यूपी, एमपी और महाराष्ट्र से जुड़े हैं गिरोह के तार

गिरोह के नौ सदस्यों को रांची लाया गया, 150 महिला-बच्चे जामताड़ा से जिला बदर

गुलगुलिया समुदाय से आते हैं सभी अभियुक्त, दिन में रेकी और रात में चोरी था काम

>ranchi@inext.co.in

RANCHI (21 July) : रांची सहित झारखंड के विभिन्न शहरों में चोरी की बड़ी वारदातों से आतंक मचाने वाले कच्छा-बनियान गिरोह के तार उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र से जुड़े हैं। इस गैंग के सभी सदस्य इन्हीं राज्यों से आते हैं और झारखंड में खानाबदोश (गुलगुलिया) की तरह रहते हैं। जामताड़ा से गुरुवार को गिरफ्तार किये गये इस गिरोह के 9 सदस्यों को शुक्रवार को रांची लाया गया। इसके अलावा क्भ्0 महिलाओं-बच्चों को जामताड़ा से जिला बदर कर दिया गया है। इस गिरोह के पास से बड़ी संख्या में सोने-चांदी के जेवरात बरामद हुए हैं। इसके अलावा ख्ख् मोबाइल भी जब्त किये गए हैं। सभी जेवर चोरी के ही माने जा रहे हैं।

जेवर दुकान में ब्भ् लाख की चोरी में थे शामिल

रांची में क्भ् जुलाई को जेवर की एक दुकान में ब्भ् लाख रुपये की चोरी में साक्ष्य के साथ इनकी संलिप्तता भी उजागर हुई है। रांची के एसएसपी कुलदीप द्विवेदी के निर्देश पर स्थानीय पुलिस सभी नौ आरोपियों को शुक्रवार की सुबह रांची ले आयी। सभी से कड़ी पूछताछ करने के बाद एसएसपी कुलदीप द्विवेदी व हजारीबाग के डीआइजी भीम सिंह टुटी भी देर रात छापेमारी कर करमाटांड़ से वापस रांची लौट आए। जबकि, गुलगुलिया परिवार के ही तकरीबन डेढ़ सौ महिलाओं व बच्चों को भी रात भर पुलिस अभिरक्षा में रखने के बाद सुबह उन्हें जिला से बाहर भेज दिया गया। सभी यूपी, एमपी व महाराष्ट्र के हैं।

चोरी का माल भी हुआ बरामद

गुलगुलिया के टेंटों की तलाशी में कुल फ्,म्म्,9भ्7 रुपये जब्त किए गए। जबकि ख्ख् मोबाइल फोन, सात आधार कार्ड, क्0 वोटर कार्ड, लाखों के जेवरात जिसमें चांदी की चेन म्, पायल नया एवं पुराना क्क्, चांदी व सोने की चूड़ी नई-पुरानी क्भ्, चांदी की क्लिप बाल में लगाने वाला भ्, एक मंगलसूत्र सोने का, क्भ् चांदी का सिक्का, सोने जैसी तीन अंगूठी, लाह की चूड़ी सोने जैसा, फाइन सिल्वर (999) ख्0 ग्राम, सोना का एक बैंक ऑफ इंडिया के फाइन (999) ख्0 ग्राम का, एक जोड़ा लक्ष्मी गणेश की मूर्ति, चांदी की घड़ी विभिन्न तरह के दो एवं दर्जनों चांदी की क्लिप सहित कुल फ्9 किस्म के जेवरात भी पुलिस के हाथ लगे। शिव ज्वेलर्स का विजि¨टग कार्ड भी पुलिस को मिला है।

ऐसे पकड़ाया गिरोह

रांची में ब्भ् लाख की चोरी की घटना के बाद से ही एसएसपी कुलदीप द्विवेदी कच्छा-बनियान गिरोह की ताक में लगे हुए थे। उन्हें अपराधियों के गिरोह से जुड़े साथियों की करमाटांड़, मधुपुर के इलाके में होने की जानकारी मिली। वहां की पुलिस भी अपने स्तर से जांच कर रही थी। तभी पता चला था कि गिरोह के कुछ सदस्य करमाटांड थाना क्षेत्र में अपना ठिकाना बनाए हुए है। इसके बाद वहां छापेमारी की गई, जिसमें नौ अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया, वहीं लाखों की संपत्ति भी जब्त की गई। एसपी डॉ। जया रॉय ने बताया कि यहां से गिरफ्तार गिरोह के नौ सदस्यों को रांची पुलिस अपने साथ ले गई है। रात भी पुलिस अभिरक्षा में रखे गए महिलाओं व बच्चों को जिला से बाहर उनके ठिकानों की ओर भेज दिया गया।

इनकी हुई गिरफ्तारी

- गोवर्धन कुमार , गुलगांव मध्य प्रदेश।

- ए राजन, मुरादापुर मध्य प्रदेश।

- रोहित, उत्तर प्रदेश।

- बल्लू, मध्य प्रदेश।

- गो¨वद, मध्य प्रदेश।

- सुनील, पिपरी मध्य प्रदेश।

- शाहजहां, उत्तर प्रदेश।

- अनूप, मध्य प्रदेश।

- बाबू पवार, अहमदनगर महाराष्ट्र।