भाजपा के चार और सपा के दो दावेदार निर्विरोध निर्वाचित

- कार्यकारिणी चुनाव के बाद उपसभापति के लिए जल्द होगा चुनाव

बरेली : नगर निगम कार्यकारिणी समिति में भाजपा का दबदबा इस बार भी कायम रहा। मंडे को कार्यकारिणी के छह नए सदस्यों का निर्विरोध चयन कर लिया गया। चुनाव निर्विरोध होने के चलते पूरी प्रक्रिया मात्र एक घंटे में ही निपट गई। भाजपा के एक पार्षद ने नामांकन पत्र नहीं भरने देने का आरोप लगाया। कार्यकारिणी समिति के चुनाव के बाद अब उपसभापति बनने के लिए जोर आजमाइश तेज हो गई है।

ये सदस्य हुए आउट

उपसभापति अतुल कपूर, अनुपम चमन, अब्दुल कयूम मुन्ना, पूनम गंगवार, रूप किशोर और सलीम अहमद को सेवानिवृत्त करने की मेयर डॉ। उमेश गौतम ने घोषणा की।

नौ पार्षदों ने कराया नामांकन

भाजपा के पांच पार्षदों मुकेश मेहरोत्रा, मुनेंद्र सिंह, सुधा शर्मा, संजय राय और अमित कुमार ने नामांकन कराया। वही, सपा की ओर से जुबैदा बी, अफरोज, अब्दुल कयूम मुन्ना और तबस्सुम नफीस ने नामांकन पत्र दाखिल किया। तय समय से पहले भाजपा के अमित कुमार, सपा के अब्दुल कयूम व तबस्सुम नफीस ने नाम वापस ले लिए। बाकी बचे छह दावेदारों को निर्विरोध चुन लिया गया। वहीं कार्यकारिणी समिति में पुराने सदस्यों में छंगामल मौर्य, मुकेश सिंघल, अजय चौहान, शशी सक्सेना, रईस मियां अब्बासी, महलका कुरैशी मौजूद हैं, जिनका कार्यकाल एक वर्ष और चलेगा।

भाजपा पार्षद ने लगाया आरोप

भाजपा पार्षद विपुल लाला ने चुनाव में नामांकन पत्र नहीं भरने देने का आरोप लगाया। उन्होंने बताया कि मांगने के बावजूद उन्हें नामांकन पत्र नहीं दिया गया। चुनाव कराने को बुलाए गए सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी को एक ओर बैठा दिया गया। मेयर ने बताया कि विपुल लाला ने इस बार भी उदंडता की। उन्होंने पार्षद अवनेश के हाथ से नामांकन फार्म छीन लिया। महानगर अध्यक्ष को उनकी उदंडता से अवगत करा दिया गया है।

- नगर निगम के इतिहास में कार्यकारिणी समिति के सदस्यों के निर्विरोध चयन की स्वस्थ परंपरा लगातार दूसरी बार निभाई गई है। इससे चुनाव की जटिलताएं खत्म होती हैं और पार्षदों के बीच संबंध अच्छे बने रहते हैं। शहर के विकास में सभी के भरपूर सहयोग की आशा है।

डॉ। उमेश गौतम, मेयर।