-जमशेदपुर में 10, कोडरमा में चार, हजारीबाग व धनबाद में तीन-तीन, रांची, गढ़वा, सिमडेगा तथा लोहरदगा में दो-दो तथा गुमला में एक नए मरीज

- राज्य में अब कोरोना के 396 सक्रिय मरीज

रांची : राज्य में जहां एक ओर कोरोना के मरीज ठीक हो रहे हैं तो दूसरी ओर नए संक्रमित भी लगातार मिल रहे हैं। यहां सोमवार को भी शाम तक 29 नए संक्रमित मिले। इसी के साथ राज्य में वर्तमान में सक्रिय केस की संख्या बढ़कर 396 हो गई है। वहीं स्वस्थ होकर अपने घर लौटने वाले मजदूरों की संख्या 264 है। सोमवार को शाम तक जमशेदपुर में 10, कोडरमा में चार, हजारीबाग व धनबाद में तीन-तीन, रांची, गढ़वा, सिमडेगा तथा लोहरदगा में दो-दो और गुमला में एक नए मरीज मिले। संक्रमितों में अधिसंख्य प्रवासी हैं। हजारीबाग के दोनों मरीज महाराष्ट्र से लौटे प्रवासी मजदूर हैं। पहला मरीज चौपारण प्रखंड के पीपरा गांव निवासी 23 वर्षीय युवक है जबकि दूसरा मरीज पदमा प्रखंड के 55 वर्षीय अधेड़ है। बता दें कि झारखंड में अबतक 664 पॉजीटिव केस मिल चुके हैं, जिनमें 264 स्वस्थ भी हुए हैं।

------

ठीक होने की दर राष्ट्रीय औसत से कम

झारखंड के लिए राहत की बात यह है कि बड़ी संख्या में संक्रमित स्वस्थ भी हो रहे हैं। इसके बावजूद झारखंड की रिकवरी रेट राष्ट्रीय दर से कम है। ऐसा इसलिए है क्योंकि हाल के दिनों में प्रवासी संक्रमितों की संख्या काफी तेजी से बढ़ी है। झारखंड में वर्तमान में यह दर लगभग 42 फीसद है, जबकि राष्ट्रीय स्तर पर यह दर बढ़कर 47.75 हो गई है। इसमें झारखंड की स्थिति पड़ोसी राज्यों में पश्चिमी बंगाल तथा बिहार से बेहतर है। राज्य में 31 मई तक कुल 264 लोग वायरस से लड़ते हुए स्वस्थ हुए, जिनमें बड़ी संख्या में प्रवासी मजदूर भी शामिल हैं।

स्वस्थ होने की दर

झारखंड : 42

देश : 47.7

--------------

मरीजों के दोगुना होने की दर :

झारखंड : 10.1

देश : 15

--------------

मृत्यु दर :

झारखंड : 0.82

देश : 2.83

--------------

कितने-कितने दिन में मिले 100 मरीज :

पहला 100 मरीज : 27 दिन

दूसरा 100 मरीज : 17 दिन

तीसरा 100 मरीज : 07 दिन

चौथा 100 मरीज : 05 दिन

पांचवां 100 मरीज : 04 दिन

छठा 100 मरीज : 02 दिन

------------------

हाइलाइटर :

-522 मरीज मिले पिछले माह झाररखंड में, इनमें 82 फीसद प्रवासी

-264 संक्रमित हो गए स्वस्थ, इनमें प्रवासी मजदूर भी