- उत्तरकाशी और डुंडा के बीच ¨सगोटी के पास हुआ हादसा, गंगोत्री से लौट रहे थे यात्री

UTTARKASHI: गंगोत्री धाम के दर्शन कर लौट रहे यात्रियों का बोलेरो वाहन अनियंत्रित होकर 50 मीटर गहरी खाई में गिर गया। हादसे में वाहन सवार एक वृद्धा की मौत हो गई, जबकि पांच लोग घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

50 मीटर गहरी खाई में गिरी बोलेरो

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार संडे सुबह गंगोत्री धाम के दर्शन करने के बाद नौगांव ब्लॉक के कोटियाल गांव के छह यात्री बोलेरो वाहन से वापस लौट रहे थे। दोपहर दो बजे करीब उत्तरकाशी और डुंडा के बीच ¨सगोटी के पास बोलेरो अनियंत्रित होकर करीब 50 मीटर खाई में गिर गई। स्थानीय लोगों ने दुर्घटना में घायल लोगों का रेस्क्यू किया और अपने-अपने वाहनों से जिला अस्पताल पहुंचाया। उपचार के दौरान माया देवी (64) पत्नी स्व। सत्यशरण ने दम तोड़ दिया, जबकि सूरत राम (71), गोकुला देवी (65), भरत राम (64), कुलदीप बंधानी (25) पुत्र भरत राम, विद्यावती (61) सभी निवासी कोठियाल गांव, ब्लॉक नौगांव उत्तरकाशी घायल हो गए। घायलों का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।