- सगुना और नौबतपुर में खुला 1-1 नया सीएनजी स्टेशन

श्चड्डह्लठ्ठड्ड@द्बठ्ठद्ग3ह्ल.ष्श्र.द्बठ्ठ

क्कन्ञ्जहृन् :

सगुना मोड़ और नौबतपुर के पास एक-एक नया सीएनजी स्टेशन चालू होने से राजधानी में अब कुल 5 सीएनजी स्टेशन हो गए हैं। सगुना मोड़ और नौबतपुर के पास शुरू हुए स्टेशन का निरीक्षण परिवहन सचिव संजय कुमार अग्रवाल ने किया। इस मौके पर परिवहन विभाग के उप सचिव शैलेंद्र नाथ, ओएसडी आजीव वत्सराज और गेल के डीजीएम रजनीश कुमार गोयल उपस्थित रहे। परिवहन सचिव संजय कुमार अग्रवाल ने कहा कि प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए सीएनजी वाहनों को प्रोत्साहित किया जा रहा है। सीएनजी स्टेशनों की संख्या बढ़ाई जा रही है। इसी के तहत शनिवार को 2 नए सीएनजी स्टेशन की शुरुआत की गई है। इस सीएनजी स्टेशन के शुरू होने से ऑटो चालकों को अब राहत मिलेगी। आस पास के इलाकों के ऑटो चालकों को सीएनजी गैस लेने के लिए लंबी लाइन में नहीं लगना पड़ेगा।

- 2 नए सीएनजी स्टेशन खोले जाएंगे

परिवहन सचिव संजय कुमार अग्रवाल ने कहा कि सीएनजी गैस लेने के लिए ऑटो चालकों को किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े और आसानी से सीएनजी मिल जाए इसके लिए चरणबद्ध विभिन्न जगहों पर सीएनजी स्टेशन खोले जाएंगे। मार्च 2020 तक 2 और जगहों पर नए सीएनजी स्टेशन खोले जाएंगे। वर्तमान में ट्रांसपोर्ट नगर स्थित सोनाली पेट्रोल पंप, सिटी फ्यूल, बाईपास और रुकनपुरा, बेली रोड में एक-एक सीएनजी स्टेशन संचालित हैं। यहां से हर दिन लगभग 9000 किलो सीएनजी की खपत होती है।

7 हो जाएंगे स्टेशन

सीएनजी स्टेशन की संख्या कम होने की वजह से वाहन मालिकों को सीएनजी भरवाने में थोड़ी परेशानी हो रही है। मार्च माह के अंत तक सीएनजी स्टेशनों की संख्या 7 हो जाएगी। चरणबद्ध तरीके से सीएनजी स्टेशनों की संख्या बढ़ाई जाएगी।

- सभी मुख्य सड़कों पर खुलेंगे सीएनजी स्टेशन

परिवहन सचिव संजय कुमार अग्रवाल ने बताया कि नौबतपुर, सगुना और ट्रांसपोर्ट नगर के अलावा अन्य सभी मुख्य सड़कों पर भी सीएनजी स्टेशन खोलने की कार्रवाई की जाएगी। सीएनजी स्टेशन 24 घंटे सातों दिन खुले रहेंगे। रात्रि में भी सीएनजी भरवा सकेंगे। राज्य सरकार द्वारा 31 जनवरी 2021 से पटना नगर निगम और दिनांक 31 मार्च 2021 से दानापुर नगर परिषद क्षेत्र में डीजल चालित तिपहिया वाहन के परिचालन पर पूर्णरुप से प्रतिबंध लगाया जाएगा। इसके जगह सीएनजी और बैट्री चालित वाहनों को प्रोत्साहित किया जा रहा है। उन्होंने ये भी बताया कि 3 व्हीलर के बाद अब बसों को भी सीएनजी में कन्वर्ट किया जाएगा। इलेक्ट्रिक बसों का भी परिचालन शुरू किया जाएगा। ऑटो चालक मोहम्मद मुमताज ने बताया कि पहले पेट्रोल से ऑटो चलाने पर 400 खर्च होता था अब 200 में ही पूरा हो जाता है। नए सीएनजी स्टेशन खोलने से अब सीएनजी लेने के लिए हमें घंटों इंतजार नहीं करना पड़ेगा।

मार्च 2020 तक इन जगहों पर खुलेंगे नए सीएनजी स्टेशन

- संजीव यातायात, दीघा

- रघुनाथ पेट्रोल पंप, बेली रोड