कानपुर। अमेरिका के शिकागो में गुरुवार शाम अंधाधुंध गोलीबारी हुई, जिसमें तीन बच्चों सहित पांच लोग घायल हो गए। अधिकारियों ने बताया कि घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, शिकागो पुलिस ने बताया कि गोलीबारी उत्तर पुलस्की रोड पर एक बार्बर शॉप पर हुई। अधिकारियों का कहना है कि दो लोग दुकान में घुसे, चारों ओर देखा और फिर चले गए। दोनों फिर वापस आए और दुकान में गोलीबारी शुरू कर दी। इस हमले को अंजाम देने के बाद दोनों वहां से भाग निकले। एनबीसी शिकागो की रिपोर्ट के मुताबिक, फायरिंग के दौरान सभी पीड़ित अपने बाल काट रहे थे। एक 11 साल के बच्चे के पीठ, पेट और बाईं हाथ में गोली लगी है। वहीं, दूसरे लड़के को कूल्हे में गोली लगी, जबकि एक 12 साल के बच्चे के घुटने से गोली छूकर निकली है।

अमेरिकी स्पीकर ने फेसबुक के व्यवहार को बताया शर्मनाक, कहा लोगों को गुमराह कर बना रहा पैसा

सभी पीड़ितों की स्थिति स्थिर

पुलिस ने बताया कि सभी तीन बच्चों को अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी स्थिति स्थिर हो गई है। फायरिंग के दौरान 30 वर्षीय एक व्यक्ति की बांह में गोली लगी, उसे लोरेटो अस्पताल ले जा गया। वहीं, 40 वर्षीय व्यक्ति को जांघ में गोली लगी और उसे माउंट सिनाई ले जाया गया। दोनों पुरुषों की स्थिति भी स्थिर हो गई है। शिकागो पुलिस के मुताबिक, जांचकर्ता घटनास्थल पर हैं। घटना का वीडियो पुलिस को मिल गया है। पुलिस विभाग के एक बड़े अधिकारी ने कहा, 'हमें इस हिंसा को लेकर कुछ करना होगा, यह हमला किसी समुदाय और संगठनों के सहयोग से हुआ है। इसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जा सकता है।' फिलहाल, यह पता नहीं चल पाया है कि इस हमले को आखिर क्यों अंजाम दिया गया।

International News inextlive from World News Desk