2021 yearly Horoscope Virgo Rashifal 2021 Virgo Horoscope Kanya Rashifal : Virgo Horoscope 2021 January: यह माह इस राशि वालों के लिए उन्नतिकारक रहेगा। परिवार में भी सुखद एवं खुशी का वातावरण बना रहेगा। सामाजिक आर्थिक पारिवारिक उलझनें समाप्त होगीं। गृहस्त, स्त्री पुत्र आदि का सुख प्राप्त होगा। अच्छे लोगों की संगत से लाभ मिलेगा। इस राशि में जिन लोगों की दशायें अनुकूल नहीं होगीं। उनके लिए यह माह सामान्य फलदायक होगा। सामाजिक आर्थिक राजनीतिक स्थितियाँ मिलीजुली रहेगी। व्यापारियों के लिए यह माह अनुकूल रहेगा। बाजार एवं शेयर मार्केट में पैसा लगाना लाभप्रद रहेगा। विद्यार्थियों के लिए यह माह अनुकूल है पढ़ाई-लिखाई में मन लगेगा। किसी प्रतियोगिता में सफलता मिल सकती है।

Happy New Year 2021 Images, Quotes, GIF, whatsapp stickers: हैप्‍पी न्‍यू ईयर विश करना हो तो यहां से चुनें बेस्‍ट फोटोज, स्‍टीकर्स और ग्रीटिंग्‍स

Rashifal 2021-Aries: मेष राशि वालों की जिंदगी में क्‍या गजब करेगा नया साल, जानें

Kanya Rashifal 2021 February: इस माह मित्रों का सहयोग मिलेगा। रुके हुए धन की प्राप्ति का योग बन सकता है। मनोरंजन एवं घूमने फिरने का अवसर मिल सकता है। कुछ विशिष्ट व्यक्तियों के आगमन से जातक का मन प्रसन्नचित रहेगा। आमदनी का मार्ग प्रशस्त होगा। सूझ-बूझ से कार्य करें तो जीवन सामान्य रुप से आगे बढ़ता रहेगा। घर परिवार एवं स्वयं के स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। व्यापारियों के लिए यह समय सामान्य लाभ वाला होगा। आमदनी कम होगी। खर्च की अधिकता के कारण जातक तनाव महसूस कर सकता है। लोगों के प्रति कर्तव्यनिष्ठा के कारण जातक की लोकप्रियता में वृद्धि हो सकती है।

Rashifal 2021-Taurus: जॉब, कारोबार हो या प्‍यार, 'वृष' राशि वालों के लिए कुछ ऐसा रहेगा नया साल

Kanya Rashifal 2021 March: इस माह माता-पिता का सहयोग मिलेगा। माता-पिता के द्वारा किये गये कार्यों का एक बड़ा लाभ जातक को मिल सकता है। जातक मकान, वाहन या कोई कीमती वस्तु खरीद सकता है। यद्यपि शत्रुओं के द्वारा कार्यों में बाधा पहुँचाने से चिंता बढ़ेगी। मित्रो का सहयोग कम मिलेगा या मित्र जातक को तनाव दे सकते है। खाने-पीने में सावधानी रखें नहीं तो उदर पीड़ा या गुप्त अंग पीड़ा की परेशानी बढ़ सकती है। भाईयों के द्वारा तनाव या कष्ट मिलने का योग है। जातक के मन में ईश्वरीय चेतना के प्रति अनुराग बढ़ेगा। जिससे मन थोड़ा शांत होगा। शारीरिक सुख भी मिलेगा। परेशानियाँ दूर होगी। पत्नी एवं बच्चों से थोड़ा सुख मिलेगा। व्यापार में थोड़ा सुधार होगा। और लाभ की स्थितियाँ बन सकती है।

Rashifal 2021-Gemini: मिथुन राशि वालों के लिए क्‍या गजब करेगा नया साल, जानें पूरा हाल

Kanya Rashifal 2021 April: इस माह संतान की उन्नति का योग है। विद्यार्थियों के भी पठन पाठन में प्रगति होगी। किसी प्रतियोगिता में भी सफल होने का योग बन सकता है। यह माह सामान्य फलदायक हो सकता है। यद्यपि मानसिक चिंताओं में कमी आयेगी। स्वास्थ्य में सुधार का योग है। घरेलू परेशानी एवं तनाव के कारण जातक परेशान हो सकता है। उदर एवं नेत्र सम्बन्धित कोई परेशानी या रोग की स्थिति बन सकती है। संतान के कारण भी तनाव मिल सकता है। महीने के उत्तरार्ध में मान-सम्मान मे वृद्धि होगी। शत्रुओं पर जातक दबाव बनाने में सफल होगा।

Rashifal 2021- Cancer: कर्क राशि वालों के लिए ये तोहफे लेकर आएगा नया साल, जानें 2021 का पूरा हाल

Kanya Rashifal 2021 May: इस माह जीवन-संगिनी से मतभेद मिल सकता है। आय में कमी का योग है। यद्यपि माता-पिता से सहयोग मिलने से परेशानियाँ कम होगी। दाम्पत्य जीवन में थोड़ा उतार-चढ़ाव रहेगा लेकिन माँ का अनुराग एवं सुख जातक को प्राप्त होगा। शिक्षा की दृष्टि से यह समय अनुकूल है। पढ़ाई-लिखाई से लाभ मिल सकता है। स्वास्थ्य लाभ भी जातक को मिलेगा। सावधान रहें नहीं तो परिवार से अनावश्यक वाद-विवाद की स्थिति बन सकती है। सतर्क रहें नहीं तो अनावश्यक भ्रमण एवं अनावश्यक परिश्रम की स्थिति बन सकती है। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। अनावश्यक विवादों से बचें यह माह सोच-समझकर आगे बढ़ने वाला एवं अपना पैर मजबूती से जमीन पर टिकाये रखने वाला समय है।

Rashifal 2021 - Leo: सिंह राशि वालों के लिए ये फायदे और नुकसान लेकर आ रहा नया साल, जानें पूरा हाल

2021 yearly Horoscope in Hindi

Horoscope 2021: नया साल करेगा क्‍या कमाल, जानें अपनी राशि का पूरा हाल

Kanya Rashifal 2021 June: इस माह जातक के दाम्पत्य जीवन में थोड़ी बहुत कटुता का योग है। कोई मुकदमा चल रहा होगा तो उसमें विलम्ब होने का भी योग है। यद्यपि नौकरी में पद्दोन्नति का योग है। धार्मिक स्थानों की यात्रा का योग बन सकता है। अपने सगे-संबंधियों के सहयोग से जातक अपने व्यवसायिक एवं आर्थिक संसाधनों में वृद्धि की स्थिति बना सकता है। यदि जातक साझेदारी में व्यापार कर रहा होगा तो साझेदारों से अनावश्यक विवाद एवं किसी बात को लेकर तनाव मिल सकता है। जातक के मन में उत्साह बढ़ेगा। जिससे जातक की अत्मशक्ति में वृद्धि होगी और जातक अपने कार्यों को सक्रिय रुप से ऊँचाई पर ले जाने के लिए कटिबद्ध हो सकता है। इस माह के उत्तरार्ध में रोजगार एवं व्यवसाय में उन्नति एवं रुचि का योग है। सगे-संबंधियों से अनावश्यक विवाद की भी स्थिति बन सकती है। अनावश्यक भ्रमण एवं खर्च की अधिकता के कारण जातक तनाव महसूस कर सकता है।

Rashifal 2021 - Libra: नया साल बदलकर रख देगा तुला राशि वालों की जिंदगी, जानें 2021 का संपूर्ण राशिफल

Kanya Rashifal 2021 July: इस माह शुभ कार्यो में वृद्धि होगी और जातक का मन भी धर्म-कर्म में रमेगा। विरोधी एवं शत्रुओं का नाश होगा। धन एवं यश में वृद्धि का योग है। स्वादिष्ट एवं अच्छे भोजन का योग बन सकता है। पारिवारिक सुख एवं घरेलू सुविधाओं में विकास होगा लेकिन खर्च की अधिकता हो सकती है। अधिक कार्य व्यस्तता के कारण शारीरिक आलस्य या तनाव की स्थिति बन सकती है। वाहन से संबंधित परेशानी का योग है। पारिवारिक तनाव एवं अशांति का भी योग बन सकता है। व्यापार की दृष्टि से यह समय मध्यम लाभदायक होगा। सूझ-बूझ से किये गये व्यापार में विशेष उन्नति का योग बन सकता है।

Rashifal 2021 - Scorpio: नए साल में कुछ यूं चमकेगी वृश्चिक राशि वालों की किस्‍मत, जानें 2021 का संपूर्ण राशिफल

Kanya Rashifal 2021 August: इस माह मानसिक शांति एवं उत्साह की स्थितियाँ बनेगीं। जातक अपने सतकर्मों से कोई बड़ा लाभ प्राप्त करने में सफल हो सकता है। सुख-साधनों में वृद्धि होगी। शारीरिक रोगों में कमी आयेगी। निरोगता का भाव बनेगा। इस राशि के जातकों के लिए यह माह मिश्रित फलदायक होगा। जातक के साहस और पराकर्म में वृद्धि होगी। मन में शुभ विचारों का उदय हो सकता है। माता का सहयोग मिल सकता है। अनावश्यक धन व्यय की स्थिति बन सकती है। जिससे जातक थोड़ा परेशान हो सकता है। अनावश्यक क्रोधों से बचें। यदि जातक व्यापार कर रहा होगा तो क्रोध पर नियंत्रण बनाये रखें नहीं तो क्रोध के कारण व्यापार में हानि का योग बन सकता है।

Horoscope 2021 - Sagittarius: नए साल में ऐसे चमकेगी धनु राशि वालों की किस्‍मत, जानें सभी राशियों का वार्षिक राशिफल

Kanya Rashifal 2021 September: इस माह आय की अपेक्षा ख्रर्च की अधिकता रहेगी। व्यापार में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनेगी। इसलिए सोच-समझकर ही व्यापार में पैसा लगाये नहीं तो तनाव का सामना करना पड़ सकता है। घरेलू सुख की स्थितायाँ सामान्य रहेगी। शुभ कार्यों के लिए किया गया प्रयास सफल हो सकता है। मित्रों से सहयोग की प्राप्ति हो सकती है। वाणी पर नियन्त्रण रखें अनावश्यक क्रोधों से बचें नहीं तो बना कार्य बिगड़ सकता है। किसी बात को लेकर मन अशांत हो सकता है। इसलिए सोच-समझकर अपनी बातों को रखें। मित्रों एवं सहयोगियों का थोड़ा सहयोग मिल सकता है। जिससे कार्य पटरी पर आ सकते है।

Horoscope 2021 - Capricorn: मकर राशि वालों के लिए कुछ ऐसा रहेगा नया साल, जानें पूरे वर्ष का राशिफल

Kanya Rashifal 2021 October: इस माह वाहन सुख एवं धन के लाभ का योग है। जातक अपने कार्य-कलापों को सही दिशा दें तो स्थितियाँ पटरी पर बनी रहेगीं। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। पारिवारिक कार्यो में सफलता मिल सकती है। इस माह रोजी-रोजगार में थोड़ी अड़चने आयेगीं। जातक यदि साहस एवं सूझ-बूझ एवं चतुराई से कार्य करेगा तो बड़ी सफलता का योग बन सकता है लेकिन दुष्टजनों की संगति से बचें नहीं तो परेशानी का योग बन सकता है। यात्रा से बचें नहीं तो थोड़ी परेशानी का योग है। उधार या ऋण के कारण अनावश्यक तर्क-वितर्क की स्थिति बन सकती है जिससे कार्य बाधित हो सकते है। माह के उत्तरार्ध में स्थितियों में कुछ सुधार होगा। अधिक परिश्रम या सूझ-बूझ से जातक उन्नति करने में सफल हो सकता है।

Horoscope 2021 - Aquarius: कुंभ राशि वालों की लाइफ में खूब धन आएगा, लेकिन परेशानियां भी लाएगा, जानें पूरे वर्ष का राशिफल

Kanya Rashifal 2021 November: इस माह स्थाई संसाधनों से लाभ की स्थिति बन सकती है। आय एवं व्यय में समानता रहेगी। कठोर एवं कटु वाणी से हानि हो सकती है। जातक सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़ के हिस्सा ले सकता है। व्यर्थ के वाद-विवाद व झगड़े फसाद से बचें नहीं तो तनाव का सामना करना पड़ सकता है। पत्नी से मतभेद की स्थितियाँ बन सकती है। जातक अपने साहस एवं पराकर्म से कार्यों को अनुकूल करने में सफल हो सकता है। रचनात्मक कार्यों में बड़ी सफलता मिल सकती है। मन में शुभ विचारों का उदय होगा। क्रोध से बचें। सुख सम्मान एवं स्वास्थ्य का लाभ जातक को मिल सकता है। उत्साह में वृद्धि का योग है। जिससे कई महत्वपूर्ण कार्य पटरी पर आयेगें।

Horoscope 2021 - Pisces: मीन राशि वालों की जिंदगी ऐसे बदलेगा नया साल, जानें अपना वार्षिक राशिफल

Virgo Horoscope 2021 December: इस माह घूमने-फिरने या मनोरंजन के साधनों में वृद्धि होगी। संतान से अनावश्यक मतभेद से तनाव की स्थिति बन सकती है। इस माह के प्रारम्भ में कार्यो में बाधायें आयेगीं लेकिन उत्तरार्ध में बधाओं में कमी आयेगी और परेशानियों से मुक्ति मिलेगी। स्वास्थ्य के प्रति सावधान रहें। नहीं तो शारीरिक कष्टों का सामना करना पड़ सकता है। अपने अधीनस्त लोगों से मतभेद की स्थिति बन सकती है। नौकरी से जुड़े लोगों के लिए परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। गलत संदेह का जातक शिकार हो सकता है। पारिवारिक उलझनों में भी वृद्धि का योग है घर के बढ़ते खर्च से जातक परेशान हो सकता है। कोई शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है। इससे भाग्य की स्थिति पटरी पर आ सकती है। किसी देवी की पूजा करें तो स्थितियाँ अनुकूल बनेगीं। बाधायें खत्म होगीं।

द्वारा: ज्योतिर्विद् एवं वास्तुविद् डॉ. त्रिलोकीनाथ, लखनऊ

Spiritual News inextlive from Spiritual News Desk