शादी कब करोगी?
भाई ये सवाल एक सिंगल लड़की को कितना भी इरिटेट करे। लेकिन इसका सामना उसको कई बार करना पड़ता है। तमामा रिश्तेदार ये सवाल पूछ-पूछ कर लड़की के नाक में दम कर देते हैं।
हे भगवान! लड़कियों को सुनना पड़ता है इतना कुछ
पड़ोसियों की दखअंदाजी
किसी काम की वजह से या कोई भी वजह से जब एक लड़की लेट हो जाती है, तो सबसे ज्यादा परेशान पड़ोसी हो जाते हैं। देखते ही उनका बस यहीं सवाल होता है कि इतनी देर से क्यों आ रही हो? कहा थी?
हे भगवान! लड़कियों को सुनना पड़ता है इतना कुछ
मकानमालिक की हिदायत
मकानमालिक इस कदर लड़की को जीने की हिदायते देता है जैसे उसने अपना अपार्टमेंट किराया पर देकर बहुत बड़ा एहसान कर दिया है।

बायफ्रेंड की सीख
आजकल तो चाहे लड़के कितने भी कूल बनते घूमे लेकिन वो भी अपनी गर्लफ्रेंड को सलाह देने से पीछे नहीं हटते। सलाह और वो भी कपड़ों के मामले में। उनका भी सोचना होता है कि जैसे कपड़े वो पहनने को कह रहें हैं बस उनकी गर्लफ्रेंड वैसे ही कपड़े पहने।
हे भगवान! लड़कियों को सुनना पड़ता है इतना कुछ
पास आने कि कोशिश
एक सिंगल लड़की के मामले में ज्यादातर लड़को का मानना होता है कि वो अवेलेबल है। चाहे लड़की कितनी बार भी मना करे लेकिन लड़के कोई भी मौका नहीं छोड़ते हैं उनके पास आने का।
हे भगवान! लड़कियों को सुनना पड़ता है इतना कुछ
दुखी होने की क्या बात है
जब लड़की अपने ड्रीम जॉब के लिए अपने पेरेंट्स को छोड़कर दूसरे शहर में सेटेल होने जाती है तो रिश्तेदार बातों से ऐसे दुख जताते है जैसे पता नहीं कौन सा पहाड़ टूट गया हो।

Relationship News inextlive from Relationship Desk

 

Relationship News inextlive from relationship News Desk