विस्थापित, मृत और अपात्र राशन कार्डो को हटाया लिस्ट से

जारी रहेगा सर्वे, पात्रों को जोड़ा जा रहा है

Meerut। मेरठ मंडल में 43.5 हजार अपात्र राशन कार्ड (पात्र गृहस्थी) को अब तक निरस्त कर दिया गया है। फूड एंड सप्लाई विभाग द्वारा संचालित जांच में ऐसे सभी कार्ड धारकों के कार्ड रद किए गए हैं जो अपात्र हैं। इसके अलावा विस्तापित और मृतक कार्ड धारकों के भी कार्ड रद किए गए हैं। संयुक्त खाद्य आयुक्त सत्यदेव ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि 15 जुलाई तक पात्र गृहस्थी के राशन कार्डो के सत्यापन का कार्य चलेगा, इस दौरान पात्रों के नए कार्ड बनेंगे तो अपात्रों के कार्ड रद किए जाएंगे। सर्वाधिक राशन कार्ड मेरठ और बुलंदशहर जनपद में रद किए गए हैं।

रद राशन कार्ड

15 हजार-मेरठ

15 हजार-बुलंदशहर

5 हजार-बागपत

3.5 हजार-गाजियाबाद

3 हजार-गौतमबुद्धनगर

2 हजार-हापुड़

43.5 हजार-मेरठ मंडल में रद राशन कार्ड

एक नजर-मेरठ जनपद

पात्र गृहस्थी

423941-राशनकार्ड

2034537-लाभार्थी

अत्योदय कार्ड

9229-राशनकार्ड

42469-लाभार्थी

कुल

433170-राशनकार्ड

2077006-लाभार्थी

15 जुलाई तक संचालित होगा पात्र गृहस्थी के राशन कार्डो के सत्यापन का अभियान।

अपात्रों के अलावा मृत और विस्थापित के राशन कार्डो को किया जा रहा है निरस्त।

मेरठ मंडल में करीब 40.5 हजार राशन कार्डो को निरस्त किया गया है। 15 जुलाई तक राशन कार्ड को रद कराने और पात्रों के राशन कार्ड बनाने का कार्य जारी रहेगा।

सत्यदेव, संयुक्त खाद्य आयुक्त, मेरठ मंडल