5 बातें जो हम युवराज सिंह-हेजेल कीच की लव स्‍टोरी से सीख सकते हैं

हेजल और खुद की शादी को लेकर खुद युवराज सिंह बताते हैं कि उन्हें इस शादी के लिए तैयार करने में पूरे 3 साल 3 महीने का समय लग गया। वह बताते हैं कि आज से तीन साल पहले उन्होंने करीब 7-8 बार हेजल को कॉफी डेट के लिए इन्वाइट किया। उन्होंने कभी उसपर कोई रिस्पॉन्स नहीं दिया। तीन साल बाद युवी ने एक बार फिर उनसे कॉफी डेट की बात छेड़ी। अब वो इसके लिए मान गईं। उस कॉफी डेट के करीब दो साल बाद दोनों ने एकदूसरे से शादी कर ली। आइए अब आपको बताते हैं 5 वो कारण जिनको आधार मानकर हेजल और यूवी की लव स्टोरी इंस्पिरेशन हो सकती है आज के यूथ्स के लिए।

1 . नहीं की कभी हिचक

युवराज सिंह और हेजल कीच 2011 में एक पार्टी में पहली बार मिले थे। वहां युवी ने जब हेजल को देखा तो देखते ही उनको पसंद कर लिया। अब उन्होंने ये मौका बिल्कुल नहीं छोड़ा। वो तुरंत ही उनके पास गए और फिल्मों में उनकी एक्टिंग की जमकर तारीफ की। बस यहीं से हो गई थी इनके प्यार की शुरुआत। अब आप जरा सोचिए कि कहीं अगर उस समय युवराज ने हिचक की होती हेजल से बात छेड़ने में तो क्या भला हुई होती दोनों की शादी अभी।

पढ़ें इसे भी :  कौन है टीम इंडिया की मिस्ट्री गर्ल


5 बातें जो हम युवराज सिंह-हेजेल कीच की लव स्‍टोरी से सीख सकते हैं
2 . चीजों के होने का इंतजार मत करिए, खुद ढूंढिए रास्ता
युवराज सिंह ने अपनी जिंदगी में कभी भी किसी चीज के होने के लिए किस्मत का मुंह नहीं देखा। इन्होंने हेजल को देखा, उसे पसंद किया। उसके बाद उन तक पहुंचने के खुद ही रास्ते ढूंढे। दोनों का एक कॉमन फ्रेंड ढूंढ निकाला। इस फ्रेंड की मदद ली हेजल तक पहुंचने में। इसके बावजूद हेजल ने उन्हें इग्नोर किया। यहां भी उन्होंने हिम्मत नहीं छोड़ी और फाइनली अब दोनों साथ हैं।

पढ़ें इसे भी : अक्षय कुमार निभा सकते हैं मेरा किरदार- युवराज सिंह


5 बातें जो हम युवराज सिंह-हेजेल कीच की लव स्‍टोरी से सीख सकते हैं
3 . मत डरिए इंकार से
युवराज सिंह कभी भी इंकार से नहीं डरे। इन्होंने कई बार हेजल से अपने प्यार के बारे में पूछा। वह लगातार युवी को इग्नोर करती रहीं। इसके बावजूद कभी भी युवराज ने हिम्मत नहीं हारी। वह लगातार तीन साल तक उनको रिजेक्ट करती रहीं। फिर भी वो जिंदगी में उनके प्यार के लिए लड़ते रहे-लड़ते रहे और आखिर में जीत गए।    


5 बातें जो हम युवराज सिंह-हेजेल कीच की लव स्‍टोरी से सीख सकते हैं
4 . ठान लीजिए कि अब सिर्फ वही है आपकी जिंदगी में
युवराज सिंह ने पहली नजर में ही ये बात मान ली थी कि अब सिर्फ हेजल ही है जिसके साथ वो पूरी जिंदगी बिताना चाहते हैं। अपने दिमाग में उन्होंने पूरी तरह से बैठा लिया था कि अब उनके अलावा और कोई नहीं। बार-बार हेजल ने उनके प्रपोजल को मना किया, फिर भी वो इंतजार करते रहे। इतना ही नहीं इन्होंने अपने एक कॉमन फ्रेंड (जो हेजल का भी दोस्त था) को यहां तक हिदायत दे थी कि वो हेजल से दूर ही रहे, क्योंकि वो उससे शादी करना चाहते हैं।

पढ़ें इसे भी : इन 15 तस्वीरों में देखें युवराज-हेजल की चंडीगढ़ से गोवा तक की पूरी शादी


5 बातें जो हम युवराज सिंह-हेजेल कीच की लव स्‍टोरी से सीख सकते हैं
5 . हमेशा सम्मान दें अपनी पसंद को
तीन साल तीन महीने एकदूसरे को जानने के बाद युवराज सिंह और हेजल 2014 में दोस्त बन गए। दोनों को एकदूसरे से प्यार हो गया और 2015 में दोनों की सगाई की घोषणा भी हो गई। दोनों की लव स्टोरी से किसी को भी सबसे बड़ी ये सीख मिलती है कि कभी भी उम्मींद का दामन नहीं छोड़ना चाहिए। हमेशा अपनी पसंद को सम्मान देना चाहिए। चाहें आपको कितनी ही हार का सामना क्यों न करना पड़े कभी हिम्मत नहीं हारनी चाहिए।

Interesting News inextlive from Interesting News Desk

 

Interesting News inextlive from Interesting News Desk