शुक्रवार को जारी हो गई फूलपुर लोकसभा की मतदाता सूची

ALLAHABAD: चुनाव की दस्तक होते ही फूलपुर लोकसभा की मतदाता सूची शुक्रवार को जारी कर दी गई। अगर आपने आवेदन किया था तो अपना नाम सूची में तलाश लीजिए। फूलपुर उपचुनाव का बिगुल भी बज चुका है और इस बार हजारों नए वोटर भी अपना सांसद चुनेंगे। एक माह तक चलाए गए मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान में युवाओं को जोड़ा गया है।

एक फीसदी से अधिक नए वोटर

अभियान के दौरान कुल 1.5 फीसदी नए वोटरों को जोड़ा गया है। इनकी संख्या 22 हजार से अधिक है। इस तरह से फूलपुर उप चुनाव में कुल 1937607 वोटर अपना सांसद चुनेंगे। इनमें से पुरुष 1068072 और महिला वोटर 869334 हैं। थर्ड जेंडर की संख्या वोटर लिस्ट में 201 हो गई है। शुक्रवार को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया गया है। इनको सभी तहसीलों व निर्वाचन कार्यालय में आम जनता के लिए उपलब्ध कराया गया है। यह लोग सूची में अपना नाम तलाश सकते हैं।

सबसे ज्यादा पश्चिमी में बढ़े वोटर

सबसे ज्यादा वोटर शहर पश्चिमी विधानसभा में बढ़े हैं। इनकी संख्या 5333 है। दूसरे नंबर पर इलाहाबाद उत्तरी विधानसभा के वोटर हैं, जिनकी संख्या 5264 है। सबसे कम वोटर सोरांव विधानसभा में बढ़े हैं। इनकी संख्या 3313 हैं। आंकड़ों पर जाएं तो पांच विधानसभा में कुल मिलाकर 1.5 फीसदी वोटर बढ़े हैं। इनमें महिलाओं व 18 से 19 साल के युवाओं की संख्या अधिक बताई जा रही है।

किस विधानसभा में कितने वोटर

विधानसभा पुरुष महिला किन्नर फाइनल

फाफामऊ 194987 161223 16 356226

सोरांव 198786 166726 28 365530

फूलपुर 212904 169653 55 382612

पश्चिमी 231395 188026 36 419457

उत्तर 230010 183706 66 413782

कुल बढे़ वोटर- 1937607

अभियान में बढ़े वोटर- 22205

सूची से डिलीट हुए वोटर- 10767

फीसदी बढ़ोतरी- 1.15

फूलपुर की फाइनल वोटर लिस्ट जारी कर दी गई है। सभी तहसीलों व निर्वाचन कार्यालयों में लिस्ट मौजूद है। लोग चाहे तो इसका अवलोकन कर सकते हैं। युवाओं और महिलाओं को जोड़ने में अधिक ध्यान दिया गया है।

-महेंद्र कुमार राय, एडीएम ई व उप जिला निर्वाचन अधिकारी