मुंबई (एएनआई)। पूर्व नौसेना अधिकारी पर मुंबई में हमले के मामले पुलिस सख्त हो गर्ह है। इस घटना के संबंध में एक प्राथमिकी दर्ज होने के बाद सभी छह आरोपियों को मुंबई पुलिस ने रात में गिरफ्तार किया है। सभी से मामले को लेकर पूछताछ की जा रही है। शुक्रवार को एएनआई से बात करते हुए, नौसेना के पूर्व अधिकारी मदन शर्मा ने कहा था कि व्हाट्सएप पर एक संदेश भेजने के बाद उन पर हमला किया गया था। उन्होंने कहा कि आज एक मैसेज के लिए धमकी भरे कॉल आने के बाद आठ से दस लोगों ने मुझ पर हमला किया और मारपीट की। मैंने राष्ट्र के लिए पूरी जिंदगी काम किया है। इस तरह की सरकार का अस्तित्व नहीं होना चाहिए।
मेरे पिता को एक व्हाट्सएप पर मैसेज भेजने के लिए धमकियां मिलीं
वहीं इस मामले में पूर्व अधिकारी की बेटी डाॅक्टर शीला शर्मा ने कहा कि मेरे पिता को एक व्हाट्सएप पर मैसेज भेजने के लिए धमकियां मिलीं। शिवसेना के कई लोगों ने उन पर हमला किया। बाद में पुलिस हमारे घर पर आई और मेरे पिता को अपने साथ ले जाने पर जोर दिया। हमने एक प्राथमिकी दर्ज कराई है। इस घटना पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए, भाजपा और महाराष्ट्र में विपक्षी नेता देवेंद्र फड़नवीस ने दुख व्यक्त किया और राज्य के मुख्यमंत्री से आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने की अपील की है।

National News inextlive from India News Desk