सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले भारतीय

श्रीलंका में हो रही निदाहास ट्राई टी20 सीरीज के पांचवें मैच में भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने 89 रन की इनिंग खेली, जिसमें उन्होंने 5 चौके और 5 सिक्स भी लगाए थे। इस मैच के साथ टी20 इंटरनेशनल करियर में उनके 75 सिक्स पूरे हो गए और वे भारत की ओर से इस फॉर्मेट में मोस्ट सिक्स लगाने वाले बैट्समैन बन गए। हालांकि इस मामले में वे दुनिया में ओवरऑल आठवें नंबर पर ही हैं। लिस्ट में टॉप पर वेस्ट इंडीज के क्रिस गेल हैं। जिन्होंने 55 मैचों में 103 सिक्स लगाए हैं। भारत की ओर से सबसे ज्यादा सिक्स (40+) के मामले में विराट कोहली 5वीं पोजिशन पर हैं।

टी-20 में सबसे ज्‍यादा छक्‍के मारने वाले 5 भारतीय,कोहली हैं बहुत पीछे

रोहित शर्मा:

वर्तमान में टी20 में टीम इंडिया के कैप्टन और सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा ने 78 मैचों में 75 छक्के लगाए हैं। रोहित को हिटमैन भी कहा जाता है। हालांकि उनकी पिछली पारी को छोड़ दिया जाए, तो उससे पहले 5 टी-20 पारियों में उनका बल्ला खामोश रहा था। मगर एक बार जब वह फॉर्म में आ जाते हैं, तो बड़े-बड़े छक्के लगाने से नहीं हिचकते।

टी-20 में सबसे ज्‍यादा छक्‍के मारने वाले 5 भारतीय,कोहली हैं बहुत पीछे

युवराज सिंह:

टीम इंडिया के सिक्सर किंग कहे जाने वाले बल्लेबाज युवराज सिंह का रिकॉर्ड भी टी20 फॉर्मेट में बेहतर है। युवराज ने 58 मैचों में 74 छक्के लगाए हैं। फिलहाल वह टीम से बाहर हैं और वापसी का इंतजार कर रहे हैं। युवी के नाम 6 गेंदों में 6 छक्के लगाने का रिकॉर्ड भी दर्ज है। यह कारनामा उन्होंने साल 2007 टी-20 वर्ल्डकप में इंग्लैंड के विरुद्ध किया था।

टी-20 में सबसे ज्‍यादा छक्‍के मारने वाले 5 भारतीय,कोहली हैं बहुत पीछे

सुरेश रैना:

टीम इंडिया के आक्रामक बल्लेबाज सुरेश रैना भी बड़ी-बड़ी हिट लगाने के लिए जाने जाते हैं। रैना ने 72 टी-20 मैचों में 54 छक्के लगाए हैं। इस लिस्ट में वह तीसरे नंबर पर हैं। हालांकि उनके नाम और छक्के दर्ज हो सकते थे। मगर करीब 1 साल तक वह टीम से बाहर रहे थे।

टी-20 में सबसे ज्‍यादा छक्‍के मारने वाले 5 भारतीय,कोहली हैं बहुत पीछे

महेंद्र सिंह धोनी:

टीम इंडिया के पूर्व कैप्टन महेंद्र सिंह धोनी तो दुनिया के बेस्ट फिनिशर माने जाते हैं। उनका हेलिकॉप्टर शॉट काफी फेमस है। खड़े-खड़े मैदान के बाहर गेंद पहुंचाना माही के बाएं हाथ का खेल है। उन्होंने टी 20 फॉर्मेट के 89 मैचों में 46 छक्के लगाए हैं। हालांकि टी-20 में उन्हें ज्यादा बल्लेबाजी का मौका नहीं मिलता क्योंकि वह 6वें नंबर पर आते हैं।

टी-20 में सबसे ज्‍यादा छक्‍के मारने वाले 5 भारतीय,कोहली हैं बहुत पीछे

विराट कोहली:

विराट कोहली मौजूदा सिरीज में नहीं खेल रहे हैं। लेकिन छक्कों के मामले में उनका नाम लिया जाता है। कोहली ने 57 मैचों में 41 छक्के लगाए हैं। वैसे विराट छक्के से ज्यादा चौके लगाने पर भरोसा करते हैं। उन्हें बहुत कम बार हवाई शॉट लगाते देखा जाता है।

Cricket News inextlive from Cricket News Desk