मुंबई (आईएएनएस)। अपकमिंग थ्रिलर मूवी 'भोला' में अजय देवगन और तब्बू ने एक्टिंग की है। इस टीजर को मंगलवार सुबह मुंबई में जुहू इलाके के एक मल्टीप्लेक्स में जारी किया गया। फिल्म 'भोला' का टीजर 2 मिनट से छोटा है, साथ ही ये ग्रैविटी डिफाइंग एक्शन से भी भरपूर है। ट्रेलर फिलहाल सोशल मीडिया पर खूब चर्चा में है। जानकारों का दावा है कि दृश्यम-2 की सफलता के बाद अजय देवगन की यह फिल्म बड़े पर्दे पर ब्लाॅकबस्टर हो सकती है।

कुछ खास है भोला का टीजर
अजय देवगन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी अपकमिंग फिल्म भोला का टीजर शेयर किया है। कैप्शन में अजय ने लिखा है, 'जब एक चट्टान, सौ शैतानों से टकराएगा।' अजय देवगन और तब्बू की फिल्म जबरदस्त एक्शन और ड्रामा से भरपूर है। टीजर की शुरुआत अजय देवगन के साइड फेस से होती है, इसके बाद वो फुल ऑन एक्शन में नजर आते हैं। 'भोला' साउथ की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'कैथी' की हिंदी रीमेक है। इस फिल्म में अजय देवगन एक कैदी का रोल प्ले कर रहे हैं और तब्बू एक पुलिस ऑफिसर के रोल में नजर आएंगी।

30 मार्च को थिएटर में धूम मचाएगी 'भोला'
अजय देवगन और तब्बू स्टारर फिल्म भोला 30 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए पूरी तरह से तैयार है। अजय देवगन और तब्बू आखिरी बार साल 2022 में आई ब्लाकबस्टर फिल्म दृश्यम-2 में एक साथ नजर आए थे। अजय देवगन ने भोला को डायरेक्ट भी किया है। टीजर के रीलीज होते ही फैंस ने फिल्म पर अपना पाॅजिटिव रिस्पांस देना शुरू कर दिया। कमेंट सेक्शन में एक यूजर ने भोला को ओरिजनल फिल्म से भी ज्यादा अच्छा बताया है। वहीं एक और यूजर ने लिखा है, 'ये फिल्म मेरे जैसे वीएफएक्स फैंस को फुल ऑन इंप्रेस करने वाली है।'

Bollywood News inextlive from Bollywood News Desk