(1) जॉन एलिया :- उर्दु कवि जॉन एलिया पाकिस्तान के काफी मशहूर गजल गायक हैं। वह एक फिलॉस्फर और स्कॉलर भी है। एलिया का जन्म 15 दिसंबर 1931 को उत्तर प्रदेश के अमरोहा में हुआ था। एलिया जब युवा थे उस समय पाकिस्तान को एक मुस्िलम देश बन रहा था। ऐसे में एक मुस्लिम होने के नाते जॉन एलिया ने पाकिस्तान जाने का निश्चय किया। और 1957 में वह पाकिस्तान चले गए। जहां उन्होंने कराची में अपना घर बना लिया। जॉन ने कॉलमनिस्ट जाहिदा हिना से शादी की थी। वैसे जॉन ने अपनी पूरी जिंदगी पाकिस्तान में रहकर गुजार दी और 2002 में उनकी मृत्यु हो गई।

5 भारतीय जो पाकिस्‍तान के होकर रह गए

(2) ऑसिफ इकबाल :- 6 जून 1943 को हैदराबाद में जन्में इकबाल 1961 में पाकिस्तान चले गए थे। इकबाल पाकिस्तान के एक बेहतरीन क्रिकेटर रह चुके हैं। वह एक अच्छे ऑलराउंडर थे। इकबाल ने हैदराबाद में ही क्रिकेट की पहली क्लॉस ली और यहां सीखते-सीखते उन्होंने पाकिस्तान का रुख कर लिया और वहां की नेशनल क्रिकेट टीम का हिस्सा बन गए। यही नहीं इकबाल ने 1975 और 1979 के वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के कप्तान भी बने थे। इकबाल भारतीय कप्तान गुलाम अहमद और सानिया मिर्जा के रिश्तेदार भी हैं।   

(3) जोश मलीहाबादी :- 5 दिसंबर 1898 में जन्में जोश ने लखनऊ के मलीहाबाद में हुआ था। वह एक बेहतरीन उर्दू कवि थे। उनकी रचनाएं और गजल काफी मशहूर थीं। जोश मलीहाबादी ने भारत में ब्रिटिश राज के खिलाफ कई आर्टिकल लिखे। 1947 में भारत की स्वतंत्रता के बाद जोश मलीहाबादी को 'आज-कल' पब्िलकेशन का संपादक बना दिया गया। हालांकि 1958 में किसी कारणवश जोश मलीहाबादी ने पाकिस्तान जाने का फैसला ले लिया। लेकिन तत्तकालीन प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू ने उन्हें पाकिस्तान जाने से काफी रोकना चाहा। लेकिन वह नहीं माने।

5 भारतीय जो पाकिस्‍तान के होकर रह गए

(4) जाहिदा हिना :- 1947 में जन्मीं जाहिदा खान के पिता ने उनके जन्म के बाद पाकिस्तान में आकर रहने लगे। जाहिदा की पढ़ाई-लिखाई कराची में हुई। उन्हें स्टोरी और कविताएं लिखने का बहुत शौक था। बताते हैं कि 9 साल की उम्र में जाहिदा ने अपनी पहली स्टोरी लिखी थी। इसके बाद 1960 में जाहिदा ने पत्रकारिता को अपना करियर बनाया और कॉलम लिखने लगीं। आपको बताते चलें कि जाहिदा ने मशहूर शायर जॉन एलिया के साथ शादी की थी।

5 भारतीय जो पाकिस्‍तान के होकर रह गए

(5) सोराया सिकंदर :- भारतीय पिता और मुस्लिम मां से जन्मीं सोराया सिंकदर एक अच्छी आर्टिस्ट और पेंटर हैं। वह कराची में woodblocks, ink drawings, silkscreen prints और oil on canvas landscape paintings के चलते काफी मशहूर हुईं। हालांकि सोराया का जन्म तो हिंदुस्तान में हुआ था, लेकिन वह कभी यहां रही नहीं। वह कई देशों में घूमीं। आखिर में उन्होंने पाकिस्तान में रहने का मन बना लिया और अब वहीं रह रही हैं।

inextlive from Spark-Bites Desk

Interesting News inextlive from Interesting News Desk