पंजाब में हत्या के आरोपी की तलाश में गए थे

एक इंस्पेक्टर सहित पांच भारतीय पुलिसकर्मियों को नेपाल में गिरफ्तार किया गया है। रविवार को ये पुलिसकर्मी एक अपराधी को पकड़ने के लिए नेपाल पहुंचे थे। नेपाली पुलिस ने सभी को सेती प्रांत के अछाम जिले में गिरफ्तार कर लिया। ये पुलिसकर्मी पंजाब में एक डॉक्टर की हत्या कर भाग निकले आरोपी को दबोचने के लिए नेपाल पहुंचे थे। नेपाली पुलिस ने गिरफ्तार पुलिसकर्मियों के असलहे भी जब्त कर लिए। उनके पास एक एके-47 रायफल और 25 राउंड गोलियां बरामद हुई।

नहीं बताये गिरफ्तार पुलिस कर्मियों के नाम

पड़ोसी देश नेपाल के कैलाली जिला के नाका गड्डा पुलिस चौकी के सुरक्षाकर्मियों ने रविवार को पंजाब के पुलिसकर्मियों को हिरासत में ले लिया। इसकी जानकारी डीआइजी विजयराज भट्ट ने दी। बताया गया है कि वनबासा सीमावर्ती रास्ते से सादे लिबास में जीप से पंजाब के पुलिसकर्मी किसी डॉक्टर की हत्या मामले के अपराधी के सुराग में नेपाल सीमा में घुस गए। नेपाल पुलिस ने एक एके 47, एक पिस्तौल व 12 कारतूस के साथ पंजाब के एक पुलिस निरीक्षक सहित पांच पुलिसकर्मियों को हिरासत में ले लिया। भट्ट ने हिरासत में लिए गए पुलिसकर्मियों के नामों का पर्दाफाश नहीं किया।

inextlive from World News Desk

International News inextlive from World News Desk