-परिवहन निगम ने खिचड़ी मेले के लिए कसी कमर

-13 जगहों से चलाई जाएंगी रोडवेज की 52 बसें

GORAKHPUR: गोरखनाथ मंदिर में लगने वाले खिचड़ी मेले के लिए परिवहन निगम ने कमर कस ली है। मेले में आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए विभाग 13 स्थानों से 502 बसें चलाएगा। इन रूटों पर बसों का संचालन चार दिन 13 से 16 जनवरी तक होगा। इस अवधि में ये 502 बसें 862 टि्रप लगाएंगी।

इन रूटों पर चलेंगी बसें

गोरखनाथ मंदिर मेले के लिए सोनौली-फरेंदा-गोरखपुर 26 बस, ठूठीबारी-महाराजगंज-गोरखपुर 30 बस, बढ़नी-सिद्धार्थनगर-गोरखपुर 12 बस, बलरामपुर-गोंडा-गोरखपुर 2 बस, बांसी-मेंहदावल-गोरखपुर 16 बस, लार-देवरिया-गोरखपुर 70 बस, तम्कुही रोड-कसया-गोरखपुर 62, गोला-सिकरीगंज-गोरखपुर 10 बस, पड़रौना-कसया-गोरखपुर 64 बस, दोहरीघाट-कौड़ीराम- गोरखपुर 66 बस, अयोध्या-खलीलाबाद-गोरखपुर 120 बस, रूद्रपुर-गौरीबाजार-गोरखपुर 16 बस, कप्तानगंज-पिपराइच-गोरखपुर रूट पर 8 बसें चलाइर्1 जाएंगी।

मंदिर में बनेगा कंट्रोल रूम

परिवहन निगम गोरखनाथ मंदिर मेले में 13 से 16 जनवरी तक कंट्रोल रूम बनाएगा, जो 24 घंटे काम करेगा। निगम के कर्मचारी श्रद्धालुओं को परिवहन निगम के बारे में बताएंगे। साथ ही भूले बिसरे पैसेंजर्स को घर तक पहुंचाएंगे। इसके लिए परिवहन की तरफ से एक बोलेरो गाड़ी भी लगाई जाएगी। जो जरूरत पड़ने पर यूज की जाएगी। रेलवे बस स्टेशन पर भी एक कंट्रोल रूम बनाया जाएगा। जो तीन पालियों में काम करेगा। ये सीनियर केन्द्र प्रभारी की देख-रेख में काम करेगा। इसके अलावा बरगदवा में श्रद्धालुओं की मदद के लिए चार दिन तक परिवहन निगम यात्री सेवा केन्द्र बनाएगा।

पैसेंजर्स बढ़ने पर बढ़ाएंगे सेवा

मेले में अचानक से भीड़ जाने पर श्रद्धालुओं को परेशान होने की जरूरत नहीं है। बस स्टेशन पर भीड़ बढ़ने पर परिवहन निगम एक्स्ट्रा बस चलाएगा।

नहीं बनाएंगे अस्थायी बस स्टैंड

मेला अवधि में कोई अस्थाई बस स्टैंड नहीं बनाया जाएगा। सभी बसें मूल बस स्टेशन से ही संचालित होंगी। रूट परिवर्तन की भी आवश्यकता नहीं है। मेल अवधि में मंदिर होकर वाहनों का मार्ग बंद रहता है। बसें बरगदवां फर्टिलाइजर होकर चलेंगी।

वर्जन-

बसों के साथ ही मेले की भीड़ पर भी परिवहन निगम की टीम नियंत्रण करेगी। मेले में आए श्रद्धालुओं को आने जाने में कोई प्रॉब्लम नहीं होनी दी जाएगी।

डीवी सिंह, आरएम