1. Arts & Culture :-
आर्ट एंड कल्चर गूगल का नया एंड्रायड एप है। इसका यूजर इंटरफेस और डिजाइन काफी खास है। इस एप के जरिए आप दुनिया के तकरीबन 1000 म्यूजियम और फेमस लैंडमार्क के आर्ट वर्क को खोज सकते हैं। इस एप में अलग से सर्च बार दिया गया है जो आर्ट वर्क के साथ-साथ आर्टिस्ट की भी जानकारी दे सकता है। ओवरऑल देखा जाए तो गूगल का यह एप काफी मददगार है।

2. Device Assist :-

यह गूगल एप 2014 में रिलीज किया गया था। इस एप की मदद से यूजर अपने खोए हुए एंड्रायड डिवाइस को आसानी से खोज सकते हैं। हालांकि यह एप सिर्फ एंड्रायड वन, नेक्सस डिवाइस और गूगल प्ले एडीशन डिवाइस पर ही उपलब्ध है। यह गूगल एप आपकी एंड्रायड डिवाइस की परफॉर्मेंस को इंप्रूव करने के टिप्स दे सकता है। ओवरआल देखा जाए तो यह एप काफी यूजर फ्रेंडली है।

3. Gesture Search :-
गूगल का यह एप काफी पहले रिलीज कर दिया गया था। लेकिन अक्सर लोग इसे यूज नहीं करते हैं। दरअसल यह इंटरनल सर्च एडवाइस करता है। यानी कि कॉन्टैक्ट, सेटिंग, एप्स, म्यूजिक और यहां तक की बुकमार्क को भी उनके पहले लेटर से सर्च करता है। यह एप उन लोगों के लिए उपयोगी हो सकता है जो टाइप या वॉयस सर्च न करते हों।

4. Snapseed :-
स्नैपसीड एप्लीकेशन को गूगल 2012 में लाया था। उस समय तक यह एप सिर्फ आईफोन पर हुआ करता था। एंड्रायड में आने के बाद शुरुआत में तो यह काफी पॉपुलर हुआ था लेकिन गूगल के मानकों पर खरा नहीं उतर सका। दरअसल यह फोटो एडिटिंग एप है जो काफी इंट्रेस्टिंग है।

5. Google Spotlight Stories :-

गूगल की स्पॉटलाइट स्टोरीज एक तरह से एनीमेटेड स्टोरीज का कलेक्शन है। यानी कि बच्चों के लिए यह काफी उपयोगी एप है। इस एप्लीकेशन में आपको 360 डिग्री वीडियो दिखेगा जिसे आप किसी भी एंड्रायड डिवाइस पर एक्सेस कर सकते हैं। हालांकि इसके अंतर्गत अभी तक सिर्फ चार स्टोरीज को शामिल किया गया है और यूजर्स को प्रत्येक स्टोरी अलग से डाउनलोड करनी पड़ेगी। यह फ्री में उपलब्ध हैं।

inextlive from Technology News Desk

 

Technology News inextlive from Technology News Desk