नमस्कार मित्रों, आज बहुत से लोगों के मन में यह प्रश्न उठता है कि घरों के वास्तु के बारे में तो सुना है पर क्या फ्लैट्स में यह कारगर है। क्या फ्लैट्स में भी वास्तु के नियम लागू होते हैं? क्या फ्लैट्स में रहने वाले लोग भी घरों की तरह वास्तु के कारण जीवन में लाभ-हानि का अनुभव करते हैं?

मित्रों हां, फ्लैट्स में भी वास्तु की अच्छाइयां या दोष दिखते हैं। हर उस जगह पर वास्तु वेब्स का रोल है जहां-जहां इंसान रहकर कोई काम कर रहा है। वहां पर रहने वाले लोगों को इसके फायदे या दोष, उनके वास्तु के अनुसार जीवन में देखने को मिलते हैं।

अपार्टमेंट वर्तमान समय की मांग हैं। फ्लैट्स में रहने वाले लोगों को भी व्यवस्थाओं के साथ रहना पड़ता है यदि वहां की वास्तु वेब्स सही नहीं हैं। फ्लैट्स में कई बार लोग चाहे या अनचाहे मन से कुछ चीजें जानकर भी वास्तु के विपरीत बदलाव करते हैं और फिर उनको जीवन में कष्टों का सामना करना पड़ता है।

1. फ्लैट्स में चारों ओर खुली जगह में बनाई हुई पानी की टंकी, सेपटिक टैंक, पार्किंग, चार दीवारी, मुख्य द्वार आदि वास्तु के नियमों के अनुसार होना चाहिए। यदि ऐसा नहीं होता है तो जीवन में बहुत विषमताओं का सामना करना पड़ता है। जो उनके जीवन में शारीरिक या मानसिक तकलीफ भी ला सकते हैं।

2. कई बार लोग फ्लैट्स में सुरक्षा के लिहाज से उत्तर-पूर्व की गैलरी बंद कर देते हैं, पर ऐसा नहीं होना चाहिए।

3. फ्लैट्स में जहां चाहे वहां स्टोर बना दिया, ऐसा न हो इसका विशेष ध्यान देना चाहिए। किसी वास्तु विशेषज्ञ की सलाह लें तो बेहतर है।

4. फ्लैट्स में भी, इनका निर्माण कराते समय उन्हीं सारी बातों का ध्यान रखना चाहिए, जिन बातों का ध्यान हम एक घर बनाने में रखते हैं। वास्तु के नियम तो सभी के लिए समान हैं।

5. यदि वास्तु वेब्स का ध्यान रखकर हम किसी फ्लैट या घर का निर्माण कराते हैं तो जीवन में आने वाली समस्याओं से हम काफी हद तक बच सकते हैं और अपने जीवन में प्रगति की ओर अग्रसर हो सकते हैं। इन वास्तु वेब्स का प्रभाव हमारे जीवन के हर पहलू पर समान रूप से पड़ता है।

वास्तु के 5 आसान उपाय, जिससे शादी में आ रही अड़चनें होती हैं दूर

वास्तु के अनुसार घर और कार्यस्थल का होना क्यों हैं जरूरी? ये है जवाब

Spiritual News inextlive from Spiritual News Desk