- 23 को बोर्ड बैठक में लगेगी योजना पर मुहर

- कैंट बोर्ड में उठ रहा है घर घर से कूड़ा

- कैंट बोर्ड ने सभी वार्डो में शुरू किया घर-घर से कूड़ा उठाना

Meerut। छावनी क्षेत्र के बाद अब नगर निगम क्षेत्र में भी जल्द घर-घर से कूड़ा उठना शुरू हो जाएगा। नगर निगम ने इसके लिए एक कंपनी से संपर्क साधा है। कंपनी ने निगम को प्रेजेंटेशन भी दे दिया है। उधर कैंट बोर्ड के सभी आठ वार्डो में घर-घर कूड़ा उठाने की योजना को शुरू कर दिया है।

सिटी बजाकर उठाएंगे कूड़ा

कंपनी का दावा है कि नगर निगम कानपुर में वह सभी वार्डो से घर-घर उठा रही है। वह घरों में जाने से पहले सीटी बजाएंगे। जिससे घर के अंदर पड़ा कूड़ा लेकर लोग बाहर आ जाएंगे। सीटी की आवाज तेज होती है। इसीलिए इसका प्रयोग किया जा रहा है।

23 को बोर्ड बैठक में लगेगी मुहर

इस योजना पर 23 नवंबर को होने वाली नगर निगम की बोर्ड बैठक में मुहर लगेगी। इससे पहले 21 को होने वाली कार्यकारिणी की बैठक में इस प्रस्ताव को रखा जाएगा। पार्षदों के कूड़े से बिजली बनाने वाले प्रोजेक्ट को शुरू करने से पहले घर से कूड़ा उठाने की व्यवस्था की जाए।

समिति बनाएगी कूड़ा कलेक्शन प्लान

शहर में घर घर से कूड़ा उठाने का प्लान नगर निगम अफसरों की समिति तैयार करेगी। नगर आयुक्त ने इसके लिए एक समिति गठित की है। समिति से जल्द से जल्द रिपोर्ट देने के लिए कहा गया हे। कानपुर की एजेंसी के प्रजेंटेशन के बाद नगर आयुक्त ने प्लान के साथ साथ इस कार्य के नियम शर्ते तथा कलेक्शन चार्ज की दरों की स्वीकृति की स्थिति स्पष्ट करने का निर्देश दिया है।

डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन

कैंट बोर्ड ने एक माह पहले वार्ड एक से घर-घर कूड़ा उठाने की योजना शुरू की थी। अब इसको सभी वार्डो में शुरू कर दिया गया है। कैंट क्षेत्र में प्रतिदिन दस टन कूड़ा निकलता है।

वर्जन

शहर में डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन कराना निगम बोर्ड का सपना है। जिसे जल्द पूरा किया जाएगा। कानपुर की एजेंसी ने अच्छी जानकारियां दी हैं। अब जल्द इस कार्य के लिए सभी एजेंसियों से खुले प्रस्ताव मांगे जाएंगे।

हरिकांत अहलूवालिया, महापौर