- बीआरडी मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल ने दैनिक जागरण आई नेक्स्ट को बताया कि अब हर दिन होंगे पेशेंट्स डिस्चार्ज

- शनिवार को बीआरडी मेडिकल कॉलेज से छह पेशेंट स्वस्थ होने के बाद हुए डिस्चार्ज, इसमें दो गोरखपुर के

GORAKHPUR: एक तरफ जहां कोरोना ने बड़ी तेजी से पांव पसारना शुरू कर दिया है। वहीं राहत भरी खबर है कि बीआरडी मेडिकल कॉलेज के आईसोलेशन वार्ड में एडमिट गोरखपुर के दो कोरोना संक्रमित पेशेंट शनिवार को स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हो गए। यह वह पेशेंटस थे, जो गंभीर रूप से कोरोना की चपेट में थे। लेकिन उन्होंने अपने हौसले से कोरोना को मात दे दी है। वहीं, इनके साथ कुशीनगर के दो और देवरिया के दो पेशेंट भी डिस्चार्ज हुए। शनिवार रात 11 बजे तक कोरोना का एक भी पॉजिटिव केस सामने नहीं आया। इससे डॉक्टर्स ने भी राहत की सांस ली।

25 में से दो पेशेंट को घर जाने की इजाजत

बीआरडी मेडिकल कॉलेज के आईसोलेशन वार्ड में गोरखपुर जिले के 25 कोरोना पॉजिटिव पेशेंट्स का इलाज चल रहा है। जबकि, एक महिला पेशेंट्स का इलाज पीजीआई लखनऊ में चल रहा है। इन 25 पेशेंट में दो पेशेंट शनिवार को स्वस्थ होकर अपने घर के लिए चले गए। जबकि, 23 पेशेंट का अभी भी इलाज चल रहा है। बीआरडी मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ। गणेश कुमार बताते हैं कि गोरखपुर के 23 पेशेंट्स आईसोलेशन वार्ड में एडमिट हैं। इनमें से एक मरीज जो गोरखपुर का पहला कोरोना पॉजिटिव है, उसकी हालत गंभीर है। उसकी रिपोर्ट बार-बार पॉजिटिव आ रही है। जबकि उसकी मियाद भी पूरी हो चुकी है। 20 दिन से ऊपर हो चुके हैं। लेकिन डाक्टर्स लगातार उसको बचाने की कवायद में जुटे हैं। हाटा बुजुर्ग के पीडि़त गोरखपुर जिले के पहले कोरोना पॉजिटिव हैं। प्रिंसिपल का कहना है कि उनकी पूरी कोशिश है कि सभी मरीज बीआरडी के आईसोलेशन वार्ड से स्वस्थ होकर निकले। इसके लिए उनकी टीम पूरी ईमानदारी के साथ इलाज में जुटी है।

अब डिस्चार्ज होने का शुरू हुआ सिलसिला

प्रिंसिपल डॉ। गणेश कुमार ने बताया कि अब सिप्टोमैटिक केस ही आ रहे हैं। पहले जहां आईसोलेशन वार्ड में 14 दिन के लिए एडमिट किया जाता था। अब 12 दिन का हो गया है। स्टार्टिग में लिए गए सैंपल और उसकी रिपोर्ट के आधार पर इलाज हो रहा है। मियाद पूरा होने पर लिए गए कोरोना जांच सैंपल के रिपोर्ट के आधार पर डिस्चार्ज करना है। 23 पेशेंट्स में से एक की हालत गंभीर है। बाकी तेजी के साथ रिकवरी हो रही है। जिनकी मियाद पूरी हो गई है और रिपोर्ट निगेटिव आ रही है। उन्हें डिस्चार्ज किए जाने का सिलसिला शुरू हो गया है। संडे को भी कुछ पेशेंट्स को डिस्चार्ज किया जा सकता है।

इन जिलों के पेशेंट्स को घर जाने की इजाजत

गोरखपुर - 02

देवरिया -02

महराजगंज -02

कोरोना अपडेट्स

गोरखपुर में एक्टिव केस - 24

स्वस्थ होकर घर गए- 05

कोरोना से मौत - 03

कुल केस -32

वर्जन

गोरखपुर मंडल के तीन जिलों के 6 पेशेंट्स स्वस्थ हो चुके हैं। इनकी रिपोर्ट भी निगेटिव आ चुकी है। इन्हें घर जाने की इजाजत दे गई है। इनके परिजन इन्हें ले जा सकते हैं। इनके जिले के सीएमओ की तरफ से कभी भी ले जाया जा सकता है।

डॉ। गणेश कुमार, प्रिंसिपल, बीआरडी मेडिकल कालेज