भोपाल (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश में को शिवराज सरकार के कैबिनेट का विस्तार हो गया है। गुरुवार सुबह भोपाल के राजभवन में एक समारोह में 28 मंत्रियों को शपथ दिलाई गई।राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने नए मंत्रियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। 28 मंत्रियों में से 20 कैबिनेट हैं और 8 राज्य मंत्री हैं। शपथ लेने वालों में गोपाल भार्गव, विजय शाह, जगदीश देवड़ा, बिसाहू लाल सिंह, यशोधरा राजे सिंधिया, भूपेंद्र सिंह, एडल सिंह कंसाना, बृजेन्द्र प्रताप सिंह, विश्वास सारंग, इमरती देवी, प्रभुराम चौधरी, महेंद्र सिंह सिसोदिया, प्रदुमन सिंह तोमर, प्रेम सिंह पटेल, ओम प्रकाश साकलेचा, उषा ठाकुर, अरविंद भदोरिया, मोहन यादव, हरदीप सिंह डंग, राज्यवर्धन सिंह दितिगांव ने शपथ ली।


मंत्रियों की कुल संख्या बढ़कर 33 हो गई
वहीं जिन राज्य मंत्रियों ने शपथ ली, उनमें भारत सिंह कुशवाहा, इंदर सिंह परमार, रामखिलावन पटेल, राम किशोर कनवेरा, बृजेन्द्र सिंह यादव, गिर्राज दंडोतिया, सुरेश धाकड़ और ओपी एस भदौरिया आदि हैं। शपथ ग्रहण के इस अवसर पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, पूर्व केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा आदि उपस्थित रहे। अब राज्य मंत्रिमंडल में 28 सदस्यों के शपथ लेने के साथ मंत्रियों की कुल संख्या बढ़कर 33 हो गई है। शपथ लेने वाले 28 मंत्रियों में से 11 सिंधिया निष्ठावान हैं जो मार्च में ज्योतिरादित्य सिंधिया के साथ कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल हो गए थे। शिवराज सरकार अप्रैल के मध्य से केवल पांच मंत्रियों के साथ काम कर रही है।

National News inextlive from India News Desk