हमें वोट नहीं देने दिया जा रहा

हमें सुबह 9:30 बजे पाटलिपुत्रा लोकसभा एरिया के दानापुर से संतोष कुमार ने 8102157845 फोन किया- सर हमें वोट नहीं देने दिया जा रहा है। हमारे पास वोटर कार्ड तो है पर वोटर लिस्ट से नाम गायब है। ऐसे दर्जनों लोग हैं। मैंने एडिशनल चीफ इलेक्ट्रॉल ऑफिसर का नंबर उन्हें दिया कि उनसे बात करें। उन्होंने बात की। कहा गया कि अब कुछ नहीं हो सकता। इस तरह वोट देने के लिए सिर पटकते रहे संतोष कुमार जैसे वोटर और वोट नहीं दे सके। हम कुछ देर बाद दानापुर पहुंचे और वहां जाकर उनसे बात भी की। संतोष के साथ कई वैसे लोग वहां जुटे जिनके पास वोटर कार्ड तो थे पर उनका नाम वोटर लिस्ट से गायब था। लोगों ने बताया कि बूथ संख्या 126, 127 और 128 में ढेरों लोगों के नाम काट दिए गए हैं। ऐसे कई लोगों से हमने बात की।

कमलाकांत - 30 साल से वोट दे रहे हैं पर इस बार वोट नहीं दे पाए। वोटर कार्ड भी काम नहीं आया। वोटर लिस्ट से नाम हटा दिया गया है।

संतोष कुमार- 15 वर्षों से वोट देते रहे। लेकिन इस बार वोट नहीं देने दिया गया। घर के तीन लोगों के नाम भी वोटर लिस्ट से गायब मिले।

रामविलास झा-20 साल से ज्यादा समय से वोट करते रहे लेकिन इस बार वोट नहीं कर पाए। पूरे परिवार का नाम वोटर लिस्ट से गायब है। सिर्फ पत्नी का नाम है। उसने वोट किया है।

ललन आचार्य - 20 साल से हर चुनाव में वोट करते रहे। इस बार वोटरलिस्ट से नाम ही गायब देख रहा हूं। पता ही नहीं चल रहा कि कैसे नाम काट दिया गया।

कौशल किशोर सिंह- मैं 20 साल से वोट करता रहा हूं। इस बार मेरा नाम ही नहीं है वोटर लिस्ट में।

राकेश ठाकुर- 20 साल से वोट कर रहा हूंं। लेकिन इस बार मेरा तो नाम वोटर लिस्ट में काम ही दिया गया साथ ही मेरे पिता जी का नाम भी काट दिया गया।

कृष्णा कुमार मिश्रा। उदय झा, बाला झा, विद्या झा। तृप्ति सिंह, सुनीता ंिसंह भी ऐसे लोग हैं जिनके पास वोटर कार्ड तो है पर वोटर लिस्ट में नाम नहीं रहने की वजह से वोट नहीं दे पाए।