- नालंदा में एक और संक्रमित की मौत

- राज्य में एक्टिव केस की संख्या 2175

PATNA : राज्य में मंगलवार को मधुबनी के एक वरिष्ठ अधिकारी और पटना के छह समेत कोरोना के 231 नए मरीज मिले हैं। जिसके बाद कुल संक्रमितों की कुल संख्या 2968 हो गई है। वहीं 24 घंटे में 71 कोरोना मरीज स्वस्थ हुए हैं। अब तक आठ सौ लोग इस महामारी को हराने में सफल रहे। राज्य में अभी कोरोना के एक्टिव केस 2175 है। स्वास्थ्य सचिव लोकेश कुमार ने बताया की सोमवार को नालंदा में कोरोना की वजह से एक व्यक्ति की मौत हो गई। इसे मिला कर अबतक मरने वालों की कुल संख्या 14 हो गई है।

वरिष्ठ अधिकारी, बीएमपी के चार और जवान संक्रमित

स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार को कोरोना जांच में एक वरिष्ठ अधिकारी में संक्रमण की पुष्टि हुई है जो फिलवक्त मधुबनी में पदस्थापित हैं। इनके अलावा पटना में छह और संक्रमित मिले हैं। इनमें बीएमपी के चार जवान एक गौरचक और एक पटना सिटी का व्यक्ति है। पटना में छह नए पॉजिटिव मिलने के बाद यहां संक्रमितों की संख्या 217 हो गई है।

पॉजिटिव 2968, एक्टिव 2175

लोकेश कुमार ने बताया कि 133 और संक्रमित मिलने के बाद राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या 2968 हो गई है। जबकि अब तक 800 मरीज बीमारी से ठीक हुए हैं। 14 लोगों की महामारी से मौत हो चुकी है। जिसके बाद राज्य में 2175 एक्टिव केस रह गए हैं।

2175 एक्टिव केस में 1998 प्रवासी

स्वास्थ्य सचिव ने बताया कि तीन मई के बाद से बिहार लौटे प्रवासियों में 1998 कोरोना पॉजिटिव हैं। दिल्ली से लौटे 428, गुजरात के 287, हरियाणा के 166 केस हैं।