नई दिल्ली (एएनआई)। गृह मंत्रालय (एमएचए) ने पुलिस अधिकारियों के नामों की घोषणा की, जिन्हें 'जांच में उत्कृष्टता' के लिए सम्मानित किया जाएगा। इसमें 121 पुलिस कर्मियों में से 15 केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) के हैं। खास बात तो यह है कि इस सूची में 21 महिला अधिकारी भी शामिल हैं।गृह मंत्रालय ने कहा, वर्ष 2020 के लिए 'केंद्रीय गृह मंत्री का पदक उत्कृष्टता में जांच के लिए' 121 पुलिस कर्मियों को दिया जाएगा।
8 उत्तर प्रदेश पुलिस के पुलिस कर्मी हैं
यह पदक 2018 में अपराध की जांच के उच्च पेशेवर मानकों को बढ़ावा देने और जांच अधिकारियों द्वारा जांच में इस तरह की उत्कृष्टता को मान्यता देने के उद्देश्य से गठित किया गया था। इन पुरस्कारों को प्राप्त करने वाले कर्मियों में से 15 सीबीआई के हैं। 10 मध्य प्रदेश के और 10 महाराष्ट्र पुलिस के हैं। वहीं 8 उत्तर प्रदेश पुलिस के हैं। इसके अलावा 7 केरल और 7 पश्चिम बंगाल पुलिस के हैं। इसके अलावा अन्य राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के शेष हैं।

National News inextlive from India News Desk