नई दिल्ली (पीटीआई)। देश में कोरोना वायरस के मामलों में एक बार फिर इजाफा हो रहा है। भारत में संक्रमितों की संख्या 90.50 लाख पर हो गई है। शनिवार को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार कुल कोरोना वायरस के मामले एक दिन में 46,232 संक्रमणों के साथ 90,50,597 तक पहुंच गए है, जबकि 564 नई माैतों के साथ मरने वालों की संख्या 1,32,726 हो गई। लगातार ग्यारहवें दिन सक्रिय मामलों की संख्या पांच लाख से नीचे रही। आज तक देश में कोरोनोवायरस संक्रमण के 4,39,747 सक्रिय मामले हैं। वहीं देश में ठीक होने वालों की संख्या 84,78,124 हो गई है।
डेथ रेट 1.47 प्रतिशत
नेशनल रिवकरी रेट 93.67 प्रतिशत तक है, जबकि डेथ रेट 1.47 प्रतिशत है। भारत की कोविड-19 टैली ने 7 अगस्त को 20-लाख का आंकड़ा पार किया था, 23 अगस्त को 30 लाख और 5 सितंबर को 40 लाख का आंकड़ा पार किया है। आईसीएमआर के अनुसार, 20 नवंबर तक 13.06 करोड़ नमूनों का परीक्षण किया गया है, शुक्रवार को 10,66,022 नमूनों का परीक्षण किया गया है। 564 नए लोगों में महाराष्ट्र के 155, दिल्ली के 118, पश्चिम बंगाल के 50, केरल के 28, हरियाणा के 25 और उत्तर प्रदेश के 20 लोग शामिल थे।

राज्य/केंद्र शासित प्रदेश एक्टिव केस स्वस्थ मौत
अंडमान और निकोबार द्वीप 148 4408 61
आंध्र प्रदेश 15382 837630 6920
अरुणाचल प्रदेश 1082 14870 49
असम 3204 207029 971
बिहार 5254 222420 1212
चंडीगढ़ 1121 15096 255
छत्तीसगढ़ 19817 196896 2691
दादरा और नगर हवेली और दमन और दीयू 39 3275 2
दिल्ली 40936 468143 8159
गोवा 1295 44665 672
गुजरात 13050 177515 3837
हरियाणा 20150 190067 2138
हिमाचल प्रदेश 6830 25455 500
जम्मू और कश्मीर 5678 98076 1622
झारखंड 2594 103624 939
कर्नाटक 24771 833169 11621
केरल 67954 481718 1997
लद्दाख 948 6743 96
मध्य प्रदेश 10402 176006 3138
महाराष्ट्र 79268 1642916 46511
मणिपुर 2896 19620 232
मेघालय 888 10158 106
मिजोरम 491 3111 5
नागालैंड 1344 9208 56
ओड़िशा 7040 303897 1608
पुद्दुचेरी 621 35355 609
पंजाब 6504 133919 4572
राजस्थान 20923 214616 2130
सिक्किम 265 4271 96
तमिलनाडु 13404 741705 11568
तेलंगाना 12070 249157 1426
त्रिपुरा 917 31084 366
उत्तराखंड 3505 65562 1138
उत्तर प्रदेश 23357 491131 7500
पश्चिम बंगाल 25599 415609 7923
कुल मामले 439747 8478124 132726

National News inextlive from India News Desk