रिटर्न में आनंद विहार से इलाहाबाद तक सभी सीटें रही फुल

आरएसी टिकट पर आनंद विहार से इलाहाबाद आए कई पैसेंजर्स

ALLAHBAD: रेल राज्य मंत्री मनोज सिन्हा द्वारा हरी झंडी दिखाने के बाद हमसफर बुधवार को इलाहाबाद जंक्शन से करीब सात मिनट देरी से रवाना हुई और गुरुवार सुबह आनंद विहार स्टेशन पर 40 मिनट बिफोर पहुंची। इलाहाबाद से आनंद विहार के फ‌र्स्ट ट्रिप में 822 टिकट बुक हुए थे, लेकिन वापसी में सभी सीटें फुल रहीं।

79 किमी पर ऑवर औसत स्पीड

रेलवे ने हमसफर की औसत स्पीड 79 किलोमीटर प्रति घंटा निर्धारित की है। हालांकि ये 130 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से भी दौड़ सकती है। बुधवार की शाम 6.37 बजे इलाहाबाद से रवानगी के बाद निर्धारित समय से 15 मिनट पहले 8.50 पर कानपुर पहुंची। रात नौ बजकर 12 मिनट पर कानपुर से रवाना होने के बाद सुबह 4.20 पर ही आनंद विहार पहुंच गई। आनंदविहार से इलाहाबाद के लिए फ‌र्स्ट ट्रिप में हमसफर की सभी 1296 सीटें बुक थीं। हमसफर का बेसिक किराया 1115 रुपये है, लेकिन फ्लैक्सी फेयर 1625 रुपये तक पहुंचा।

शनिवार के लिए 261 सीटें बचीं

शनिवार को दूसरी ट्रिप में भी हमसफर एक्सप्रेस, करीब-करीब फुल ही जाएगी। क्योंकि गुरुवार की शाम तक हमसफर की ज्यादातर सीटें बुक हो चुकी हैं। शाम छह बजे तक 261 सीट अवेलेबल थे।

हमसफर के शेड्यूल ऑर टाइमिंग में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं बरती जा रही है। मंडल से लेकर जोन तक के अधिकारियों की नजर इस पर है, इसलिए ये समय पर चल रही है। हमसफर की सुविधाएं लोगों को पसंद आ रही हैं।

सुनील कुमार गुप्ता

पीआरओ, इलाहाबाद मंडल