नई दिल्ली (एजेंसियां)। New Parliament Building : पीएम मोदी ने 28 मई देश के नए संसद भवन का उद्घाटन कर दिया है। भारत के इस नए संसद भवन की चर्चा देश ही नहीं विदेश तक हो रही है। नया संसद भवन काफी शानदार है। इसे अनेकता में एकता का प्रतीक कहा जा रहा है। यहां पर राजदंड, राष्ट्रीय चिह्न, ट्राइएंगल डिजाइन, मयूर-कमल-बरगद थीम जैसी तमाम यूनीक चीजें शामिल की गयी हैं। इसके अलावा यह काफी हाइटेक व आधुनिक सुविधाओं से लैस है। यहां सिक्योरिटी भी काफी टाइट है। यहां के आफिसेज &अल्ट्रा-मॉडर्न&यतरीके के बनाए गए हैं।

राजदंड
संसद भवन में सेंगोल यानी कि राजदंड स्थापित किया गया। राजदंड का अर्थ है कि किसी के साथ अन्याय नहीं किया जा सकता है। यह एक पांच फीट लंबी छड़ी है। इसके सबसे ऊपर भगवान शिव के वाहन व न्याय व निष्पक्षता के प्रतीक नंदी विराजमान हैं। राजदंड की काफी तारीफ हो रही है।
new parliament building : दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र के नये संसद की 5 खास बातें
संसद भवन के टाॅप पर राष्ट्रीय चिह्न
नए संसद भवन के ऊपरी तल पर भारत के राष्ट्रीय चिन्ह अशोक स्तम्भ का अनावरण किया गया। कांस्य धातु से बने राष्ट्रीय प्रतीक की ऊंचाई 20 फीट है। इसके अलावा इसका वजन 6500 किलोग्राम है। भारत का राष्ट्रीय चिह्न सम्राट अशोक द्वारा सारनाथ में बनवाये गए स्तंभ से लिया गया है।
new parliament building : दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र के नये संसद की 5 खास बातें
संसद भवन का ट्राइएंगल डिजाइन
संसद भवन ट्राइएंगल यानी तिकोना है। रिपोर्ट्स के मुताबिक यह त्रिकोणीय आकार में इसलिए है क्योंकि यह त्रिकोणीय भूखंड पर बना है। वहीं धार्मिक मान्यता के आधार पर पवित्र धर्मों में &त्रिभुज&य का विशेष महत्व है। वहीं तीन देवता या त्रिदेव भी त्रिभुज के प्रतीक हैं। इसलिए यह बहुत ही शुभ है।
new parliament building : दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र के नये संसद की 5 खास बातें

सांसदों के बैठने की क्षमता
नए संसद भवन में 12 साै से ज्यादा लोग आराम से बैठ सकते हैं। लोकसभा में 888 सीटें हैं और विजिटर्स गैलरी में 336 से ज्यादा लोग बैठ सकते हैं। वहीं राज्‍यसभा में 384 सीटें हैं और यहां भी विजिटर्स गैलरी में 336 से ज्‍यादा लोग बैठ सकते हैं। यहां कामकाज के लिए अलग ऑफिस बनाए गए हैं।

new parliament building : दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र के नये संसद की 5 खास बातें
मयूर-कमल-बरगद थीम पर इंटीरियर

नए संसद भवन का इंटीरियर भी काफी खास है। इसके इंटीरियर में तीन राष्ट्रीय कमल, मोर और बरगद का पेड़ शामिल किए गए हैं। इसमें लोकसभा की थीम राष्ट्रीय पक्षी मोर पर, राज्यसभा की थीम राष्ट्रीय फूल कमल पर आधारियत है। वहीं इसके सेंट्रल लाउंज में बरगद का पेड़ की थीम दी गयी है।

National News inextlive from India News Desk