- स्लैब को उठाने के दौरान मशीन का फटना बताया जा रहा है हादसे का कारण

- आक्रोशित लोगों ने किया हंगामा मौके पर पहुंची पुलिस ने कराया शांत

PATNA : पटना के शास्त्री नगर थाना क्षेत्र में बुधवार की देर शाम एक बड़ा हादसा हो गया। इसमें तीन बच्चों की दर्दनाक मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि फ्लाईओवर का स्लैब गिरने से तीन मासूमों की दर्दनाक मौत निर्माण के दौरान स्लैब गिर जाने से तीन बच्चे उसकी चपेट में आ गए। जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। आननफानन में उन्हें पास के अस्पताल में ले जाया गया। जहां पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। दर्दनाक हादसा और लापरवाही से आक्रोशित लोगों ने मौके पर जमकर हंगामा किया। घटना की जानकारी मिलते ही शास्त्रीनगर थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। इसके बाद बमुश्किल हंगामा कर रहे लोगों को समझाकर शांत कराया।

बेली रोड की है घटना

घटना शास्त्रीनगर थाना क्षेत्र की है। बेली रोड इलाके में लोहिया पथ चक्र के निर्माण के दौरान यह हादसा हुआ। जानकारी के अनुसार पुल निर्माण के दौरान स्लैब को चढ़ाया जा रहा था। बीपीएससी दफ्तर के बाहर चल रही हाइड्रोलिक मशीन फट गई। जिससे पुल का स्लैब गिर गया। जिसमें 3 बच्चे दब गए। पुलिस ने बताया कि हाइड्रोलिक मशीन से स्लैब को हटाया जा रहा रहा था। इसी दौरान स्लैब नीचे गिर गया।

इनकी हुई मौत

किशु (7 वर्ष )

करन (10 वर्ष )

शाहिल (12 वर्ष )

लोगों ने जमकर किया हंगामा

घटना की जानकारी मिलते ही मृतक के परिजन और आसपास के लोग काफी संख्या में घटनास्थल पर जुट गए। निर्माण कंपनी के खिलाफ लापरवाही का आरोप लगाकर लोगों ने जमकर हंगामा किया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के अधिकारी और शास्त्री नगर थाने की पुलिस मौके पहुंच कर नाराज लोगों को किसी तरह शांत कराया।

न्याय का दिया भरोसा

हादसे मृतक बच्चों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो रहा था। वहां मौजूद हर किसी की आंखें नम थी। वहीं, मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक बच्चों के परिजनों को न्याय का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि जांच के बाद जो भी दोषी पाया जाएगा उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।