सकती है जिससे धन एवं जन की हानि का भी योग बन सकता है। अत्यधिक परपंचों से बचें। अनुभवी एवं उच्च अधिकारियों की कृपा से कार्य सिद्ध हो सकता है। राजनेताओं से भी संपर्क बढ़ सकता है। श्रम साध्य से जीवन निर्वाह को निरन्तर गति मिलती रहेगी। जातक यदि कहीं निमन्त्रण पर जायेगा तो आतिथ्य सतकार का भी खूब शुभ अवसर मिलता रहेगा। व्यापारियों के लिए समय मिलाजुला है सोच-समझकर ही बाजार में पैसा लगायें।

Horoscope 2021 - Aquarius: कुंभ राशि वालों की लाइफ में खूब धन आएगा, लेकिन परेशानियां भी लाएगा, जानें पूरे वर्ष का राशिफल

Scorpio Horoscope 2021 December: इस माह कारोबार में यदि योजनाबद्ध तरीके से जातक कार्य करेगा तो लाभ की स्थितियाँ बनेगीं। व्यापारियों के लिए यह माह उत्तम रहेगा। स्वास्थ्य की दृष्टि से यह माह थोड़ा बाधायुक्त रहेगा इसलिए सोच-समझकर कार्य करें और आगे बढ़ने का प्रयास करें। यह माह आपके लिए थोड़ा अल्प लाभकारी सिद्ध हो सकता है यद्यपि छठें भाव का केतु शुभ है जो कि सुख एवं शान्ति देने वाला है। पारिवारिक एवं सामाजिक मान-सम्मान में वृद्धि होगी। सामाजिक स्थिति पर भी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। जिससे पद प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। रोजी-रोजगार में व्यापार आदि में नवीन उन्नति के मार्ग प्रशस्त होगें कार्य क्षेत्र में प्रगति एवं लोक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी जिससे जातक की साख बढ़ेगी। रोगों से मुक्ति का योग बन सकता है। अच्छे कार्यों की संगति से संतान आदि के सुख में वृद्धि हो सकती है। हनुमान जी की पूजा एवं सुंदरकाण्ड का पाठ करने से स्थितियाँ पटरी पर आयेगीं।

Horoscope 2021 - Pisces: मीन राशि वालों की जिंदगी ऐसे बदलेगा नया साल, जानें अपना वार्षिक राशिफल

द्वारा: ज्योतिर्विद् एवं वास्तुविद् डॉ. त्रिलोकीनाथ, लखनऊ

Spiritual News inextlive from Spiritual News Desk